**
*पिता की वसीयतनामा*
⛳🕉️🌞🕉️🪔⛳
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩🚒 पिता की वसीयतनामा ✍️🐒*
*🔔👨👩👧👦↔️ जैन तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*
*🔔🪔 श्रावण कृष्ण दसमी , दिनांक 12 जुलाई बुधवार कलिकाल के 17 वें तीर्थंकर कुंथुनाथ भगवान जी का गर्भ कल्याणक महोत्सव है। 🛕*
*🔔⏰🎪 जैन तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव जुलाई माह में आने वाली दिनांक 12 तारीख को है। यह सभी तिथियां उत्तर पुराण व जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानी।*
मृत्यु के समय टॉम स्मिथ ने अपने बच्चों को बुलाया और अपने पदचिह्नों पर चलने की सलाह दी ताकि उनको अपने हर कार्य में मानसिक शांति मिले।
उसकी बेटी सारा ने कहा- "डैडी !! यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप अपने बैंक में एक पैसा भी छोड़े बिना मर रहे हैं। दूसरे पिता, जिनको आप भ्रष्ट और सार्वजनिक धन के चोर बताते हैं, अपने बच्चों के लिए घर और सम्पत्ति छोड़कर गए हैं ; यह घर भी जिसमें हम रहते हैं किराये का है।
सॉरी !! मैं आपका अनुसरण नहीं कर सकती। आप जाइए, हमें अपना मार्ग स्वयं बनाने दीजिए।"
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
कुछ क्षण बाद उनके पिता ने अपने प्राण त्याग दिये।
तीन साल बाद, सारा एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में इंटरव्यू देने गई तो चेयरमैन ने पूछा- "तुम कौन सी स्मिथ हो ?"
"मैं सारा स्मिथ हूँ, मेरे पिता टॉम स्मिथ अब नहीं रहे।"
चेयरमैन ने उसकी बात काट दी, हे भगवान !! तुम टॉम स्मिथ की पुत्री हो !! वे कमेटी के अन्य सदस्यों की ओर घूमकर बोले - "यह स्मिथ वही थे जिन्होंने प्रशासकों के संस्थान में मेरे सदस्यता फ़ार्म पर हस्ताक्षर किये थे और मैं वह स्थान पा सका जहाँ मैं आज हूँ। उन्होंने यह सब, कुछ भी बदले में बिना कुछ लिये बिना ही मेरी योग्यता देखते हुए मुझे प्रोत्साहित किया था। हम एक-दूसरे को नही जानते थे, पर उन्होंने मेरे लिए यह सब किया था।"
फिर वे सारा की ओर मुड़े- "मुझे तुमसे कोई सवाल नहीं पूछना है। कल आना, तुम्हारा नियुक्ति पत्र तैयार मिलेगा।
सारा स्मिथ उस कम्पनी में कॉरपोरेट मामलों की प्रबंधक बन गई। उसे ड्राइवर सहित दो कारें, ऑफिस से जुड़ा हुआ डुप्लेक्स मकान और एक लाख पाउंड प्रतिमाह का वेतन अन्य भत्तों और ख़र्चों के साथ मिला। उस कम्पनी में दो साल कार्य करने के बाद, एक दिन कम्पनी का प्रबंध निदेशक अमेरिका से आया। उसकी इच्छा त्यागपत्र देने और अपने बदले किसी अन्य को पद देने की थी। उसे एक ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता थी जो बहुत ईमानदार हो ; कम्पनी के सलाहकार ने उस पद के लिए सारा स्मिथ को नामित किया।
इंटरव्यू में सारा से उसकी सफलता का राज पूछा गया तो आंखों में आंसू भरकर उसने उत्तर दिया- "मेरे पिता ने मेरे लिए वह मार्ग खोला जिसे में कभी भी प्राप्त नहीं कर सकती थी। उनकी मृत्यु के बाद ही मुझे पता चला कि वे वित्तीय (धन) दृष्टि से निर्धन थे, लेकिन प्रामाणिकता, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के वे बहुत धनी थे।"फिर उससे पूछा गया कि वह रो क्यों रही है, उसने कहा- "मृत्यु के समय, मैंने ईमानदार और प्रामाणिक होने के कारण अपने पिता का अपमान किया था ; मुझे आशा है कि अब वे जहाँ भी है ,मुझे क्षमा कर देंगे। मैंने यह सब प्राप्त करने के लिए कुछ नहीं किया, उन्होंने ही मेरे लिए यह सब किया था।"
"क्या तुम अपने पिता के पदचिह्नों पर चलोगी जैसा कि उन्होंने कहा था ?" उसका सीधा उत्तर था- "मैं अब अपने पिता की पूजा करती हूँ।आज वर्तमान में उनके द्वारा ईमानदारी व अनुशासन को अपने ह्रदय में विराजमान कर यह जीवन व्यतीत कर रही हूं।उनका बड़ा सा चित्र मेरे रहने के कमरे लगा है।वह चित्र से मुझे प्रति समय आशीर्वाद व दृढ़ संकल्प के साथ दृढ़ता प्राप्त होती है।"
*🔔✅💯👪✍️विशेष :- भव्य आत्माओं :- सच ही है नाम कमाना सरल नहीं होता क्योंकि इसका पुरस्कार जल्दी नहीं मिलता, पर देर सवेर मिलता ही है। ईमानदारी, अनुशासन, आत्मनियंत्रण और ईश्वर से डरना ही किसी व्यक्ति को धनी बनाता है, मोटा बैंक खाता नहीं। अतः अपने बच्चों के लिए एक अच्छी विरासत छोड़कर जाइए।अपना सुधार के साथ अपनी संतानों को संस्कारित करना ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️ प्रति समय प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा पूर्वो पार्जित कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें