🎂23 - Jun - 2018
# *हमारी दिनचर्या और दैनिक क्रियाकलाप *.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 23 - Jun - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 27:54:37
🔅 नक्षत्र स्वाति 27:20:54
🔅 करण :
वणिज 15:34:19
विष्टि 27:54:37
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग शिव 24:30:10
🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:33:48
🔅 चन्द्रोदय 15:07:59
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 19:23:59
🔅 चन्द्रास्त 26:47:00
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5120
🔅 दिन काल 13:50:11
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ
🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:01:13 - 12:56:33
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
05:33:48 - 06:29:08
06:29:08 - 07:24:29
🔅 कंटक 12:01:13 - 12:56:33
🔅 यमघण्ट 15:42:36 - 16:37:56
🔅 राहु काल 09:01:20 - 10:45:07
🔅 कुलिक 06:29:08 - 07:24:29
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 13:51:54 - 14:47:15
🔅 यमगण्ड 14:12:39 - 15:56:26
🔅 गुलिक काल 05:33:48 - 07:17:34
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050 को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*यह पांच काम करने वाले जल्द ही हो जाते हैं कंगाल*.......
*जीवन में समृद्धि और सफलता प्राप्त करने में हमारी दिनचर्या और दैनिक क्रियाकलाप का अत्यंत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। जब तक हमारी दिनचर्या और दैनिक क्रियाकलाप सही नहीं होंगे। तब तक हम समृद्धिशाली और धनवान नहीं बन सकते। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हमारी दिनचर्या के कौन-कौन से गलत काम हमारी सफलता और समृद्धि की राह में सबसे बड़े बाधक हैं*।
*देर से जगना* -
*देर से जागने से हमारी दिन की शुरुआत हीं गलत हो जाती हैं। एक ओर तो हमारे दैनिक क्रियाकलाप अस्त-व्यस्त हो जाते हैं। साथ हीं दिन के बाकी कामों के लिए भी काफी कम वक्त मिल पाता है, जिससे व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता पर खराब असर पड़ता है।*
*बिस्तर अस्त व्यस्त छोड़ना* -
*सो कर उठने के बाद बिस्तर को अस्त-व्यस्त छोड़ना वैसे भी असभ्यता की सूचक है। वहीं अगर धार्मिक मान्यताओं की भी मानें, तो हमारे शास्त्रों में भी यह कहा गया है कि सो कर उठने के बाद बिस्तर को अस्त-व्यस्त नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो माता लक्ष्मी रूठ जाती है और घर की बरकत रुक जाती है। इसलिए जगने के बाद बिस्तर को ठीक करके ही उठना चाहिए।*
*बिना नित्यकर्म किए भोजन करना* -
*सुबह सुबह बिना नित्यकर्म किए व बिना स्वच्छ हुए भोजन करने से शरीर में रोग उत्पन्न होने लगते हैं। यह तो आप भी जानते हैं कि रोगी से ग्रस्त शरीर इंसान को कंगाल बना सकता है। इसलिए सुबह-सुबह साफ-सुथरा होने और हो सके तो योग व्यायाम आदि करने के बाद हीं भोजन करें।*
*गंदे वस्त्र इकट्ठे करना* -
*इस संबंध में हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि घर में अधिक समय तक गंदे कपड़ों को बांधकर इकट्ठा करने से गृहलक्ष्मी नाराज हो जाती है। साथ हीं घर की सुख शांति भी भंग हो जाती है। अगर तर्क की दृष्टि से भी देखा जाए तो गंदे वस्त्र इकट्ठे होने पर घर में कीटाणुओं की अधिकता हो जाती है, जो हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। इसलिए घर में गंदे कपड़ों का अंबार ना लगाएं, थोड़े-थोड़े कपड़ों को हीं समय-समय पर धोते रहें।*
*बड़ों का अनादर करना*
*शास्त्र के साथ-साथ नीति भी यही कहती है कि हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि जो लोग अपने से बड़ों का अनादर और अपमान करते हैं, उनपर शनिदेव की कुदृष्टि पड़ जाती है। शनि देव की कुदृष्टि पड़ने पर क्या होता है यह तो सभी जानते हैं, इंसान कंगाल और बरबाद हो जाता है।*
*अगर आपमें भी ऐसी कोई आदत है तो उसे तत्काल छोड़ दें, तभी बरकत होगी और आप सुख-समृद्धि एवं धन-धान्य प्राप्त कर पाएंगे।*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🌞23 Jun. 2018
✍आजका संभावित राशिफल:
क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में जानिए 23 जून 2018 शनिवार का राशिफल....
मेष
*परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा हम कहते है। दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।*
वृष
आपका मन गहन चिंतनशक्ति और रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोच समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याहन के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। फिर भी आज आपके प्रयास विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।
मिथुन
*आजका आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा ऐसा हम कहते हैं। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहन सुख मिलेगा।*
कर्क
अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए आज आपको हम सलाह देते है। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। आजके दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दिजिएगा।
सिंह
*आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में दुविधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएंगे।*
कन्या
आज का दिन सावधानी से बिताएं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज गलत जगह पूंजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।
तुला
*भगवान की कृपा आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आय और व्यापार में वृद्धि होगी। पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचान से लाभ होगा। पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।*
वृश्चिक
आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण होगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन, वस्त्राभूषण और वाहन की प्राप्ति होगी।
धनु
*घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं होंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे खर्च होगा। नौकरी में सिद्धि और सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।*
मकर
स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे।
कुम्भ
*तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा या उनकी तबीयत संबंध में चिंता होगी। स्वाभिमान भंग न हो उसका ध्यान रखें। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। आज महत्वपूर्ण दस्तावेज न बनाने की सलाह है।*
मीन
दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्या हल होती प्रतीत होगी। संपत्ति संबंधी कामकाज का हल मिलेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता मिलेगी।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें