🎂11 - Jun - 2018
# *S ( स ) नाम वालों की ये खास बातें *.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 11 - Jun - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वादशी 10:06:09
🔅 नक्षत्र भरणी 21:06:24
🔅 करण :
तैतिल 10:06:09
गर 20:55:36
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग अतिगंड 16:01:31
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:32:12
🔅 चन्द्रोदय 28:11:59
🔅 चन्द्र राशि मेष - 26:39:39 तक
🔅 सूर्यास्त 19:20:33
🔅 चन्द्रास्त 16:41:00
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5120
🔅 दिन काल 13:48:20
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ (अधिक)
🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ (अधिक)
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:58:46 - 12:54:00
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
12:54:00 - 13:49:13
15:39:40 - 16:34:53
🔅 कंटक 08:17:53 - 09:13:06
🔅 यमघण्ट 11:58:46 - 12:54:00
🔅 राहु काल 07:15:45 - 08:59:18
🔅 कुलिक 15:39:40 - 16:34:53
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:08:19 - 11:03:33
🔅 यमगण्ड 10:42:50 - 12:26:23
🔅 गुलिक काल 14:09:56 - 15:53:28
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आद्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050 को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*S ( स ) नाम वालों की ये खास बातें* ......
*आपके आसपास बहुत सारे ऐसे लोग होंगे जिनके नाम S लेटर से शुरु होता होगा. ये लोग आपके दोस्त, रिश्तेदार या आपके क़रीबी भी हो सकते हैं. अगर आपके भी किसी क़रीबी का नाम S लेटर से शुरु होता है तो ये ख़बर आपके लिए है. क्योंकि 99 फ़ीसदी लोग S नाम वालों के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे.*
*S नाम वाले लोगों में लीडरशिप की अपार क्षमता होती है. ये लोग इतने मेहनती होते हैं कि किसी भी फील्ड में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं. प्रेम के मामले में ये लोग थोड़ शर्मीले किस्म के होते हैं. ये लोग अपनी फीलिंग हर किसी से शेयर नहीं नहीं कर पाते.ये लोग दिल के बहुत साफ़ होते हैं.*
*S नाम के अधिकतर लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है. इन लोगों को एक बार गुस्सा आ जाए तो उसे शांत करना मुश्किल होता है. लेकिन ये लोग मन से एकदम साफ़ होते हैं. इन लोगों के जो बात दिल में होती है वही ज़ुबान पर होती है.*
*ये लोग ईमानदार, दयालु होते हैं. यहां तक कि अनजान लोगो की भी मदद करने को तैयार हो जाते हैं. S नाम वाले लोग जीवन में ख़ूब सफलता हासिल करते है.*
*नोट :- जिनका जन्म समय से ही यह नाम हो उन पर ही लागू होगी*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🌞11 Jun. 2018
✍आजका संभावित राशिफल,:-
क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में सोमवार, 11 जून, 2018 को जानिए
*मेष : सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। ई-मेल चेक करते रहें। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनेस के साथ-साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाए। हंसमुख लोगों से मुलाकात होगी। घरवालों की रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने में कामयाब होंगे।*
वृष : दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देंगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
*मिथुन : कुछ उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी वाला काम आज आपको मिलने वाला होगा। चलते-फिरते भी अनाचक कोई प्रियजन मिल सकता है जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाई और निराशा के बावजूद आप स्वयं को कमजोर न समझें। अपनी शक्ति को पहचान लेंगे तो आपको निराशा भी नहीं होगी और कार्यसिद्ध होने में देर भी नहीं लगेगी। चुपचाप अपना काम किए जाना ही अच्छा है।*
कर्क : एकाएक ही आवेश या भावना के वशीभूत होकर आप कभी-कभी भारी गलती या भूल कर बैठते हैं। ऐसे में, फिर आगे चलकर वही कार्य आपके लिए मुसीबत बन जाता है। कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें भी लेकिन अगर किसी को अपने स्तर पर सहायता या सहयोग करना ही है तो पहले अपने हितों को जरूर देख लें क्योंकि आगे की परेशानी का अन्दाजा पहले से ही लगा लेना चाहिए।
*सिंह : किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर इन्वेस्टमेंट या जमीन-जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा करें। यद्यपि इस प्रकार के जोखिम में कुछ खोना भी पड़ सकता है। परन्तु बिना कुछ खोए, पाना भी मुश्किल है। घरेलू स्तर पर अपना साजो-सामान सेट कर लें। किसी वस्तु के गुम होने का वहम भी खत्म हो जाएगा। दोस्त या मित्र से चर्चा करना हितकर होगा।*
कन्या : इस वक्त आपको अपनी रूटीन लाइफ में बदलाव के लिए कहीं छुट्टी या पर्यटन का आयोजन करना होगा। यदि आपके पास समय की कमी है तो भी आप अपने अधूरे काम पूरे करने की सोचें। कार्यक्रम में परिवर्तन करना ठीक नहीं होगा। जरूरी मीटिंग्स या सेमिनार भी इस बीच आ सकते हैं। इसके साथ ही अपने कार्यक्रम को पूरा कर करके छुट्टी बिताने का अवसर निकाल सकते हैं। इससे कार्यक्षमता भी बढ़ेगी और नई ताजगी भी आएगी।
*तुला : अपने ऑफिस के जटिल काम का होमवर्क या किसी एग्जाम के लिए पढ़ाई-लिखाई आदि के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कल को ऑफिस में आपके सीनियर आपके काम में कुछ रुकावटें डालने की कोशिश करेंगे लेकिन अपनी बुद्धि के उपयोग से आप उनकी चाल नाकामयाब करने में सफल हो जाएंगे। दूसरों को हानि पहुंचाने का निर्णय बदल दें क्योंकि अंत में आपको ही नुकसान झेलना पडेगा।*
वृश्चिक : आज आप अपना पूरा दिन आराम करने में बिताएं तो कोई हर्ज नहीं। खुद पर किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक बोझ न डालें। शाम को दोस्तों के साथ एक छोटी-सी पार्टी आपको नया उत्साह देगी। अच्छे ईमेल व एसएमएस आपको खुश रखेंगे। चिंता में कमी होने की संभावना है। पैसे से जुड़ी परेशानियां कम होती नजर आएंगी।
*धनु : आज आपका टाइम अच्छा है, इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने-फिरने से कोई जरूरी काम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनैंस से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा। जरूरी कामों को निबटा लेना ही बुद्धिमानी होगी। रोमांस के रिश्तों में सुधार होगा।*
मकर : आज आपकी किसी से अनबन न हो, इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी भी कामयाब होगी। दिनभर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है। दिन के पहले हिस्से में घर के जरूरी और काफी समय से लटके हुए कामों को निपटा लें।
*कुंभ : आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑॅफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदरी में शाम का समय बीतेगा। घर में बडे बुजुर्गों से बहसबाजी में न ही उलझें तो अच्छा है, उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम आ जाए। बिन बात ही किसी और के मामले में टांग न अड़ाएं। प्यार मोहब्बत के लिए भी वक्त निकल ही आएगा।*
मीन : आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। ईमेल या फोन के जरिए कोई जरूरी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। किसी नए शख्स से मिलकर उसकी पर्सनैलिटी पर फिदा हो जाएंगे। अपनी उमंगों पर काबू रखें।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें