गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

रात्रि जागरण से नुकसान।

*_🚩स्वास्थ्य के लिए हानिकर : रात्रि - जागरण🚩_*

प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंसेस’ पत्रिका में प्रकाशित एक ब्रिटिश अध्ययन के अनुसार रात्रि – जागरण हमारे शरीर के डीएनए को गम्भीर नुकसान पहुँचाता है। डीएनए हमारी कोशिकाओं के केंद्र में मौजूद वह महत्त्वपूर्ण तत्त्व जानकारी होती है। जैसे – हमारे बालों का रंग, आँखों का रंग क्या होगा या हमें कौन-सी बीमारियाँ हो सकती है ?

💁🏻‍♀ सर्री विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में शोधकर्ताओं ने 22 स्वास्थ लोगों का विशलेषण किया और उनके सोने के समय में लगातार 3 दिनों तक 4 घंटे की देरी की। शोधकर्ताओं ने यह पाया कि सभी 22 लोगों के जीन्स की लय को गहरा नुकसान पहुँचा है। 97% से अधिक जीन्स जो पहले तालबद्ध थे, सोने का समय बदलने से अपनी लय खो चुके थे। ये जीन्स हमारे डीएनए का 6% हिस्सा होते हैं और बिमारियों के खिलाफ हमारे शरीर के रक्षाकवच का काम करते हैं। शोधकर्ताओं ने नतीजा निकाला कि लम्बे समय तक रात में काम करना शरीर के लिए गम्भीर स्वास्थ्य – समस्याएँ पैदा कर सकता है।

*आपका स्वास्थ्य रक्षक*

*_श्री जी आयुर्वेद_* *_पत्थर मन्ड़ी बडौत_* *_इंडिया नहीं भारत बोलो🇮🇳_* 🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें