🎂28 - Mar - 2018
# *महावीर जन्मोत्सव *.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 28 - Mar - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वादशी 23:25:05
🔅 नक्षत्र आश्लेषा 10:01:16
🔅 करण :
बव 12:28:37
बालव 23:25:05
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग धृति 15:16:35
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:22:46
🔅 चन्द्रोदय 15:35:59
🔅 चन्द्र राशि कर्क - 10:01:16 तक
🔅 सूर्यास्त 18:41:52
🔅 चन्द्रास्त 28:55:00
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5119
🔅 दिन काल 12:19:05
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 12:07:41 - 12:56:57
🔅 कंटक 17:03:19 - 17:52:35
🔅 यमघण्ट 08:50:36 - 09:39:52
🔅 राहु काल 12:32:19 - 14:04:42
🔅 कुलिक 12:07:41 - 12:56:57
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:12:03 - 08:01:19
🔅 यमगण्ड 07:55:10 - 09:27:33
🔅 गुलिक काल 10:59:56 - 12:32:19
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आद्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, श्रवण, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 08209985103 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
👪✍आप सभी को विदित है कि
भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक (महावीर जयंती ) कल 29 मार्च 2018 को है।
🌞महावीर जयंती सभी लोगों के द्वारा 29 मार्च 2018, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।
🌞महावीर जयंती हर साल विशेषरुप से जैन धर्म और अन्य धर्मों के लोगों के द्वारा महान संत, महावीर (जिन्हें वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है) के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। महावीर स्वामी जैनों के 24वें और अन्तिम तीर्थंकर थे, जिन्होंने जैन धर्म को ज्ञान, आचरण के साथ ही जैन धर्म के प्रमुख सिद्धान्तों को हम सभी को बताया। इनका जन्म 540 ईसा पूर्व शुक्ल पक्ष के चैत्र माह तैरस के (13 वें दिन), बिहार के वैशाली जिले के कुंडलपुर ग्राम में हुआ था। इसी कारण महावीर जयंती हर साल चैत्र माह शुक्ल पक्ष तैरस तिथी को बहुत अधिक उत्साह और आनंद के साथ मनाई जाती है। यह जैनियों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण और पारंपरिक उत्सव है। इसे पूरे भारत में राजपत्रित अवकाश के रुप में घोषित किया गया है, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थाओं का अवकाश रहता है।
✍महावीर जयंती जैनियों में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के नाम से मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह हर साल वार्षिक रुप से मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ती है। यह पूरे देश के सभी जैन मंदिरों में बहुत अधिक जोश के साथ मनाया जाता है। जैन-धर्म से जुड़े हुए सभी मंदिरों और स्थलों को इस विशेष अवसर पर फूलों, झंडों आदि से सजाया जाता है। इस दिन, समारोह और पूजा से पहले महावीर स्वामी की मूर्ति को पारंपरिक अभिषेक कराया जाता है और इसके बाद भव्य जूलुस या शोभायात्रा निकाली जाती है। आज के दिन सभी जैनियों के घर पर 24 तीर्थंकर का प्रतिक पांच रंगों वाला झंडा फहराया जाता है। इस दिन गरीब व्यक्ति असहाय लोगों को कपड़े, भोजन, रोजगार और अन्य आवश्यक वस्तुओं को बाँटने की परंपरा है। इस तरह के आयोजन जैन समुदायों के द्वारा आयोजित किए जाते हैं। बड़े समारोह उत्सवों का , गिरनार और पालीताना सहित गुजरात, श्री महावीर जी राजस्थान, पारसनाथ मंदिर, कोलकाता, पावापुरी, कुण्ड़लपुर बिहार आदि में भव्य आयोजन होते है।👣👣👣👣
👪🌞👉⏰
इन सभी कार्यक्रमों को आपसभी घर बैठे जिनवाणी,पारस, अरिहंत वह अन्य टी वी चैनलों पर देंख सकते हैं। आज के दिन भगवान महावीर के सभी अनुयाई अपना व्यवसाय बंद रखकर भगवान की भक्ति से सातिशय पुण्य कमाते हैं, ऐसे परिवार में कभी किसी प्रकार की समस्या नहीं आती।
🐢🚩🕉👪 राहुल*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪28 Mar. 2018
🎂👉राशिफल: 28 मार्च 2018, भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है, जब भी कोई हमारे भविष्य की बात करता है तो हमारा मन अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाता है और यह तो सभी जानते है की हम सभी का प्रत्येक दिन एक जैसा नही होता, तो आइये जानते है आज का दिन कैसा होगा-
मेष राशि: मन प्रसन्न रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो की तरफ रुझान होगा I परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, किसी नजदीकी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी I स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे I देश विदेश से शुभ समाचार आ सकते है I
वृष राशि: प्रेम संबंधो से नए जीवन की शुरुआत होगी I मनोरंजन के लिए कही घूमने का प्लान बन सकता है I छात्र कठिन परिश्रम से सफलता अर्जित कर सकते है I घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है I
मिथुन राशि: व्यवसाय में लाभ होगा I मन में नए विचारो का सृजन होगा जो जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होगा I विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी I कामकाजी महिलाओं को उनके कार्य क्षेत्रों में लाभ होगा I
कर्क राशि: संतानपक्ष सुखी रहेगा और उन्नति के रास्ते पर अग्रसर होंगे I पुराने रुके कार्य पूरे होंगे किन्तु सफलता के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है I व्यवसाय में इच्छानुसार मुनाफा होगा I
सिंह राशि: पारिवारिक विवाद में राहत मिलेगी, प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है और किसी मित्र से उपहार मिल सकता है I विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम की जरूरत है I
कन्या राशि: भाई-बहनों से संबंधो में कड़वाहट दूर होगी, नौकरी में लाभ होगा किन्तु वाणी में संयम रखे क्योंकि समय सामान्य है और मेहनत ज्यादा करनी है I
तुला राशि: मानसिक और शारीरिक श्रम के दौर से गुजर सकते है, संकटो से मुक्त होंगे तथा नौकरी में तरक्की मिल सकती है I
वृश्चिक राशि: समस्त बाधाएं दूर होंगी तथा कार्यों में हो रही रूकावटे बातचीत के माध्यम से हल होंगी सिर्फ अपनी बाते मजबूती से रखेI प्रेम संबंधो में गहराई बढेगीI दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा I शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है I
धनु राशि: धन लाभ का योग बनेगा, कुवांरो को प्रेम सम्बन्ध में ख़ुशी मिलेगी पुराने काम समय से पूरे होंगे I बेवजह आरोप प्रत्यारोप से आपका मन खिन्न रहेगा I
मकर राशि: आय के साधनों में वृद्धि होगी, अगर कोई नया काम करना चाहते है तो स्थितिया आप के अनुकूल है बड़े भाई -बहन से मधुर सम्बन्ध बनाये रखे I संतान पक्ष से लाभ हो सकता है I
कुम्भ राशि: पारिवारिक व संतान सुख से ख़ुशी होगी I विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चुनौतिपूर्ण होगा I जमीन की खरीददारी हो सकती है I परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा I
मीन राशि: दोस्तों से हंसी मजाक का माहौल रहेगा, भावनात्मक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगेI मौसम परिवर्तन के कारण शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है I किसी से मन मुटाव हो सकता है I
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें