🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞
✍🏻🌞👨👩👧👦✍️📲💪👨👩👧👦 केमिकल्स से पके फल-सब्जियों की कैसे करें पहचान? जानें टिप्स और सावधानियां
▶️केमिकल्स से पके फल-सब्जियों की कैसे करें पहचान? जानें टिप्स और सावधानियां
✍️👨👩👧👦💪✍️📲देशी गाय का दूध और हरी सब्जियों के अलावा फल भी हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। सेब, अनार, केला, संतरा और पपीता ऐसे फल हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार अगर आप सप्ताह में दो-तीन दिन किसी भी फल का सेवन करते हैं, तो आप बीमारियों से बचे रहने के साथ आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राकृतिक तरीके से पके फल-सब्जियाँ ही आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ▶️केमिकल में पकाए हुए फल-सब्जियाँ आपके लिए बहुत हानिकारक होते हैं। ऐसे में आपको पहचान होनी चाहिए कि जो फल-सब्जियों को आप खा रहे हैं, कहीं वे किसी केमिकल में तो नहीं पकाए गए हैं।
➡️केमिकल्स से पके फलों की ऐसे करें पहचान-
-केमिकल्स से पके फलों को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपको उस फल पर हरे पैचेज देखने को मिलेंगे। जिस हिस्से पर केमिकल लगा होगा, वे पीला रहेगा बाकी बीच-बीच में हरा दिखाई देगा, जबकि प्राकृतिक रूप से पके हुए फल में हरे-पीले रंग के कोई पैचेज नहीं दिखाई देंगे।
-केमिकल से पकाए हुए फलों को काटने पर वे अंदर से कहीं पर पीला तो कहीं पर सफेद रंग का नजर आएगा। जबकि पेड़ पर प्राकृतिक रूप से पका हुआ फल पूरी तरह पीला नजर आता है।
-केमिकल से पके हुए फल का छिलका ज्यादा पका हुआ होगा लेकिन अंदर से इसमें कच्चापन हो सकता है।
-केमिकलयुक्त फल खाने पर मुंह का स्वाद कसैला हो जाता है और मुंह में हल्की जलन भी होने लगती है। इसके अलावा कई बार ऐसे फल-सब्जियों खाने के कुछ देर बाद पेट दर्द या उल्टी की समस्या या डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।
👨👩👧👦✍️👩रखें सावधानियां-
बिमारियों के खतरे के बीच आपको बाजार से लाकर फल-सब्जी को और भी अच्छी तरह धो लेना चाहिए। फलसब्जी खरीदकर लाने के तुरंत बाद उसे पानी से अच्छी तरह धो लें।
खाने से पहले फलों व सब्जियों को सेंधानमक वाले गुनगुने पानी में कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए भिगोकर जरूर रखें। उसके बाद उन्हें दोबारा दूसरे प्रासुक पानी से धोकर ही उपयोग में लेने से शरीर निरोगी रहता है ।
https://www.facebook.com/291422034973859/posts/957433995039323/