🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी बड़े काम की*
*💪👩🚒पापों को पुण्य मे बदले💐💐*
संत एकनाथ बहुत परोपकारी थे। वे महान संत थे लेकिन उनके आचरण, व्यवहार और वाणी में कोई दिखावा नहीं था। वे मूलतः महाराष्ट्र से थे, परन्तु उनके नेक कामों की सुगंध पूरी दुनिया में फैली।
एक बार संत एकनाथ के मन में यह विचार आया कि प्रयाग जाकर त्रिवेणी में स्नान किया जाए और त्रिवेणी का पवित्र जल कांवड़ में भरकर रामेश्वरम में चढ़ाया जाए। उन्होंने इस बारे में अपने साथियों से चर्चा की तो सभी तैयार हो गए। एकनाथ भजन-सत्संग करते हुए प्रयाग पहुँच गए। वहाँ उन्होंने त्रिवेणी में स्नान किया और उसका पवित्र जल कांवड़ में भरकर रामेश्वरम चल दिए।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्यवृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को पहुचाकर उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवासस्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
एकनाथ के साथी भजन-कीर्तन करते रामेश्वर जा रहे थे। शरीर में थकान तो थी लेकिन कांवड़ की उमंग उन्हें लगातार आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दे रही थी। चलते-चलते वे रामेश्वरम के निकट पहुँच गए। नगर में प्रवेश करने से पूर्व सभी साथियों ने निर्णय किया कि थोड़ी देर यहाँ विश्राम किया जाए। सभी विश्राम करने लगे।
उस जगह के नजदीक एक गधा भी लेटा हुआ था। तेज धूप और बीमारी की वजह से उसके पैरों में इतनी शक्ति नहीं थी कि वह कुछ दूर चलकर पानी पी सके। एकनाथ और उसके सभी साथियों ने उसे देखा। सभी उसकी ऐसी स्थिति पर चर्चा करने लगे। कोई कहता, भगवान ने ये कैसा संसार बनाया है ? इस जीव को जीवन तो दे दिया लेकिन आज उसे इतनी शक्ति भी नहीं दी कि यह कुछ दूर चलकर पानी पी सके। दूसरा कहता, इसे प्यास लगी है। अगर कोई पशुओं के लिए यहाँ पानी की व्यवस्था करा दे तो उसे कितना पुण्य प्राप्त हो लेकिन इस प्राणी के भाग्य में तो पानी भी नहीं लिखा। सभी अपनी राय देकर स्थिति को कोस रहे थे।
एकनाथ ने उस गधे की स्थिति देखी और उन्होंने अपनी कांवड़ से पवित्र जल का पात्र खोला। वे उसे गधे के मुँह के पास ले गए और पूरा जल उसे रामनाम सुनाते हुए पिला दिया। गर्मी के मौसम में ऐसा पवित्र रामनाम वालाजल पीकर उस जानवर की स्थिति में सुधार हुआ और वह उठकर चला गया। उसके नेत्रों में कृतज्ञता के आँसू थे।
कहा जाता है कि उस समय एकनाथ को ईश्वरीय वाणी सुनाई दी - एकनाथ, इस जीव पर दया कर व रामनाम सुनाकर तुमने महान पुण्य का कार्य किया है। तुमने उस प्राणी में साक्षात मेरे ही दर्शन किए हैं। मैं रामेश्वरम पहुँचने से पहले ही तुम्हारी कांवड़ स्वीकार करता हूँ।
*वास्तव में सभी धर्मों ने माना है कि जीवों की सेवा करना भी परमात्मा की ही सेवा करना है। जो इस सत्य को समझकर अपने जीवन में उतार लेता है, उसे शीघ्र ईश्वरीय कृपा की प्राप्ति होती है।*
*🔔अतः आप सभी से निवेदन है कि आप किसी जीव के मोक्षमार्ग मे सहयोगी बनकर जीवन सफल करें।आप भी भविष्य मे मोक्ष जायेंगे उस समय आपका किसी के मोक्षमार्ग मे किया हुआ पुण्य ही आपका साथ देगा।अन्य विश्व की कोई भी शक्ति आपका साथ दे नहीं सकती किंतु आपकिसी जीव के मोक्षमार्ग मे सहयोगी बने वह आपका स्वयं का कमाया हुआ पुण्य है।उसे विश्व की कोई भी शक्ति छीन नहीं सकती।🔔*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें )का पालन किजिये।*
*जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हमसभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा किये गए कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने किये हुए कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम् जयतु शासनम्*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें