**
*समस्याओं का अंत*
⛳🕉️🌞🕉️🪔⛳
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩🚒 समस्याओं का अंत ✍️🐒*
*🔔⏰🎪 जैन तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव मई माह में आने वाली दिनांक 11, 14, 16, 18, 19, 23, तारीख को है। मई माह में दो तीर्थंकर भगवन्तो के मोक्ष कल्याणक महोत्सव है।यह सभी तिथियां उत्तर पुराण व जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानी।*
🔔एक बार दो दोस्त थे जिनका नाम रमण और दिनेश था वे दोनो बहुत अच्छे दोस्त थे स्कूल टाइम से ही उन दोनों मे दोस्ती थी दोनों के घर भी पास पास ही थे जिससे वे दोनो आपस मे बहुत समय बिताते थे दोनो एक साथ पढते थे एक साथ खेलते थे यहा तक कि कभी कभी शाम का भोजन भी एक साथ ही करते थे। लेकिन दोनों के काम करने के तरीक़े मे काफी अन्तर था दिनेश अपने काम को बहुत जल्दी करता था और ये कोशिश करता था कि वह सबसे पहले काम को खत्म कर दे। यानि कि वह बहुत जल्दबाजी मे रहता था और रमण अपने काम को भले ही धीमी गति से करता लेकिन वह सोच समझकर हर एक पांइट को ध्यान मे रखकर करता था। जिससे बाद मे उसके किये कार्य मे कोई दिक्कत ना हो।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
दिनेश अक्सर अपने काम मे गलती कर बैठता था लेकिन रमण हमेशा ही काम मे ज्यादा समय लेता लेकिन एकदम परफेक्ट रिजल्ट देता था।
एक बार रमण और दिनेश दोनो सुबह की मांर्निग वाँक पर चल दिये और चलते चलते दोनों मे बातो बातो मे बहस होने लगी की मैं तुझसे तेज दौड सकता हूँ अब दोनो दोस्तों मे बातो बातो मे शर्त लग गयी कि आज देख ही लेते कौन ज्यादा तेज दौड सकता है।
दोनो दौड लगाने के लिए तैयार हो गये थोड़ी देर मे दौड शुरू हो जाती है कुछ दूर दोडने के बाद रमण रूक जाता हैं और अपने जूतों मे कुछ देखने लगता हैं। रमण को रूका देखकर दिनेश ने रमण से कहा क्या हुआ रूक क्यों गये क्या तुम मेरे साथ दौड नही कर सकते।
रमण ने कहा मेरे जूते मे कुछ कंकड़ घुस गए हैं मैं इनको निकालने के बाद ही दौड सकता हूँ वरना मैं कुछ ही दूर जाने के बाद चल भी नहीं पाऊंगा। यह सुनकर दिनेश हँसने लगा और कहने लगा मुझे किसी पत्थर का डर नही हैं मैं बिना पत्थर निकाले ही दौड पूरी कर सकता हूँ। और आगे निकल गया।
रमण कुछ देर बाद अपने जूतों से कंकड निकाल कर दोडने लगा।
अब दिनेश के जूतों मे धसे कंकड उसके पैरों मे चुभने लगे थे और थोड़ी दूर चलने के बाद दिनेश के पैर बहुत ज्यादा घायल हो चुके थे पैरों से खुन बहने लगा। और दर्द से बेहाल दिनेश जमीन पर लेट गया अब रमण कुछ आगे जा चुका था दिनेश ने रमण को आवाज़ लगाकर मदद करने को कहा रमण वापस अपने दोस्त के पास आया और उसकी मदद करने लगा उसके पैर खून से लथपथ हो गये थे रमण अपने दोस्त को घर लेकर आया फिर उसके पैरों मे दवाई लगाई जब दिनेश का दर्द सही हो गया अब दिनेश को अपने किये पर पछतावा होता हैं
यह कहानीं हमे एक ही बार मे कई बाते सिखाती है एक कि हमे अपनी समस्याओं को बडी होने से पहले ही खत्म कर देना चाहिए जैसे रमण ने अपने जूतों से कंकड पहले ही समय रहते निकाल लिये थे उसी प्रकार हमारी अनेक समस्याएं जो कोई बीमारी हो सकती कोई रिश्तों मे गलतफहमी हो सकती हैं या कोई और भी समस्या हो उसे तभी खत्म कर देना चाहिए। जब समस्या छोटी हो क्योंकि जब समस्या देखते देखते बडी हो जाती हैं तो फिर उसे हल करना मुश्किल हो जाता हैं।
दूसरी जल्दबाजी हमेशा नुकसान दायक होती हैं जैसे दिनेश ने दौड मे जल्दबाजी दिखाई थी और अपने जूतो मे फसे कंकड को निकालना भी जरूरी नहीं समझा और फिर जो नतीजा मिला वो बहुत ही खराब था उसी तरह किसी भी कार्य को करने मे जल्दबाजी नही करनी चाहिए बल्कि उसे सही ढंग से करने पर ज्यादा जोर देना चाहिए जिससे कार्य एक ही बार मे सही तरीक़े से हो सके।
तीसरी बात ये कि हमे सिर्फ सफलता का ही लक्ष्य लेकर चलते हैं लेकिन हमे अपनी सफलता के लिए सभी पहलूओं मे कार्य करना चाहिए जैसे दिनेश का लक्ष्य सिर्फ रैस को जीतना था। लेकिन उसने ये नही सोचा कि मुझे रैस जितने के लिए अपने जुते और पैरों कि सुरक्षा भी जरूरी है। दूसरी तरफ रमण ने रैस जीतने को अपना सीधा लक्ष्य ना बनाकर उसे रैस जीतने मे उपयोग होने वाले सभी पहलुओं पर ध्यान दिया तभी वह रैस जीत सका।
*✅👪🐎🛕🌲विशेष :- भव्य आत्माओं, हमें अपने सभी कार्यों को करने से पहले अपने विचारों में मन, वचन व शरीर से उस कार्य के प्रत्येक बिंदु पर विचार करना आवश्यक है। जैसे ही हम नियोजित रुप से कार्य करते है वैसे ही सफलता हमें प्राप्त होती है।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️ प्रतिसमय प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा पूर्वो पार्जीत कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें