सोमवार, 4 जून 2018

अनुभवी वास्तु विदों के चर्चा - परिचर्चा कार्यक्रम के साथ वास्तु वर्कशॉप का हुआ समापन

*अनुभवी वास्तु विदों के चर्चा - परिचर्चा कार्यक्रम के साथ वास्तु वर्कशॉप का हुआ समापन*

जयपुर| श्री सिद्धान्त ज्योतिष, वास्तु एवं रेकी शोध केन्द्र द्वारा आयोजित "वास्तु वर्कशॉप एवं वास्तु विशेषज्ञों के बीच चर्चा - परिचर्चा कार्यक्रम" यहां टोंक रोड, वसुंधरा कालोनी में सम्पन्न हुआ।
श्री सिद्धान्त ज्योतिष, वास्तु एवं रेकी शोध केन्द्र द्वारा आयोजित
"वर्कशॉप एवं वास्तुविदों संबंधी चर्चा - परिचर्चा कार्यक्रम"  की अध्यक्षता "इंटरनेशनल सेन्टर फ़ॉर ज्योतिष, वास्तु एंड स्पिरिचुअल एक्टिविटीज" के अध्यक्ष ज्योतिर्विद एवं वास्तुविद महावीर कुमार सोनी ने की। आयोजित वर्कशॉप में वास्तु से संबंधित प्रमुख विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में वास्तु विशेषज्ञ सर्व श्री विष्णु दत्त शर्मा, श्री अर्जुनलाल कुमावत, श्री संजय बासल्ल, ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी आदि के बीच वास्तु संबंधी चर्चा - परिचर्चा के साथ वास्तु से जुड़े विभिन्न प्रश्नों एव जटिल समस्याओं का समाधान भी इसमें प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। श्री सिद्धांत ज्योतिष, वास्तु एवं रेकी शोध केंद्र के अध्यक्ष श्री सेवाव्रती स्वामी जी ने आगामी माह में ज्योतिष एवं हस्तरेखा के परिपेक्ष्य में वर्कशॉप आयोजन की घोषणा करते हुए इच्छुक लोगों से संपर्क के लिए कहा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें