🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी बड़े काम की*
*💪👩🚒सम्मान से पहले🔔👑*
➡️एक नौजवान मार्शल आर्टिस्ट को सालों की मेहनत के बाद ब्लैक बेल्ट देने के लिए चयनित किया गया। ये बेल्ट एक समारोह में मास्टर बबलू द्वारा दी जानी थी ।समारोह वाले दिन नवयुवक मास्टर बबलू के समक्ष ब्लैक – बेल्ट प्राप्त करने पहुंचा .
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्यवृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को पहुचाकर उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्माबंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो संस्था को दान करें।जो पुण्य को बढ़ाना चाहते है वे भी संस्था को दान करें।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवासस्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
“ बेल्ट देने से पहले , तुम्हे एक और परीक्षा देनी होगी ,” मास्टर बबलू बोले .
“मैं तैयार हूँ ,” नवयुवक बोला ; उसे लगा की शायद उसे किसी से मुकाबला करना होगा .
लेकिन मास्टर बबलू के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने पूछा , “ तुम्हे इस प्रश्न का उत्तर देना होगा : ब्लैक बेल्ट हांसिल करने का असली मतलब क्या है ?”
“ मेरी यात्रा का अंत ,” नवयुवक बोला . “मेरे कठोर परिश्रम का इनाम ।
मास्टर बबलू इस उत्तर से संतुष्ट नहीं हुए और बोले ; तुम अभी ब्लैक बेल्ट पाने के काबिल नहीं बने हो , एक साल बाद आना ।
एक साल बाद नवयुवक एक बार फिर ब्लैक बेल्ट लेने के लिए पहुंचा , मास्टर बबलू ने दुबारा वही प्रश्न किया , “ब्लैक बेल्ट हांसिल करने का असली मतलब क्या है ?”
“ यह इस कला में सबसे बड़ी उपलब्धि पाने का प्रतीक है ,” नवयुवक बोला
मास्टर बबलू संतुष्ट नहीं हुए और कुछ देर इंतज़ार किया की वो कुछ और भी बोले पर युवक शांत ही रहा ।
“ तुम अभी भी बेल्ट पाने के हकदार नहीं बन पाए हो , जाओ अगले साल फिर आना .” , और ऐसा कहते हुए मास्टर बबलू ने युवक को वापस भेज दिया ।
एक साल बाद फिर वह युवक बबलू के सामने अकेला खड़ा था,मास्टर बबलू ने पुनः वही प्रश्न किया ,
“ब्लैक बेल्ट हांसिल करने का असली मतलब क्या है ?”
“ ब्लैक बेल्ट आरम्भ है एक कभी न ख़त्म होने वाली यात्रा का जिसमे अनुशासन है ,कठोर परिश्रम है , और हमेशा सर्वोत्तम मापदंड छूने की लालसा है .” नवयुवक ने पूरे आत्म -विश्वास के साथ उत्तर दिया .
मास्टर बबलू उत्तर सुन कर प्रसन्न हुए और बोले , “ बिलकुल सही . अब तुम ब्लैक -बेल्ट पाने के लायक बने हो , लो इस सम्मान को ग्रहण करो और अपने कार्य में लग जाओ .”।
*⚛️ग्रहण करने योग्य:-🔔*
*✍️➡️कई बार किसी बड़ी उपलब्धि को हांसिल करने के बाद हम थोड़े निश्चिंत हो जाते हैं , शायद यही वजह है की शिखर पर पहुंचना शिखर पर बने रहने से आसान होता है. हमें चाहिए की हम अपनी उपलब्धि के मुताबिक और भी कड़ी मेहनत करें और अपने सम्मान की प्रतिष्ठा बनाये रखें।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें )काए पालन किजिये।*
*जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हमसभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा किये गए कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्मए यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने किये हुए कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम् जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें