https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=102909383878947&id=100024796564132
🎂05 - Mar - 2018
#पैनकार्ड .... #करीपत्ता .... #आजका संभावित राशिफल
🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
श्रीसिध्दांतवैदिक यंत्र-तंत्र-मंत्र भारतीयज्योतिष अनुसंधान केन्द्र जयपुर (*राजस्थान*)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 05 - Mar - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि चतुर्थी 24:41:21
🔅 नक्षत्र चित्रा 20:18:02
🔅 करण :
बव 12:49:44
बालव 24:41:21
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वृद्धि 18:48:48
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:47:33
🔅 चन्द्रोदय 21:52:59
🔅 चन्द्र राशि कन्या - 08:11:42 तक
🔅 सूर्यास्त 18:29:53
🔅 चन्द्रास्त 09:01:59
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1939 हेम्लम्बी
🔅 कलि सम्वत 5119
🔅 दिन काल 11:42:20
🔅 विक्रम सम्वत 2074
🔅 मास अमांत फाल्गुन
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:15:18 - 13:02:07
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
13:02:07 - 13:48:57
15:22:35 - 16:09:25
🔅 कंटक 09:08:01 - 09:54:50
🔅 यमघण्ट 12:15:18 - 13:02:07
🔅 राहु काल 08:15:20 - 09:43:07
🔅 कुलिक 15:22:35 - 16:09:25
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:41:39 - 11:28:29
🔅 यमगण्ड 11:10:55 - 12:38:42
🔅 गुलिक काल 14:06:30 - 15:34:17
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
🌍🌞🌝🍏*#नोट:- सभी जटिल समस्याओ केलिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 08209985103 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है। #निशुल्क सेवा वाले #संपर्कनाकरें ,#सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत वैदिक यन्त्र-मंत्र-तन्त्र भारतीयज्योतिष अनुसंधान केन्द्र
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी
👪"सच्चा मित्र"👪
पैन कार्ड (PAN) कोआधार नंबर से जोड़ने समय सीमा बढ़ा दी गई है, यह तो आपको पता ही होगा. यह तारीख 31 मार्च कर दी गई है. सरकार ने तीसरी बार यह सीमा बढ़ाते हुए कहा था कि हमारी जानकारी में आया है कि कुछ करदाताओं ने अभी तक पैन को आधार से नहीं जोड़ा है. इसी वजह से यह तारीख बढ़ा दी गई है. पिछले साल नवंबर तक 33 करोड़ पैन धारकों में से 13.28 करोड़ लोगों ने अपने पैन को अपनी 12 अंकों वाली डिजिटल और जैविक पहचान आधारित आधार संख्या से जोड़ दिया था.
आधार और पैन में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है तो आयकर विभाग की साइट पर ऐसे करे लिंक
आयकर कानून की धारा 139 एए (2) के तहत हर व्यक्ति, जिसके पास 1 जुलाई 2017 तक पैन है और वह आधार पहचान पत्र प्राप्त करने का पात्र है, उसे अपनी आधार संख्या की जानकारी कर अधिकारियों को देनी जरूरी है. वैसे हो सकता है कि अब तक आपने पैन को आधार से लिंक कर लिया हो. मगर यदि आप चाहते हैं कि यह चेक करना कि यह सही से लिंक हुआ या नहीं, या फिर हुआ भी या नहीं, तो इसका भी एक तरीका है.
आधार-पैन लिंक हुआ या नहीं, जांचने के तरीके....
इनकम टैक्स की वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in के जरिए चेक करिए. होमपेज पर ही आपको 'Link Aadhaar' टैब दिखेगी. इसे क्लिक करें. नए खुले पेज पर आएग लिंक आधार के ऑप्शन को क्लिक करने से पहले सभी जरूरी सूचनाएं इसमें भर लें. पैन नंबर के कॉलम में पैन और आधार के कॉलम में 12 डिजिट का नंबर डाल दें. यदि नंबर अटैच नहीं होगा तो अगला मेसेज खुलेगा जिसमें इसके लिंकिंग को लेकर पुष्टि होगी. यदि आपका पैन पहले से ही लिंक होगा, तो वेबसाइट आपको लॉगइन करने के लिए कहेगी.
एसएमएस के जरिए लिंक करें यदि अब तक नहीं कर पाए हैं तो. इस तरीके के इस्तेमाल से आपको यह भी पता चल जाएगा कि यह पहले से लिंक है या नहीं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए दो नंबरों की सुविधा दी है. इसके लिए एक निश्चित फॉर्मेट में एसएमएस भेजना होगा.
UIDPAN<12-अंकों का आधार नंबर><10-अंकों का PAN> इस टेक्स्ट में 12 संख्या वाला यह नंबर आपका आधार नंबर है जबकि दूसरा आपका पैन कार्ड नंबर है.
जिन लोगों की यह लिंकिंग पहले ही हो चुकी है, उन्हें यह एसएमएस आएगा- इनकम टैक्स विभाग के डाटा बेस में आधार संख्या XXXX पैन संख्या XXXX से पहले से ही लिंक है. हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए शुक्रिया
🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
ये एक पत्ता खाने से जिंदगी भर दूर रहेगी बुखार जैसी बीमारी, शरीर में फोड़े-फुंसी भी नहीं निकलते
आपको पता है कि रसायनिक दवाओं से ज्यादा कारगर दवाई हमारी प्रकृति में छिपी हुई है, बस उसकी पहचान करने की आवश्यकता है।
आपको तो पता ही होगा कि हम सभी के घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल खाने की खूशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। शुगर के मरीजों के लिए करी पत्ता मुख्य रूप से फायदेमंद होता है। करी पत्ते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं इसके अलावा जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं उन्हें भी करी पत्ता इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
आयुर्वेद के अनुसार, करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हैं। वहीँ, करी पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। इसके लगातार सेवन से आप बुखार से भी बचे रहेंगे।
इस पत्ते में मौजूद आयरन शरीर के लिए प्रमुख पोषक तत्व है और फॉलिक एसिड इसके अवशोषण में सहायक होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। करी पत्ते में ऐंटी-ऑक्सिडेंट, ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं।
यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में सहायक है। त्वचा में इंफेक्शन होने पर इससे लाभ होता है। इसके सेवन से शरीर में फुंसी फोड़े भी नहीं निकलते। इसमें मौजूद फाइबर इन्सुलिन को प्रभावित करके ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। इससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है। लिवर कमजोर होने पर करी पत्ता फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी लिवर को दुरुस्त करते हैं।
🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
🎂☺☺💐 3 💐😊😊🎂
🕉ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी
🎂राशिफल: 05 मार्च 2018, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह दिन
😊05 Mar. 2018
मेष दैनिक राशिफल:
मेष राशि वाले लोग संपत्ति से संबंधित कार्यों में गति करते दिखाई देंगे। घर का वातावरण भी शांतिदायक बना रहेगा। नए वस्त्र एवं आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल:
वृषभ राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकते हैं। लेन-देन से संबंधित कार्यों में सावधान रहें। यात्रा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस होगा। आपका वित्तीय पक्ष भी सम्मानीय बना रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल:
मिथुन राशि वाले लोगों की लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपका पूरा ध्यान कार्य पर केंद्रित होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देंगे। यात्रा करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
कर्क दैनिक राशिफल:
कर्क राशि वाले लोगों के धन आगमन के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। लेकिन खानपान पर नियंत्रण बनाकर रखें। संतान के विवाह एवं शिक्षा को लेकर चिंतित दिखाई देंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह दैनिक राशिफल:
सिंह राशि वाले लोगों को अपने वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में ध्यान नही देंगे। इस वजह से उनके परिणाम बिगड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी संबंधित कार्य बन सकते हैं। मित्रों के साथ मनोरंजक कार्यों में समय व्यतीत होगा।
कन्या दैनिक राशिफल:
कन्या राशि वाले लोगों का हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। आपके दैनिक कार्य भी सरलता से पूरे हो जाएंगे। उच्च अधिकारी वर्ग के लोग आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। व्यवसाय एवं व्यापार में लाभ मिल सकता है। खान-पान में भी रुचि बढ़ेगी।
तुला दैनिक राशिफल:
तुला राशि वाले लोग तमाम व्यस्तताओं के बावजूद आज अपने तथा अपने परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। लेकिन प्रेम-संबंधों के लिए समय सही नहीं रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में आगे आएंगे। आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल:
वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलेगी। भौतिक एवं ऐश्वर्य के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन मधुरता से व्यतीत होगा। यात्रा करने से अर्थ लाभ होगा।
धनु दैनिक राशिफल:
धनु राशि वाले इस समय कार्य विस्तार के कारण यात्राओं पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपके आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त रहेगा। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न दिखाई देंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने एवं मनोरंजक चीजों में समय व्यतीत होगा।
मकर दैनिक राशिफल:
मकर राशि वाले लोग रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा बिल्कुल ना करें। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अनुबंध होंगे। किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुरता से व्यतीत होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल:
कुंभ राशि वाले लोगों के बनते कार्यों में भी रुकावट आ सकती है। सहयोगी लोग आपको परेशान करेंगे। आज के दिन कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें, तो ही बेहतर है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है।
मीन दैनिक राशिफल:
मीन राशि वाले लोगों की ज्ञानवर्धक एवं रोचक साहित्य पढ़ने की रूचि बढ़ेगी। बच्चों एवं परिवार को पूरा समय देंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग अध्ययन के प्रति गंभीर दिखाई देंगे। आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों, भक्ति एवं पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा।
(*आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , #निशुल्कसेवा वाले संपर्क #नाकरें, #सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें