🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी बड़े काम की*
*💪👩🚒बैंक ओटीपी💐💐*
सेवानिवृत्ति से पूर्व झामलू ने नियमानुसार अपनी वाइफ झामली के साथ बैंक में जॉइन्ट अकाउंट खुलवाया।
सेवानिवृत्ति के बाद जॉइन्ट अकाउंट में रिटायरमेंट बेनिफिट के 50 लाख जमा हुए और नियमित पेंशन भी प्रारम्भ हो गई।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्यवृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को पहुचाकर उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्माबंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो संस्था को दान करें।जो पुण्य को बढ़ाना चाहते है वे भी संस्था को दान करें।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवासस्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
झामलू ने झामली को ऑनलाइन बैंकिंग का सारा सिस्टम समझाया और ओटीपी का महत्व भी बताया, साथ ही चेतावनी भी दी कि, किसी भी स्थिति में कभी भी किसी के साथ ओटीपी शेयर न करे।
एक रोज झामलू अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया और कहीं चला गया। तीन-चार घण्टे बाद लौटा तो आते ही झामली से पूछा कि : " कोई कॉल तो नहीं आया था ? "
झामली : " बैंक वालों का आया था। "
झामलू (घबराते हुए) : " ओटीपी से सम्बंधित तो नहीं था ? "
झामली (गर्व से) : " अरे वाह! आप तो बड़े स्मार्ट हो। हाँ, ओटीपी ही पूछ रहे थे और कह रहे थे कि हमारे बैंकिंग स्टेटस को सिल्वर से हटाकर डायमंड में डालना है जो हमारे लिए बहुत बेनीफीशियल रहेगा। "
झामलू (बेहद आन्दोलित स्वर में) : " हे भगवान! कहीं तुमने उनको ओटीपी तो नहीं बता दिया ? "
झामली : " अरे वाह, जब बैंक वाले खुद पूछ रहे थे तो क्यों न बताती। "
झामलू का सिर चकराया और वो धम्म से सोफे पर बैठ गया। हड़बड़ाया सा वो मोबाइल हाथ में लेकर बैंक के एप में लॉगिन करने लगा और साथ ही बड़बड़ाया : " अरी बेवकूफ, कमदिमाग, मूढ़ औरत, गए अपने लाखों रुपए आज, गए..... "
लॉगिन के बाद चैक करने पर झामलू सुखद आश्चर्य से भर उठा क्योंकि उसका अकाउंट सहीसलामत था और साथ ही बैंक ने आज ब्याज की रकम भी जोड़ दी हुई थी।
फिर झामलू ने झामली से पूछा : " मोबाइल पर क्या तुमने सही ओटीपी बताया था ? "
झामली : " हाँ जी, बिलकुल सही बताया था। बैंक वाले बार-बार मुझसे कह रहे थे कि, फिर से चैक कर बताओ लेकिन मैंने कहा कि, चैक करके ही बताया है। फिर पता नहीं क्या हुआ, फोन पर बोलने वाला मुझपर चिल्लाने लगा और गालियाँ बकने लगा तो मैंने भी गुस्से में आकर फोन काट दिया। "
झामलू : " क्या था ओटीपी ? "
झामली : " ओटीपी तो 2406 आया था लेकिन, अपना जॉइन्ट अकाउंट है न, तो मैंने मेरा आधा ओटीपी 1203 ही उन्हें बताया...... "
*शिक्षा*
झामलु और झामली के एकाउंट के पैसे तो बच गए लेकिन आज के ऑनलाइन दौर में अगर आपने किसी भी गलत आदमी को अगर सही ओटीपी बता दिया तो आपका जीवन भर का कमाया हुआ पैसा एक साथ आपके खाते से निकाल लिया जाएगा,,क्योकि बैंक कभी भी आपको कॉल करके ओटीपी नही पूछती। अगर आपका संयुक्त खाता है तो उसमें अपना मोबाईल नंबर ही जुड़वाये।अपने पत्नी को जबतक आपके साईन ना हो तब तक विड्रॉल ना हो ऐसा सिस्टम भी है। इसलिए हमेशा सावधान रहें ओर सतर्क रहें,आपकी सतर्कता ही आपका जीवन बचा सकती है।
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें )का पालन किजिये।*
*जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हमसभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा किये गए कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने किये हुए कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम् जयतु शासनम्*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें