शनिवार, 1 मार्च 2025

आलोचकों से सीखें

*🔔सूचना:- पंच कल्याणक महोत्सव व उपयोगी कहानी*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨‍👩‍👧‍👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩‍🚒 आलोचकों से सीखें ✍️🐒*

*🔔👨‍👩‍👧‍👦↔️ जैन तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*

*🔔 मार्च 2025 में तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव 04,06,07, 18 19,22,23,29 व 30 तारीख को  कल्याणक महोत्सव है।*
*👨‍👨‍👦‍👦🔔🐎इस मार्च माह में अष्टमी तिथि 7 व 22 मार्च को है। चतुर्दशी तिथि 13 व 28 मार्च को है।*
*🔔🐎इस मार्च माह में 8 मार्च नवमी तिथि का क्षय होने से दसमीं तिथि होगी।11 व 12 मार्च को तेरस तिथि रहेगी।*
*🔔🐎अष्टान्हिका महापर्व 7 से 14 मार्च को है। सोलह कारण व्रत 15 मार्च से 14 अप्रेल तक है।*
*👨‍👨‍👦‍👦🔔👉 शुद्ध विवाह मुहूर्त मार्च माह में    1,2, 5,6, 7,12 व 14 मार्च  को है। 🔔 गृह प्रवेश मुहूर्त 01,06 व 14 मार्च को है।।*
*🐎✍️ पंचक 26,27,28,29,30 मार्च को है।*
 *🌞यह सभी पंच कल्याणक तिथियां उत्तर पुराण के अनुसार है इन तिथियों से सम्पूर्ण विश्व में कल्याणक महोत्सव मनाए जाते है।यह सभी  तिथियां जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानियां ।*

*आलोचना: एक सकारात्मक दृष्टिकोण* 

प्रत्येक सफल व्यक्ति को अपने जीवन में आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। जो लोग कुछ अलग, नया और समाज के हित में कार्य करते हैं, उनके आलोचक भी अधिक हो जाते हैं। परंतु, यह भी शत प्रतिशत बात सही है कि सच्ची सफलता उन्ही लोगों को ही मिलती है, जो आलोचनाओं से विचलित हुए बिना अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं।

आपने सुना या पढ़ा होगा अमेरिका के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को भी अपने विरोधियों की आलोचनाओं का निरंतर सामना करना पड़ता था। जैसा कि अक्सर होता ही है उनके विरोधी बार बार अखबारों में उनके विरुद्ध लेख प्रकाशित करवाते रहते थे। किंतु लिंकन कभी भी इन आलोचनाओं का प्रतिउत्तर नहीं देते थे।

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक  पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से  कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨‍👩‍👧‍👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 W 9783831296 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान  लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️

एक दिन उनके एक मित्र ने उनसे कहा, “आपके विरोधी आपके बारे में तरह-तरह की बातें लिखते रहते हैं। आप उनका उत्तर क्यों नहीं देते? आपको भी अपने बचाव में कुछ कहना चाहिए, स्पष्टीकरण देना चाहिये।”

लिंकन मुस्कुराए और धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, “मित्र! यदि मैं उनकी आलोचनाओं का उत्तर देने लगूंगा, तो मेरा तो सारा समय इन्हीं बातों में व्यर्थ चला जाएगा। फिर भला मैं जनता के हित में कोई कार्य नहीं कर पाऊंगा।"

"सुनो मित्र, जीवन के अंत में यदि मेरे कार्य मुझे एक बुरा व्यक्ति साबित करते हैं, तो मेरे द्वारा दी गई सफाई का कोई मूल्य नहीं होगा। लेकिन यदि मैं अपने कर्मों से एक अच्छा व्यक्ति साबित होता हूँ, तो फिर इन आलोचनाओं का भी कोई अर्थ नहीं रह जाता। इसलिए मैं इन बातों पर ध्यान दिए बिना चुपचाप अपना काम करता हूँ।”

*👨‍👨‍👦‍👦🔔✍️🐎विशेष: - भव्य आत्माओं,हमें आलोचनाओं से विचलित हुए बिना अपने कार्यों  करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। समय बर्बाद करने के बजाय, हमें अपने कर्मों को इतना श्रेष्ठ बनाना चाहिए कि वे ही हमारे उत्तर बन जाएं। महानता आलोचनाओं की नहीं, बल्कि कर्मों का परिणाम होती है। इसलिए दृढ़ता पूर्वक अपने लक्ष्य की ओर सकारात्मक कार्यों को करते हुए बढ़तें रहो कुछ समय में आप लक्ष्य प्राप्त कर सफल व्यक्ति बनोगे।*
*👨‍👩‍👧‍👦✍️➡️🕉️ प्रति समय प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा  पूर्वो पार्जित कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता  करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
🌳🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें