**
🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩🚒 त्याग से प्राप्ति ✍️🐒*
बहुत पुरानी बात है। किसी नगर में हरीश नाम का एक नवयुवक रहता था। बेचारे के मां-बाप स्वर्ग सिधार चुके थे। गरीब होने के कारण उसके पास अपने खेत भी नहीं थे, औरों के खेतों में वह दिन भर छोटे-मोटे काम करता और बदले में खाने के लिए आटा-चावल व अन्य सामग्री लेकर आता।
*👨👩👧👦🤝👩🦰नोट:-भव्य महान आत्माओं आपने इस प्रकार की कहानियां हजारों बार पढ़ ली होगी।फिर भी इस प्रकार की कहानियां आपको बार बार भेजी जा रही है।इसका कारण यह है कि जिन महानुभावों ने कहानियां पढ़कर अपना आचरण सुधार लिया वे तो धन्य है।जिन महानुभावों ने कहानियां पढ़कर अपना आचरण नहीं सुधारा कोई बात नहीं, आपके आत्मा पर कहानी पढ़ने से कुछ धर्म के आत्मकल्याण के संस्कार तो पड़ गए जब वे उदय मे आयेंगे तो नियम से शुभफल की प्राप्ति होगी।जी हां जितना हमारा समीचीन पुरषार्थ होगा उतना ही लाभदायक शुभफल हमें प्राप्त होगा।अतः आप अपने कीमती समय का सदुपयोग करते हुए स्वयं की आत्मा पर अच्छे संस्कार डालकर यह मनुष्य भव सफल करें। आप हमें अपने विचार अवश्य ही भेजे।*
घर आकर वह अपना भोजन तैयार करता और खा-पीकर सो जाता। जीवन ऐसे ही संघर्षपूर्ण था ऊपर से एक और मुसीबत उसके पीछे पड़ गयी।
एक दिन उसने अपने लिए चार रोटियां बनाई। हाथ-मुंह धो कर वापस आया तब तक 3 ही बचीं। दूसरे दिन भी यही हुआ। तीसरे दिन उसने रोटियां बनाने के बाद उस स्थान पर नज़र रखी। उसने देखा कि कुछ देर बाद वहां एक मोटा सा चूहा आता है और एक रोटी उठा कर वहां से जाने लगता है।
हरीश तैयार रहता है, वह फ़ौरन चूहे को पकड़ लेता है।
चूहा बोला, “भैया, मेरी किस्मत का क्यों खा रहे हो। मेरी चपाती मुझे ले जाने दो।”
“तुम्हे ले जाने दी तो मेरा पेट कैसे भरेगा? मैंने पहले से ही अपने जीवन से परेशान हूँ ऊपर से अब पेट भर खाना भी ना मिले तो मैं क्या करूँगा….ना जाने मेरे जीवन में खुशहाली कब आएगी?”, हरीश बोला।
इस पर चूहे ने कहा, “ तुम्हारे सारे सवालों का जवाब तुम्हें मतंग ऋषि दे सकते हैं।
हरीश ने पूछा कौन हैं वह?
चूहे ने उत्तर दिया- वह एक पहुंचे हुए संत हैं, उत्तर दिशा में कई पर्वतों और नदियों को पार करके ही उनके आश्रम तक पहुंचा जा सकता है. तुम उन्ही के पास जाओ, वही तुम्हारा उद्धार करेंगे।
हरीश चूहे की बात मान गया, और अगली सुबह ही खाने-पीने की गठरी बाँध कर आश्रम की ओर बढ़ चला।
काफी दूर चलने के बाद उसे एक हवेली दिखाई दी। हरीश वहां गया और रात भर के लिए शरण मांगी।
हवेली की मालकिन ने पूछा – बेटा कहां जा रहे हो?
हरीश – मैं मतंग ऋषि के आश्रम जा रहा हूं।
मालकिन – बहुत अच्छा, उनसे मेरे एक प्रश्न का उत्तर मांग कर लाना कि मेरी बेटी 20 साल की हो गयी है, वह देखने में अत्यंत सुन्दर है, उसके अन्दर हर प्रकार के गुण भी विद्यमान हैं बेचारी ने कुछ वर्षो पहले किसी दिगंबर मुनिराज को अपशब्द कहे थे तभी से एक शब्द नहीं बोल पा रही है, पूछना वह कब बोलना शुरू करेगी?
और ऐसा कहते-कहते मालकिन रो पड़ी।
हरीश- जी आप परेशान ना हों, मैं आपका उत्तर जरूर लेकर आऊंगा।
हरीश अगले दिन आगे चल पड़ा।
रास्ता बहुत ज्यादा लंबा था। रास्ते में उसे बड़े-बड़े बर्फीले पहाड़ मिले। उसे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे पार करूं। समय बीत रहा था। तभी उसे एक तांत्रिक बाबा दिखाई दिये जो वहां बैठ कर तपस्या कर रहा था।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
हरीश तांत्रिक के पास गया और उससे बोला कि मुझे मतंग ऋषि के दर्शन को जाना है कैसे जाऊं? रास्ता तो बहुत ही परेशानी वाला लग रहा है?
तांत्रिक – मैं तुम्हारा सफर आसान बना दूंगा पर तुम्हे मेरे एक प्रश्न का उत्तर लाना होगा।
हरीश- किन्तु जब आप मुझे वहां पहुंचा सकते हैं तो स्वयं क्यों नहीं चले जाते?
तांत्रिक- क्योंकि मैंने इस स्थान को छोड़ा तो मेरी तपस्या भंग हो जायेगी।
हरीश- ठीक है आप अपना प्रश्न बताएँ।
तांत्रिक- पूछना मेरी तपस्या कब सफल होगी? मुझे सच्चा ज्ञान कब मिलेगा?
हरीश- ठीक है मैं इस प्रश्न का उत्तर जरूर लाऊंगा।
इसके बाद तांत्रिक ने अपनी तांत्रिक विद्या से लड़के को पहाड़ पार करा दिया।
अब आश्रम तक पहुँचने के लिए सिर्फ एक नदी ही पार करनी थी।
हरीश इतनी विशाल नदी देखकर घबडा गया, तभी उसे नदी के किनारे एक बड़ा सा कछुआ दिखाई दिया। लड़के ने कछुए से मदद मांगी। आप मुझे अपनी पीठ पर बैठाकर नदी पार करा दीजिए।
कछुए ने कहा ठीक है।
जब दोनो नदी पार कर रहे थे तो कछुए ने पूछा- कहां जा रहे हो।
हरीश ने उत्तर दिया- मैं मतंग ऋषि से मिलने जा रहा हूं।
कछुए ने कहा- “ये तो बहुत अच्छी बात है। क्या तुम मेरा एक प्रश्न उनसे पूछ सकते हो?
हरीश- जी अपना प्रश्न बताइए।
कछुआ – मैं एक असाधारण कछुआ हूं जो समय आने पर ड्रैगन बन सकता है। 500 सालों से मै इसी नदी में हूं और ड्रैगन बनने की कोशिश कर रहा हूं। मैं ड्रैगन कब बनूंगा? बस यह पूछ कर के आ जाना।
नदी पार करके कुछ दूर जाने पर मतंग ऋषि का आश्रम दिखाई देने लगा।
आश्रम में प्रवेश करने पर शिष्यों ने हरीश का स्वागत किया।
संध्या समय मतंग ऋषि ने हरीश को दर्शन दिए और बोले – पुत्र, मैं तुम्हारे किन्ही भी तीन प्रश्नों का उत्तर दे सकता हूं। पूछो अपने प्रश्न। हरीश ने उन्हें यथायोग्य नमस्कार किया और अपनी तरफ से जो घर से सामग्री लाया था उसे मतंग ऋषि को भेंट किया।
हरीश असमंजस में फंस गया कि वह अपना प्रश्न पूछे या उसकी मदद करने वाली मालकिन, तांत्रिक और कछुए का!
वह अपना प्रश्न पूछना चाहता था पर उसने सोचा कि उसे मुसीबत में मदद करने वाले लोगों का उपकार नहीं भूलना चाहिये, उसे ये नहीं भूलना चाहिए कि उसने उन लोगों से उनके प्रश्नों के उत्तर लाने का वादा किया है।
उसी पल उसने निश्चय किया कि वह खूब मेहनत करेगा और अपनी जिन्दगी बदल देगा… लेकिन इस समय उन 3 लोगों की जिंदगी में बदलाव लाना जरूरी है।
और यही सोचते-सोचते उसने ऋषि से पूछा – हवेली के मालिक की बेटी कब बोलेगी?
ऋषि – जैसे ही उसका विवाह किसी भी धार्मिक संस्कारवान व्यक्ति से होगा, वह बोलना शुरू कर देगी।
हरीश – तांत्रिक को सच्चा ज्ञान कब प्राप्त होगा?
ऋषि – जब वह अपनी तांत्रिक विद्या का मोह छोड़ उसे किसी और को दे देगा तब उसे सच्चे ज्ञान की प्राप्ति हो जाएगी।
हरीश – वह कछुआ ड्रैगन कब बनेगा?
ऋषि – जिस दिन उसने अपना कवच उतार दिया वह ड्रैगन बन जाएगा।
हरीश ऋषि से उत्तर जानकर बहुत प्रसन्न हुआ। अगली सुबह वह ऋषि का चरण स्पर्श कर वहां से प्रस्थान कर गया।
वापस रास्ते में कछुआ मिला। उसने हरीश को नदी पार करा दी और अपने प्रश्न के बारे में पूछा।
तब हरीश ने कछुए से कहा कि भैया अगर आप अपना कवच उतार दो तो तुम ड्रैगन बन जाओगे।
कछुए ने जैसे ही कवच उतारा, उसमे से ढेरों मोती झड़ने लगे, कछुए ने वे सारे मोती हरीश को दे दिए और कुछ ही पलों में ड्रैगन में बदल गया।
उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने हरीश को अपने ऊपर बिठाया और बर्फीली पहाड़ियां पार करा दीं।
थोड़ा आगे जाने पर उसे तांत्रिक मिला।
हरीश ने उसे ऋषि की बात बता दी कि जब आप अपनी तांत्रिक विद्या किसी और को दे देंगे तो आपको सच्चे ज्ञान की प्राप्ति हो जाएगी।
तांत्रिक बोला, अब मैं कहाँ किसे ढूँढने जाऊँगा, ऐसा करो तुम ही मेरी विद्या ले लो, और ऐसा कहते हुए तांत्रिक ने अपनी सारी विद्या हरीश को दे दी और अगले ही क्षण उसे सच्चेज्ञान प्राप्ति की अनुभूति हो गयी। सबकुछ छोड़कर ही सबकुछ प्राप्त हो सकता है। जबतक पांच इंद्रियों के विषयों को नहीं छोड़ सकते तबतक कुछ भी संभव नहीं है।
हरीश वहां से आगे बढ़ा और तांत्रिक से मिली विद्या के दम पर जल्द ही हवेली पहुंच गया।
मालकिन ने उसे देखते ही पूछा क्या कहा ऋषि मतंग ने मेरी बिटिया के बारे में?
“जिस दिन उसकी शादी किसी भी धार्मिक संस्कारवान व्यक्ति से हो जायेगी, वह बोलने लगेगी।”, हरीश ने उत्तर दिया।
मालकिन बोलीं तो देर किस बात की है तुम इतनी बड़ी खुशखबरी लाये हो भला तुम से अच्छा धार्मिक संस्कारवान लड़का उसके लिए कौन हो सकता है।
दोनों की शादी करा दी गयी। और सचमुच लड़की बोलने लगी।
हरीश अपनी पत्नी को लेकर गांव पहुंचा। उसने सबसे पहले उस चूहे को धन्यवाद दिया और उसे तांत्रिक द्वारा प्राप्त विद्या थी । उसने वह विद्या उस चूहे को दे दी।उस तांत्रिक विद्या के बल से वह किसी के द्वारा दिए श्रांप से मुक्त हो गया। ओर विद्या बल से एक सर्व सुविधायुक्त घर हरीश के लिए बना कर अपने यथास्थान के लिए प्रस्थान किया।
कभी जीवन से हार चुके हरीश के पास आज धन-दौलत, परिवार, ताकत सब कुछ था, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने अपनी इच्छाओं का त्याग किया था, उसने स्वयं से पहले दूसरों के बारे में अच्छा सोचा था।
और यही जीवन में कामयाब होने का फार्मूला है, ये मत पूछिए कि औरों ने आपके लिए क्या किया ये सोचिये कि आपने औरों के लिए क्या किया?
जब आप इस सेवा भाव के साथ दुनिया की सेवा करेंगे और दूसरों के लिए अपनी इच्छा का त्याग करेंगे तो ईश्वर आपके जीवन में भी चमत्कार करेगा और त्याग की ताकत से आपको जीवन की हर खुशियाँ सहज ही प्राप्त हो जायेंगी।
*⏰👪🔔🪔🎪विशेष:-भव्य आत्माओं,आप को कहानी के माध्यम से समझ में आ गया होगा कि आपको क्या करना है।आप विश्व के जिस स्थान पर स्थित है वहां पर आवश्यक लोगों की आवश्यकता के अनुसार अपनी शक्ति व श्रद्धा होने पर अवश्य ही सहयोग करें।जो भी व्यक्ति विशेष श्री शान्तिसागर समाधि साधना सेवा केन्द्र जयपुर रजिस्टर्ड संस्था में दान देने के इच्छुक हो वे इस वर्ष की समाप्ति व 2023 की शुरुआत में भी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग करना चाहते है वे संस्था के व्हाट्सएप 9461956111 नंबर पर मैसेज कर सकते है।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा पूर्वो पार्जीत कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*