सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

शादी की तैयारी

**
🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨‍👩‍👧‍👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩‍🚒 शादी की तैयारी ✍️🐒*

*🔔👨‍👩‍👧‍👦↔️तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*
*🕉️1.फाल्गुन शुक्ल 3 ,    बुधवार दिनांक 22 फरवरी  2023 को  अठारवें तीर्थंकर सभी को परम पद प्रदान करने वाले  अरनाथ  भगवान जी का गर्भ  कल्याणक महोत्सव है।*
*🔔⏰🎪 जैन तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव फरवरी माह में आने वाली  24,26, व 27 तारीख को है।फरवरी माह में पांच तीर्थंकर भगवन्तो के मोक्ष कल्याणक महोत्सव है।यह सभी तिथियां जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानी।*
*👨‍👩‍👦‍👦आप सभी सपरिवार इष्टमित्रों के साथ अपनी शक्ति अनुसार उत्सव मनाकर अपने पापों को पुण्य में बदल कर जीवन सफल करें।*

अरे राजू भैया ऐसे किन ख्यालों में खोए बैठे हुए हो बेटी की शादी सिर पर है ऐसे में तो एक पिता खुशी में झूमते हुए दिखाई देता है और तुम हो की पार्क की इस बेंच पर अकेले बैठे हुए गहरी चिंता में डूबे हुए हो क्या हुआ कोई परेशानी है।

 दहेज वगैरह की तो नहीं
अरे नहीं बिरजू बात वो नहीं है लड़के वाले अच्छे हैं । दहेज प्रथा के विरोधी मगर सच कहूं आज बाबूजी की कहीं हुई बातें बहुत याद आ रही है। जिनपर में कभी हंसा करता था । मगर आज एहसास होता है कितना सच कहा करते थे ।

राजूभाई बड़े बुजुर्गो के बाल यूं ही सफेद नहीं होते उनके अनुभवों से ये सब ज्ञान होता है ।जिनसे वो अपने बच्चों को बचाने के लिए हमें सावधान करते रहते हैं।

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक  पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से  कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨‍👩‍👧‍👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान  लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️

 वैसे क्या बात याद आ रही थी चाचाजी की
बिरजू बाबूजी अक्सर कहते थे संतान की शादी में और मकान बनाने में लगाया गया अनुमान अक्सर गलत साबित होता है सोचो दो तीन लाख का बजट पांच पार कर जाता है। मैंने भी अपनी संतान की शादी के लिए अपना बजट तय किया हुआ था। मगर .... मेरे अनुमान से लगाए गये सब खर्चे अचानक से बढ़ गये। मेरे खर्चों का पूर्वानुमान गलत निकला। यार दोनों परिवार वालो की फरमाइशें तो होती ही है। ये तो मुझे पता है।मगर मेरे खुद के बच्चे ... 
उन्हें शादी किसी बारात घर में नहीं बल्कि बड़े से होटल रेस्टोरेंट में चाहिए ।
सगाई और शादी दो प्रोग्राम है दोनों के लिए महंगी डिज़ाइनर ड्रेस चाहिए।जो  जीवन में मात्र एक  ही पहनते है।
दोनों प्रोग्राम के लिए ब्यूटिशियन भी ख़ासा पैसा लेने वाली बुक करानी पड़ती है।

जब मैं अपनी हैसियत की बात करता हूं तो सबके सब , एकसाथ बोल उठते हैं ...शादी कौन सी बार बार होती है और फिर फलां की शादी का उदाहरण देना शुरू कर देते हैं। मुंह फुलाकर कहते हैं। आपको जैसा ठीक लगे वैसा करो।
हम तो बस शादी में शामिल हो जायेंगे ।
अरे यार उन्हें कैसे समझाऊं। में पैसे वाले तो अपनी शान दिखाने के लिए चकाचौंध से भरी महंगी शादियां करते है।
और उनकी देखा देखी मे मध्यम वर्ग, विशेष रूप से युवा दिखावे की उस अंधी दौड़ में शामिल हो जाते हैं जो उनके लिए है ही नही।
ओह ....सच कहा राजू भाई आजकल की यही परिस्थितियां कमोबेश हर परिवार में हो रही है। एक पिता को पता होता है कैसे वो पाई पाई एकत्रित करके अपनी संतान की शादी के लिए अपनी अनेकों ख्वाहिशों को अनदेखा करता है मगर आजकल के युवा बच्चों को बस दिखावा चाहिए होता है। उसने वहां ऐसा किया तो में भी अपनी शादी में वहीं करुंगा। वैसा ही डिजाइनर ड्रेस पहनूंगा 
स्टाटर में चाइनीज फूड चाहिए कुछ गेम्स होने चाहिए 
और तो और ड्रेस कोड तक ... खैर अब क्या सोचा है आपने ...
सोचना क्या है बिरजू ....अपनी भविष्यनिधि संजोकर रखीं थीं की बुढ़ापे की निधी.... वहीं रकम निकासी का फॉर्म भरने जा रहा हूं कहते हुए राजूभाई उठकर चल दिए वहीं बिरजू पार्क की बेंच पर बैठे हुए बुदबुदाने लगा
सच है भैया बाहर वालों से लड़ना आसान है मगर अपनों से.... अपनों से नही...

 .... जरा सोचिएगा लोगों के कहने पर नहीं उनके दिखावे से नहीं आपकी चादर कितनी है ये आप और आपका परिवार बखूबी जानते हैं किसी दिखावटी पन में पैर इतने मत पसारिए की चादर छोटी पड़ जाए 
कम शब्दों में बड़ी बात मानना ना मानना आपके विवेक पर निर्भर है...

*🔔⏰🐎🧑‍🦰🐟विशेष:-भव्य‌‌‌ आत्माओं, आज सभी अपनी संतान की शानदार व यादगार शादी करना चाहते है इसलिए आप जिस धर्म का पालन करते है उसी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया जाता है। जिसमें सभी वर्गों के लोगों की धार्मिक विधि विधान के द्वारा शादी सम्पन्न की जाती है। ऐसे सामूहिक विवाह वालों का पारिवारिक जीवन आनंद पूर्वक बीतता है। उनके माता पिता अपनी संतान केलिए अनावश्यक कार्यों से बचें धन को उनके भविष्य के लिए सुरक्षित रखते हैं।*

*👨‍👩‍👧‍👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा  पूर्वो पार्जीत कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता  करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
🌳🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें