मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

बैंकों का एकीकरण

*✍PNB,UBI OBC बैंकों का एकीकरण⏰*

🔯PNB, UBI एवं OBC के एकीकरण से गठित बैंक का नया नाम जल्द, बनेगा पब्लिक सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा बैंक

➡नये नियम 1 अप्रैल से लागू

 🌞केंद्र सरकार जल्द ही Punjab National Bank (PNB), United Bank of India (UBI) और Oriental Bank of Commerce (OBC) के विलय के बाद अस्तित्व में आने वाले नए बैंक का नाम और लोगो की घोषणा करेगी। इस मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। विलय के बाद बना नया बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा, जिसकी कुल बाजार पूंजी 18 लाख करोड़ रुपये की होगी।

⏰पहचान के लिए नया नाम, लोगो जरूरी

😇यूबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोलकाता में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से तीनों बैंकों के विलय के बाद नए नाम और लोगो की घोषणा करने की जल्द उम्मीद है, क्योंकि नया बैंक इस वर्ष पहली अप्रैल से काम करना शुरू कर देगा। इससे पहले विलय प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

✍अधिकारी ने बताया कि विलय के बाद नए बैंक की पहचान बनाने के लिए नाम व लोगो बहुत महत्वपूर्ण है और इसको लेकर तीनों सरकारी बैंकों के साथ उच्च स्तर पर चर्चा की गई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि प्रक्रियाओं के मानकीकरण और सामंजस्य के लिए तीनों बैंकों द्वारा गठित 34 समितियों ने पहले ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। तीनों बैंकों के विलय के बाद नए बैंक में कर्मचारियों की कुल संख्या करीब एक लाख हो जाएगी। केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि विलय के बाद बने नए बैंक में किसी कर्मचारी की छंटनी नहीं की जाएगी। 


⏰पिछले साल हुई थी Mega Merger की घोषणा

😇उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 10 सरकारी बैंकों के विलय की घोषणा की थी। इन 10 बैंकों को मिलाकर चार बैंक बनेंगे। सरकार का मानना है कि 2024-25 तक देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में बड़े बैंकों की भूमिका अहम होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें