🎂10 - Jun - 2018
# *बुध ग्रह का असर आपकी राशि पर *.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 10 - Jun - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 11:56:44
🔅 नक्षत्र अश्विनी 22:30:01
🔅 करण :
बालव 11:56:44
कौलव 23:06:50
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शोभन 18:44:04
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:32:12
🔅 चन्द्रोदय 27:26:59
🔅 चन्द्र राशि मेष
🔅 सूर्यास्त 19:20:11
🔅 चन्द्रास्त 15:39:00
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5120
🔅 दिन काल 13:47:58
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ (अधिक)
🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ (अधिक)
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:58:36 - 12:53:47
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 17:29:47 - 18:24:59
🔅 कंटक 10:08:12 - 11:03:24
🔅 यमघण्ट 13:48:59 - 14:44:11
🔅 राहु काल 17:36:41 - 19:20:11
🔅 कुलिक 17:29:47 - 18:24:59
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:58:36 - 12:53:47
🔅 यमगण्ड 12:26:12 - 14:09:41
🔅 गुलिक काल 15:53:11 - 17:36:41
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050 को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*मिथुन राशि में जाएंगे आज से बुध, जानें क्या होगा आपकी राशि पर असर?*
*बुध ग्रह 10 जून 2018, रविवार सुबह 7:39 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बुध 25 जून तक इसी राशि* में स्थित रहेगा. आइए जानते हैं आपकी राशि पर बुध के इस गोचर का क्या असर होगा
*मेष राशि पर बुध गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा. मार्केटिंग, मीडिया एवं लेखन से जुड़े प्रोफेशन में जातकों को लाभ मिलने की संभावना है. इस दौरान आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा प्रतिबद्ध होंगे. काम में मन लगेगा. जीवन साथी के लिए गोचर शुभ संकेत दे रहा है।
*वृषभ राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में जाएगा. इस स्थिति में आप धन का संचय करेंगे. छात्र पढ़ाई एवं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. वाणी में कड़वाहट आपके प्रेम संबंध में अड़चन डाल सकती है. प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।
*मिथुन राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान दूसरे आपके व्यक्तित्व से जल्दी प्रभावित होंगे. गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ रिश्ते और भी मधुर होने की संभावना है. घर के वातावरण में शांति एवं खुशहाली देखने को मिल सकती है।
*कर्क राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में संचरण करेगा जिसके प्रभाव से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खर्च में भी वृद्धि संभव है. कुछ परिस्थितियों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है. गोचर के दौरान आप कार्य क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे. भाई-बहन के करियर के लिए यह अनुकूल समय होगा।
*सिंह राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में जाएगा. इस स्थिति में आपकी आय में वृद्धि की संभावना है. छात्रों के लिए यह अच्छा समय रहने वाला है. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने जीवनसाथी का सहयोग करें जिससे भविष्य बनेगा। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा. आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे. आपकी लंबी समय से रुकी हुई इच्छा पूर्ण हो सकती है. आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।
*कन्या राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश करेगा. कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. योजनाएं सफल होंगी. इस गोचर के दौरान व्यस्तता अधिक रहेगी. कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
*तुला राशि पर गोचर का प्रभाव*-
आपके जीवन पर गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. जैसे- किस्मत का साथ आपको मिल सकता है और उच्च लाभ के योग हैं. मानृसम्मान में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है. पिता जी के साथ थोड़ा वाद-विवाद संभव है. जीवन साथी के लिए गोचर अनुकूलता के संकेत दे रहा है. आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।
*वृश्चिक राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा. ऐसे में आपको आर्थिक रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी. किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
*धनु राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा. प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको गोचर का लाभ मिलेगा. इस दौरान आपका प्रमोशन अथवा सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*मकर राशि पर गोचर का प्रभाव*-
इस गोचर के दौरान आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे. कोर्ट-कचहरी या अन्य कानूनी मामलों के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. कठिन परिश्रम के चलते आपको सफलता मिलेगी. खर्च में वृद्धि हो सकती है।
*कुंभ राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेगा. इसके प्रभाव से छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिल सकता है. गोचर का बौद्धिक रूप से भी लाभ मिलना संभव है. आमदनी में वृ्द्धि की संभावना नजर आ रही है. इस दौरान आपके मन में सकारात्मकता रहेगी।
*मीन राशि पर गोचर का प्रभाव*-
बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में जाएगा. इस दौरान घर में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी. आप अपने निजी जीवन को अधिक समय दे सकते हैं. नया घर अथवा नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. कार्य क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है. जीवन साथी के लिए गोचर उत्तम रहने के संकेत दे रहा है. व्यापार में पार्टनरशिप से आपको फायदा मिल सकता है।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🌞10 से 16 जून 2018 का साप्ताहिक संभावित राशिफल :-
✍10 से 16 जून 2018 को क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में जानिए साप्ताहिक राशिफल ✍✍🌞🌞✍✍
मेष
*आप जिसे चाहते हैं उसका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। जिस काम का दायित्व आपने हाल ही में लिया है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा सकते हैं। बचत को लेकर परिवार के सामने एक मिसाल कायम कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर सही समय पर उठाया गया कदम आपको कई सारी रुकावटों से बचा सकता है। किसी पुराने दोस्त या सहकर्मी से मुलाकात होने की संभावना है।*
वृषभ
आपका कोई पुराना साथी या प्रेमी आपकी लाइफ में आ सकता है, उसकी वजह से रातों की नींद गायब होने की संभावना है। जो आपके खिलाफ कुछ बोल रहा है उसे उचित जवाब देने का मौका हो सकता है। पेशेवर स्तर पर आने वाले किसी मौके का लाभ लिया जा सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से होने वाली मुलाकात रोमांचक रहने की उम्मीद है। लोन की रकम लौटाने में सफल रहेंगे। किसी चीज की अति स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।
मिथुन
*रियल स्टेट में पैसा लगाना सही निवेश साबित होगा। पेंडिंग पड़े किसी संपत्ति विवाद का फैसला आ सकता है, फैसला आपके हक में जाने की संभावना है। अपनी क्षमता और कुशलता से किसी खास इंसान को प्रभावित करेंगे जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलने वाला है। आर्थिक संकट झेल रहे लोगों की स्थिति में सुधार की संभावना है। आपको किसी ऐसे इंसान की तलाश है, जो आगे आपके काम आ सके। स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।*
कर्क
आमदनी के लिहाज से दिन मिले-जुले रहने वाले हैं। आता हुआ मौका भी पलट सकता है इसलिए अपने लिए अन्य विकल्प के दरवाजे बंद करने से बचें। वर्तमान नौकरी का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आपका काम लोगों के बीच प्रशंसा का विषय बन सकता है। खराब मूड में बिगाड़ चुके संबंध को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार किए जाने की संभावना है।
सिंह
*आपका बदला-बदला मूड रोमांटिक स्तर पर कुछ खास करने के लिए प्रेरित कर सकता है। कहीं आउटिंग के लिए जा सकते हैं। पेशेवर स्तर पर तनाव होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों को अपने सामान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खाने-पीने का शौक आपकी सेहत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता को हल्के में लेने से बचें, मौका आपके हाथ से निकल सकता है। किसी समारोह में हिस्सा लेने का मन होते हुए भी समय अभाव में वंचित रह सकते हैं।*
कन्या
आप खुद को पहले से अधिक तंदुरुस्त महसूस करेंगे। कार्य के मामले में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी सभी क्षमताओं का प्रयोग कर सकते हैं। आप किसी विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि इसे किया कैसे जाए? जरूरत से ज्यादा यात्रा का आपके शरीर पर बुरा असर होने की आशंका है। परिवार के नौजवानों के साथ सुखद समय बिताए जाने की उम्मीद है।
तुला
*किसी परियोजना को संपन्न कर हल्कापन महसूस करने की उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर कोई आपसे आंख मिलाने से बचता नजर रहा है, उसके मन में कोई चोर होने की संभावना है। किसी सामाजिक मसले को हल करने का प्रयास रहेगा। आपके इस काम की चारों तरफ सराहना हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर शानदार परिणाम की संभावना है। पेशेवर स्तर पर कोई सम्मानित काम मिलने की उम्मीद है*
वृश्चिक
कोई अच्छे निवेश का मौका सामने आने वाला है जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा का एहसास होने की उम्मीद है। आपकी मानसिक अवस्था किसी महत्वपूर्ण काम को शुरू करने की दशा में नहीं हो सकती है। अपने उत्साह को कभी कम नहीं होने देना आपकी ताकत है, यही ताकत आपको करियर में ऊंचे मुकाम तक ले जा सकती है। आमदनी का नया स्रोत ढूंढने में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार का कोई सदस्य आपको सही सलाह देगा जिसे आप गांठ बांध सकते हैं
धनु
*आप जो भी करने जा रहे हैं उसमें परिवार आपके साथ खड़ा नजर आ रहा है। अपनी गलती मानने के बदले उस बात पर अड़े रहने का गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। किसी विवाद में जान-बूझकर आप अपना पैर फंसा सकते हैं। पेशेवर मामले में आपके काम को नजरअंदाज किया जा सकता है। पढ़ाई से ध्यान भटकने की संभावना है। संपत्ति खरीददारी में मोल-जोल होने की संभावना नहीं है।*
मकर
सफल होने के लिए आप किसी शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते हैं। यह समय अपने जीवन का दृष्टिकोण बदले का है। आपको कोई ऐसा काम भी पूरा करना पड़ सकता है, जो आपकी योजना में शामिल नहीं था। कुछ भी अपने आप नहीं होता है, इस बात को आप अच्छी तरह जानते हैं इसलिए कार्यस्थल पर आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने का प्रयास कर सकते हैं। फिजिकल काम न करने के कारण आपका शेप बिगड़ सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन होने की संभावना है।
कुंभ
*अपनी आकांक्षाओं को बढ़ावा देने से पहले उसका विकल्प भी सोच लेना सही रहेगा। कार्यस्थल पर जो आपका पैर खींच रहा है, उसके प्रति नफरत पाल सकते हैं। किसी मेहमान के घर आने से आपका निजी काम तबाह हो सकता है। आपके द्वारा खरीदी गई संपत्ति किसी विवाद में पड़ जाने की संभावना है जिसकी वजह से आपकी रातों की नींद खराब हो सकती है। गलत निवेश में पैसा लगाने के संकेत हैं।*
मीन
आप अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली चीजों पर दावेदारी दिखा सकते हैं। जो कुछ भी योजना आपने बनाई है, वो पूरी तरह से सफल रहने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर नियंत्रण से बाहर हो चुके किसी काम को संभालने के कारण आपकी सराहना हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति ठीक होने में अभी और थोड़ा वक्त लग सकता है, धैर्य से काम लें। किसी तुच्छ काम को करने से बचने के लिए बहाने का सहारा लिया जा सकता है।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें