**
🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩🚒 सहयोग ✍️🐒*
*🔔👨👩👧👦↔️तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*
*🕉️1.फाल्गुन शुक्ल 3 , बुधवार दिनांक 22 फरवरी 2023 को अठारवें तीर्थंकर सभी को परम पद प्रदान करने वाले अरनाथ भगवान जी का गर्भ कल्याणक महोत्सव है।*
*🔔⏰🎪 जैन तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव फरवरी माह में आने वाली 24,26, व 27 तारीख को है।फरवरी माह में पांच तीर्थंकर भगवन्तो के मोक्ष कल्याणक महोत्सव है।यह सभी तिथियां जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानी।*
*👨👩👦👦आप सभी सपरिवार इष्टमित्रों के साथ अपनी शक्ति अनुसार उत्सव मनाकर अपने पापों को पुण्य में बदल कर जीवन सफल करें।*
एक गरीब आदमी की झोपड़ी पर…
रात को जोरों की वर्षा हो रही थी । सज्जन था , छोटी सी झोपड़ी थी । स्वयं और उसकी पत्नी , दोनों सोए थे । आधी रात किसी ने द्वार पर दस्तक दी ।
उन सज्जन ने अपनी पत्नी से कहा - उठ ! द्वार खोल दे । पत्नी द्वार के करीब सो रही थी ।
पत्नी ने कहा - इस आधी रात में जगह कहाँ है ? कोई अगर शरण माँगेगा तो तुम मना न कर सकोगे ?
वर्षा जोर की हो रही है । कोई शरण माँगने के लिए ही द्वार आया होगा न !
जगह कहाँ है ? उस सज्जन ने कहा - जगह ? दो के सोने के लायक तो काफी है , तीन के बैठने के लायक काफी हो जाएगी । तू दरवाजा खोल !
लेकिन द्वार आए आदमी को वापिस तो नहीं लौटाना है । दरवाजा खोला । कोई शरण ही मांग रहा था । भटक गया था और वर्षा मूसलाधार थी । वह अंदर आ गया । तीनों बैठकर गपशप करने लगे । सोने लायक तो जगह न थी ।
थोड़ी देर बाद किसी और आदमी ने दस्तक दी । फिर उस सज्जन ने अपनी पत्नी से कहा - खोल !
पत्नी ने कहा - अब करोगे क्या ? जगह कहाँ है ? अगर किसी ने शरण माँगी तो ?
उस सज्जन ने कहा - अभी बैठने लायक जगह है फिर खड़े रहेंगे । मगर दरवाजा खोल ! जरूर कोई मजबूर है । फिर दरवाजा खोला ।वह अजनबी भी आ गया । अब वे खड़े होकर बातचीत करने लगे । इतना छोटा झोपड़ा ! और खड़े हुए चार लोग !
और तब अंततः एक कुत्ते ने आकर जोर से आवाज की । दरवाजे को हिलाया । सज्जन ने कहा - दरवाजा खोलो ।
पत्नी ने दरवाजा खोलकर झाँका और कहा - अब तुम पागल हुए हो !
यह कुत्ता है । आदमी भी नहीं !
सज्जन बोले - "हमने पहले भी आदमियों के कारण दरवाजा नहीं खोला था" , "अपने हृदय के कारण खोला था ! !! "
हमारे लिए कुत्ते और आदमी में क्या फर्क ?
हमने मदद के लिए दरवाजा खोला था । उसने भी आवाज दी है । उसने भी द्वार हिलाया है ।उसने अपना काम पूरा कर दिया , अब हमें अपना काम करना है । दरवाजा खोलो !
उनकी पत्नी ने कहा - अब तो खड़े होने की भी जगह नहीं है !
उसने कहा - अभी हम जरा आराम से खड़े हैं , फिर थोड़े सटकर खड़े होंगे
और एक बात याद रख !
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
"यह कोई अमीर का महल नहीं है कि जिसमें जगह की कमी हो ! "
यह गरीब का झोपड़ा है , इसमें खूब जगह है ! !!
जगह महलों में और झोपड़ों में नहीं होती , जगह तो सेवा करने वालों के दिलों में होती है !
अक्सर आप पाएँगे कि गरीब कभी कंजूस नहीं होता ! उसका दिल बहुत बड़ा होता है ! !!
कंजूस होने योग्य उसके पास कुछ है ही नहीं । पकड़े तो पकड़े क्या ?
जैसे जैसे आदमी अमीर होता है , वैसे कंजूस होने लगता है , उसमें मोह बढ़ता है , लोभ बढ़ता है ।
जरूरतमंद को अपनी क्षमता अनुसार शरण दीजिए । दिल बड़ा रखकर अपने दिल में औरों के लिए जगह जरूर रखिये..!!
*🔔⏰🌞🪔✅विशेष : -भव्य आत्माओं, आज हम सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों की आवश्यकता में सहयोगी बनकर जीवन सार्थक करना चाहिए।हमारी जैसी भावना अन्य जीवों के प्रति रहेंगी वैसा ही हमें भविष्य में सानिध्य प्राप्त होगा। जैसा हमारा बीज होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा पूर्वो पार्जीत कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें