सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

सच्चा मित्र

🔥🔺🔥🔺🔥🔺🔥🔺 *🕉श्री मुनिसुब्रतनाथाय नम:🕉*
*🕉️सच्ची मित्रता⏰*

*🔺आओ कहानी सुनें🔺*
*💐अच्छाइयों को देखें बुराईयों को नहीं💐* 〰〰🔺〰〰🔥〰〰

*🕉️एक बार की बात है दो दोस्त रेगिस्तान से होकर गुजर रहे थे। सफ़र के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी.और उनमें से एक दोस्त ने दूसरे के गाल पर थप्पड़ मार दिया*

*😛जिसने थप्पड़ खाया था उसे बहुत आघात पहुँचा लेकिन वो चुप रहा और उसने बिना कुछ बोले रेत पर लिखा–आज मेरे* *➡️सबसे अच्छे मित्र ने मुझे थप्पड़ मारा। *

*🌲उसके बाद उन दोनों ने दुबारा चलना शुरू किया। चलते-चलते उन्हें एक नदी मिली दोनों दोस्त उस नदी में स्नान के लिए उतरे। जिस दोस्त ने थप्पड़ खाया था उसका पैर फिसला और वो पानी में डूबने लगा, उसे तैरना नहीं आता था। दूसरे मित्र ने जब उसकी चीख सुनी तो वो उसे बचाने की कोशिश करने लगा और उसे निकाल कर बाहर ले आया। *

*🌝अब डूबने वाले दोस्त ने पत्थर के ऊपर लिखा –आज मेरे सबसे अच्छे मित्र ने मेरी जान बचायी। वो दोस्त जिसने थप्पड़ मारा और जान बचायी उसने दूसरे से पुछा – जब मैंने तुम्हे थप्पड़ मारा तब तुमने रेत पर लिखा और जब मैंने तुम्हारी जान बचायी तब तुमने पत्थर पर लिखा, ऐसा क्यूँ ?*

*👩‍🦰दूसरे दोस्त ने जवाब दिया –- रेत पर इसलिए लिखा ताकि वो जल्दी मिट जाये और पत्थर पर इसलिए लिखा ताकि वो कभी ना मिटे। *

*➡️मित्रों, जब आपको कोई दुःख पहुँचाता है तब उसका प्रभाव आपके दिलोंदिमाग पर रेत पर लिखे शब्दों की तरह होना चाहिए जिसे क्षमा की हवाएं आसानी से मिटा सकें। लेकिन जब कोई आपके हित में कुछ करता है तब उसे पत्थर पर लिखे शब्दों की तरह याद रखें ताकि वो हमेशा अमिट रहे। *

*😇इसलिए किसी भी व्यक्ति की अच्छाई पर ध्यान दें न कि उसकी बुराई पर.*

*⏰सदैव प्रसन्न रहिये। 🌳*

*✍जो प्राप्त है- वही पर्याप्त है*
🌳 〰〰🔺〰〰🔥〰〰 ❇️‼️✅💯🏳️‍🌈🏳️‍🌈‼️❇️

*💥 शुभमः~भवतु💥*

*🙏जय जिनेन्द्र 🙏*

█ █ █ █ █ █ █ █

🔥🔺🔥🔺🔥🔺🔥🔺

*मन्दिर में शान्ति से बैठे*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें