**
*संस्कारो का महत्व*
⛳🕉️🌞🕉️🪔⛳
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩🚒 संस्कारो का महत्व ✍️🐒*
*🔔👨👩👧👦↔️ जैन तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*
*🔔⏰🎪 जैन तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव जुलाई माह में आने वाली दिनांक 05, 12 तारीख को है। यह सभी तिथियां उत्तर पुराण व जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानी।*
👪✍️शाम का धुंधलका बढ़ रहा था तकरीबन सात बज चुके थे बिरजू पैदल अपने कंधे पर अपना मिस्त्री का समान उठा अपने घर की और बढ़ रहा था पेशे से एक मकान बनाने वाला मिस्त्री है बिरजू जोकि रोज चौंक पर जाकर सुबह खड़ा होकर काम करवाने वाले मालिकों की राह तकता था यही उसकी पारिवारिक रोजी रोटी कमाने का एकमात्र साधन है ।
बीते दो दिनों से वह एक बंगले की रिपेयरिंग का काम कर रहा था वही अपना काम निपटाकर वह वापस पैदल घर की और बढ़ रहा था कि अचानक हलवाई की दुकान पर नजरें पड़ते ही उसे अपनी पत्नी सुधा की बात याद आई सुधा ने दो दिनों पहले ही उसे कहा था परसों अपनी दोनों बेटियों का जन्मदिन है भूल मत जाना उनके लिए कुछ मीठा लेते हुए आना ...आज के काम की दिहाड़ी पूरे साढ़े चार सौ रूपए मिली थी उसे साथ में उसके काम से खुश होकर बंगले की मालकिन ने एक चाकलेट का पैकेट भी पकड़ा दिया था क्योंकि सुबह ही काम करते हुए उन्होंने उससे पूछा था घर में कौन कौन है आपके भैया ...तब बिरजू ने मालकिन को बताया था कि उसके अलावा उसकी पत्नी सुधा और दो बेटियां हैं आस्था और आराध्या और आज बडी बेटी का जन्मदिन भी है ...तो आते वक्त उन्होंने बिरजू को चाकलेट का पैकेट दिया था दोनों बच्चियों के लिए...
सेठजी... ढाई सौ ग्राम रसगुल्ले तोल देना... कंधे से समान उतारते हुए बिरजू बोला और पेंट के अंदर की चोर जेब से रूपये निकालकर उसने हलवाई की ओर बढ़ा दिए ।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
हाथ में मिठाई आते ही उसे ऐसा लगा कि जैसे उसने आस्था और आराध्या की लाखों रुपए वाली खुशी खरीद ली हो दोनों को रसगुल्ले बहुत पसंद है मन ही मन मुस्कुराते हुए बिरजू तेजी से कदम बढ़ाने लगा उसे घर जाने की जल्दी जो थी क्योंकि उसकी बेटी का जन्मदिन जो था की अचानक एक गारमेंट की दुकान देखकर उसके कदम रुक से गए फिर सहसा ही उसे याद आया जिस घर में वो मिस्त्री का काम करके लौटा है।
वहां बंगले मालिक के बच्चे भी तकरीबन उसकी बेटियों की उम्र के ही थे बंगले मालिक के बच्चों ने कितने मंहगे कपड़े पहने हुए थे और हां दोनों बच्चों के पास मोबाइल भी था वो भी अलग-अलग बड़े वाला ...और वो दोनों बात बात पर माम डांड जाने क्या क्या कहकर साहब मैडम को बुला रहे थे कितनी अच्छी किस्मत है उनकी अच्छा बड़ा घर ...नये नये बढ़िया कपड़े बड़ा टीवी मोबाइल और भी जाने क्या क्या था और एक में ... क्या दे पाया अबतक अपने बच्चों को यही सोचते हुए उसकी आंखें भीग गई और मन कुंठित हो गया वह उदास सा हो गया था।
आस्था के पास ले देकर एक ही अच्छा सूट सलवार है जिसे वो हर त्यौहार पर पहन लेती है और फिर बक्से में रख देती है अगली बार के लिए ...
तो वहीं आराध्या कभी कभी जिद कर जाती है नए कपङो की ....छोटी है ना अभी उसे अभी समझ नहीं है ।
उसने मन ही मन पक्का किया कि कैसे भी जोङ तोङ और मेहनत से रूपए बचाकर वो अपनी दोनों बेटियों को नए कपड़े तो दिलाने ही है अभी मेरी और सुधा की तो चल ही रही है उसने तो शुरू से ही मेरे साथ निभाया है। कभी कोई शिकवा शिकायत नहीं की। उन्हीं दो पुरानी साड़ियों में ही खुश रहती है मेरी तरह ...ले देकर उसके पास भी वही पुरानी पेंट कमीज है जो एकबार एक फ्लैट में काम करते हुए खुशी से फ्लैट मालिक ने उसे दी थी मगर मेरी बेटियां ... आखिर उन्हें दे क्या पाता हूं कभी दिन त्योहार पर नये कपड़े नहीं लेकर दे पाया अबतक ...आज मेरी बेटी का जन्मदिन है आज भी ...
उसकी मिठाई खरीदने की खुशी दूर उङ चुकी थी।
सोचते सोचते बिरजू घर आ पहुंचा दरवाजे पर कदमों की आहट से रोज की भांति सुधा तुरंत बाहर निकल आई थी और रोज की ही भांति एक आत्मीय मुस्कान के साथ उसने बिरजू का मुस्कुराते हुए स्वागत किया।
बिरजू ने पूछा ही था की आस्था और आराध्या के बारे में कि भीतर से दोनो पापाजी पापाजी कहते हुए सामने आ खङी हो गई और उसे स्नेह पूर्वक पकड़ कर अंदर ले आई आस्था जहां दौड़कर पानी लाई थी प्लेट में सजाकर तो वहीं आराध्या तो लिपट ही गई थी उससे... अचानक बिरजू की आंखों मे आज दोपहर का दृश्य तैर गया।
जब वह उस बंगले की मालकिन के यहां दीवार रिपेयरिंग कर रहा था तो मैडम ने अपनी बेटी को एक कप चाय बनाने के लिए कहा था क्योंकि उनका सिर दर्द कर रहा था लेकिन उनकी बेटी भिनभिनाती पैर पटकती सोफे पे पसर गई थी टीवी के सामने ये कहके कि उसका पसंदीदा सीरियल आ रहा है तुम खुद बना लो।
ये सब स्मरण होते ही बिरजू के मन से सारी कुंठा हवा हो गई उसने मिठाई का पैकेट आस्था को थमाया और आराध्या को चाकलेट का और आस्था आराध्या को चूमते हुए कहा जन्मदिन की शुभकामनाएं बेटा ईश्वर तुम्हें हमेशा खुश रखे।
अपनी पसंदीदा मिठाई चाकलेट पाकर दोनों बेटियों खुशी से चहकने लगी ये देखकर बिरजू और उसकी पत्नी सुधा भी मुस्कराने लगे बिरजू के मन में आ रही कुंठा ने अब अपनी जगह संतुष्टि को दे दी थी वो समझ गया था कि
संस्कार और अपनापन ही असली धन है जो उसके पास एक परिवार के रूप में भरपूर मौजूद है।
*हर माता पिता को ये समझना होगा,आपका बच्चा क्या कर रहा है क्या नही।*
*🕉️🔔🎪👪↔️विशेष :- भव्य आत्माओं, परिवार में हम माता पिता का प्रथम कर्तव्य है कि अपनी संतान को अपने धर्म के अनुसार संस्कारवान बनाएं और भारत के विभिन्न धर्मो के लोगों के बीच किस प्रकार संतुलन बनाना है इसका भी ज्ञान देना आवश्यक है। अगर हमनें अपने जीवन में अपनी संतान को संस्कारित नहीं किया तो यह मनुष्य भव में हमने सबसे बड़ा अपराध किया। अतः स्व संस्कारों का पालन करते हुए परिवार के सदस्यों के संस्कारों के पालन में सहयोगी बनकर जीवन सार्थक करें।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️ प्रति समय प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा पूर्वो पार्जित कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें