शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

सहनशीलता

🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨‍👩‍👧‍👦✍️कहानी बड़े काम की*
*💪सहनशीलता💐💐*

बेटा घर में घुसते ही बोला :- "मम्मी कुछ खाने को दे दो यार बहुत भूख लगी है..!!
यह सुनते ही मैंने कहा :- "बोला था ना ले जा कुछ कॉलेज, सब्जी तो बना ही रखी थी..!!

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्यवृद्धि के इच्छुक श्रावकों से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को पहुचाकर उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें।✍️*
*✍️➡️👨‍👩‍👧‍👦अगर कोई भी श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवासस्थान  लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️

बेटा बोला :- "यार मम्मी अपना ज्ञान ना अपने पास रखा करो..!! अभी जो कहा है वो कर दो बस और हाँ, रात में ढंग का खाना बनाना पहले ही मेरा दिन अच्छा नहीं गया है..!! कमरे में गई तो उसकी आंख लग गई थी..!!
मैंने जाकर उसको जगा दिया कि कुछ खा कर सो जाए..!!
चीख कर वो मेरे ऊपर आया कि जब आँख लग गई थी तो उठाया क्यों तुमने.?
मैंने कहा :- तूने ही तो कुछ बनाने को कहा था..!!
वो बोला :- "मम्मी एक तो कॉलेज में टेंशन ऊपर से तुम यह अजीब से काम करती हो, दिमाग लगा लिया करो कभी तो..!!

तभी घंटी बजी तो बेटी भी आ गई थी..!!
मैंने प्यार से पूछा :- "आ गई मेरी बेटी कैसा था दिन.?"
बैग पटक कर बोली :- "मम्मी आज पेपर अच्छा नहीं हुआ"
मैंने कहा :- "कोई बात नहीं, अगली बार कर लेना"

मेरी बेटी चीख कर बोली :- "अगली बार क्या रिजल्ट तो अभी खराब हुआ ना, मम्मी यार तुम जाओ यहाँ से..!! तुमको कुछ नहीं पता"

मैं उसके कमरे से भी निकल आई..!!

शाम को पतिदेव आए तो उनका भी मुँँह लाल था..!! थोड़ी बात करने की कोशिश की, जानने की कोशिश कि तो वो भी झल्ला के बोले :- "यार मुझे अकेला छोड़ दो..!! पहले ही बॉस ने क्लास ले ली है और अब तुम शुरू हो गई"

आज कितने सालों से यही सुनती आ रही थी..!! सबकी पंचिंंग बैग मैं ही थी..!! हम औरतें भी ना अपनी इज्ज़त करवानी आती ही नहींं..!!

मैं सबको खाना खिला कर कमरे में चली गई..!!
अगले दिन से मैंने किसी से भी पूछना कहना बंद कर दिया..!!
जो जैसा कहता कर के दे देती..!! पति आते तो चाय दे देती और अपने कमरे में चली जाती..!!
पूछना ही बंद कर दिया कि दिन कैसा था.?

बेटा कॉलज और बेटी स्कूल से आती तो मैं कुछ ना बोलती ना पूछती..!!
यह सिलसिला काफी दिन चला..!!

संडे वाले दिन तीनो मेरे पास आए और बोले तबियत ठीक है ना.?
क्या हुआ है इतने दिनों से चुप हो..!!
बच्चे भी हैरान थे..!!
"थोड़ी देर चुप रहने के बाद में बोली :- मैं तुम लोगो की पंचिंग बैग हूँ क्या.?
जो आता है अपना गुस्सा या अपना चिड़चिड़ापन मुझपे निकाल देता है..!!
*मैं भी इंतज़ार करती हूं तुम लोंगो का..!!*
*_(पूरा दिन काम करके कि अब मेरे बच्चे आएंगे, पति आएंगे दो बोल बोलेंगे प्यार के और तुम लोग आते ही मुझे पंच करना शुरु कर देते हो..!!_*
अगर तुम लोगों का दिन अच्छा नहींं गया तो क्या वो मेरी गलती है.?
हर बार मुझे झिड़काना सही है.?

कभी तुमने पूछा कि मुझे दिन भर में कोई तकलीफ तो नहीं हुई..!! तीनो चुप थे..!!
सही तो कहा मैंने दरवाजे पे लटका पंचिंग बैग समझ लिया है मुझे..!! जो आता है मुक्का मार के चलता बनता है..!! तीनों शरमिंदा थे..!!

🙏हर माँ, हर बीवी अपने बच्चों और पति के घर लौटने का इंतज़ार करती है🙏उनसे पूछती है :- कि दिन भर में सब ठीक था या नहीं, लेकिन कभी-कभी हम उनको ग्रांटेड ले लेते हैं..!! हर चीज़ का गुस्सा उन पर निकालते हैं, कभी-कभी तो यह ठीक है, *लेकिन अगर ये आपके घरवालों की आदत बन जाए तो आप आज से ही सबका पंचिंंग बैग बनना बंद कर दें..!!
*👨‍👩‍👧‍👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें )का पालन किजिये।*
*जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हमसभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा किये गए कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता  करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने किये हुए कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम् जयतु शासनम्*
🌳🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें