🎂18 - Mar - 2018
#अत्यधिक लार में .... #नववर्ष 2018-19 में आपका राशिफल....
🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
जयपुर (*राजस्थान*)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 18 - Mar - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि प्रतिपदा 18:33:34
🔅 नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 20:10:07
🔅 करण :
किन्स्तुघ्ना 06:42:17
बव 18:33:34
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग शुक्ल 19:18:01
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:33:47
🔅 चन्द्रोदय 07:09:00
🔅 चन्द्र राशि मीन
🔅 सूर्यास्त 18:36:52
🔅 चन्द्रास्त 19:26:59
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5119
🔅 दिन काल 12:03:05
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:11:13 - 12:59:25
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 17:00:27 - 17:48:39
🔅 कंटक 10:34:48 - 11:23:00
🔅 यमघण्ट 13:47:37 - 14:35:50
🔅 राहु काल 17:06:28 - 18:36:52
🔅 कुलिक 17:00:27 - 17:48:39
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 12:11:13 - 12:59:25
🔅 यमगण्ड 12:35:19 - 14:05:42
🔅 गुलिक काल 15:36:05 - 17:06:28
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
🌍🌞🌝🍏*#नोट:- सभी जटिल समस्याओ केलिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 08209985103 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है। #निशुल्क सेवा वाले #संपर्कनाकरें ,#सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी
👪"सच्चा मित्र"👪
👪😤अगर आपके मुँह से भी सोते या बात करते समय लार गिरने लगता है तो करें यह ......
⏰👉 लार बनना हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है क्योंकि इससे मुंह में ही पाचन की पहली प्रक्रिया पूरी होती है। भोजन को गलाकर मुलायम बना देता है। इसकी वजह से हमें भोजन करके संतुष्टि मिलती है।
😪👉दिन के मुकाबले हमारे मुंह के अंदर रात के समय लार का अधिक निर्माण होता है। हल्का-फुल्का लार बहना सामान्य बात है। पर कई लोगों को ऐसा अत्यधिक मात्रा में होता है जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है साथ ही इससे त्वचा में इन्फेक्शन का खतरा होता है। अगर आप भी इस चीज से परेशान है तो चिंता छोड़िए क्योंकि आज हम यहां आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगी।
😗अत्यधिक लार को रोकने के हैं ये उपाय.....
👉(1) सोते समय कई लोग मुंह से सांस लेते और छोड़ते हैं। इसी वजह से लार बाहर निकल आता है। इससे बचने के लिए आप रात को पानी में फिटकरी मिलाकर गालाला (गरारे)भी कर सकते हैं।
👉(2) बहुत से लोगों की यह समस्या रहती है कि जब वे बात करते हैं तो लार बाहर निकलने लगता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ध्यान रहे कि आप बासी भोजन का सेवन ना करें। 7 से 8 तुलसी के पत्ते चबाकर पानी पी लें। ऐसा दिन भर में दो से तीन बार करें।
👉(3)दालचीनी को पानी में उबालकर, इसमें बिना केमिकल युक्त गुड़ मिलाकर इसकी चाय या सोंठ वाली चाय पीने से भी बहती लाल की समस्या दूर हो जाती है।
👉(4) बहती लार की समस्या को दूर करने के लिए आंवला पाउडर भी बहुत ही कारगर माना जाता है। भोजन के तुरंत बाद एक चम्मच आंवला पाउडर लेने से लार और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।👈
🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🎂👭👉संवत् 2075 राशिफल: हिंदू नववर्ष 18 मार्च से जानें कैसे रहेगा साल 2018-19....
👪👉संवत् 2075 की कुंडली में मीन राशि में चन्द्रमा, सूर्य, शुक्र और बुध का संयोग बना है। गुरु वक्री हैं और शनि महाराज धनु राशि में मंगल के साथ चल रहे हैं ऐसे में साल 2018-19 आपके लिए कैसा रहेगा जानिए ......
मेष राशिः
मार्च के महीने में करियर में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नाम और यश की प्राप्ति होगी। अप्रैल में पैरों में तकलीफ हो सकती है। वाद-विवाद प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। मई का महीना आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। जबकि जून में प्रमोशन का योग बन रहा है। कोई गलती भारी पड़ सकती है। जुलाई में बौद्धि क्षमता और वाणी का लाभ मिलेगा। अगस्त में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सितंबर का महीना कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अच्छा है। साल के अंत में लाभ कम लेकिन परिश्रम अधिक करना है।
वृष राशिः
इस वर्ष की कुंडली बता रही है कि आपको संघर्ष के बाद उत्तम लाभ मिलेगा। आप पूरे साल ढैय्या के प्रभाव में रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, सेहत के मामले में धन व्यय होगा। अनावश्यक व्यय होंगे इस पर ध्यान देना होगा। अप्रैल में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन कार्यक्षेत्र का तनाव पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेगा। अक्टूबर के महीने में आर्थिक लाभ होगा। साल के अंत में अच्छी खबर मिलने से आनंदित रहेंगे।
मिथुन राशिः
इस साल जहां आप आलस और थकान महसूस करेंगें वहीं आपकी वाणी मुखर होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। इस साल बड़े खर्चे होंगे लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। मार्च के महीने में आर्थिक निवेश से लाभ मिलने के कारण आनंद होगा। करियर में जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मई में विरोधी ही करियर के लिए शुभ साबित होंगे। महिलाओं से फायदा मिलेगा। सितंबर में ज्ञान और हुनर का लाभ मिलेगा। नवंबर में कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। जनवरी और फरवरी के महीने में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। करियर में प्रगति होगी।
कर्क राशिः
इस साल आप काफी प्रगति कर सकेंगे चाहे वह आर्थिक मामले में हो या करियर के मामले में। बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा। त्वचा संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा। अप्रैल के महीने में किन्हीं कारणों से उलझन में रहेंगे। मई में कर्ज मुक्ति के प्रयास सफल होंगे लेकिन कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। दिसंबर से लेकर मार्च 2019 तक का समय आपके लिए विशेष शुभ और अनुकूल रहेगा। इस समय प्रगति की ओर बढ़ेंगे।
सिंह राशिः
इस साल लौहपाद का पंचम शनि संतान के प्रति कष्ट का संकेत दे रहा है। इस साल लेन-देन के मामले में आपको अधिक सचेत रहने की जरूरत है। लेकिन करियर के मामले में प्रगति करेंगे। संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी पराजित होंगे। मई के महीने में वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। कहीं से उपहार मिल सकता है। साल के अंत में प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेगा।
कन्या राशिः
साल के आरंभ में उलझन के साथ खर्च भी अधिक होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी और साहस भरे कदम से लाभ होगा लेकिन लाभ के लिए शेयर सट्टे में निवेश के मामले में सावधानी बरतें। मई के महीने में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। किसी नए व्यक्ति का सहयोग करियर में लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक लाभ का योग है। अक्टूबर के महीने में दाम्पत्य जीवन विशेष सुखद रहेगा लेकिन नवंबर में आंखें खुली रखें नहीं तो विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जनवरी और फरवरी में भाग्योदय एवं लाभ का मौका मिलेगा।
तुला राशिः
बृहस्पति के घर धनु में शनि की मौजूदगी तुला राशि के लोगों के जीवन को नई धारा देगी। अक्टूबर में गुरु के राशि परिवर्तन के बाद आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि और चतुराई का भी आपको फायदा होगा। साल के आरंभ में मान प्रतिष्ठा पा सकेंगे। किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। जून में कोई कार्य सफल होगा लेकिन लेन-देन में उलझनों का सामना करना होगा। नवंबर में आय की वृद्धि होगी लेकिन वस्त्राभूषण पर खर्च भी होने वाला है। जनवरी फरवरी में आप उत्साहित रहेंगे, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशिः
आप साढेसाती के प्रभाव में रहेंगे। आर्थिक उलझनों का सामना करना होगा। करियर में नए झमले और परेशानियां आएंगी। मान-प्रतिष्ठा का ख्याल रखना होगा। किसी बात को लेकर आप विवाद में फंस सकते हैं। अक्टूबर से सेहत का भी ध्यान कुछ अधिक रखना होगा। अप्रैल में पारिवारिक मुद्दे परेशान करेंगे। किसी को दिया गया धन वापस मांगने पर संबंध खराब हो सकता है। अगस्त में स्थिति बेहतर रहेगी। किसी अपने की सलाह से लाभ होगा और परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। आपके लिए सलाह है कि आर्थिक मामलों में किसी तरह के जोखिम और लोभ से बचें।
धनु राशिः
इस साल गुरु नई योजनाओं से अच्छे लाभ के संकेत दे रहे हैं। विरोधियों से भी फायदा उठा सकेंगे लेकिन अक्टूबर के बाद सावधानी से चलना होगा कर्ज भी लेना पड़ सकता है। अगर कर्ज चल रहा है तो उलझ सकते हैं। शनि महाराज आपको करियर में नई-नई चुनौतियों का सामना करने के लिए विवश करेंगे। आपके धैर्य और सहनशीलता की परीक्षा का समय रहेगा जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगा। अप्रैल में अधिकारियों से संभलकर बात करें। सितंबर का महीना अधिक खर्चीला हो सकता है जबकि अक्टूबर में अचानक कोई खुशी मिलेगी। साल के अंत में वाणी पर नियंत्रण रखें, मित्रों से सहयोग मिलेगा।
मकर राशिः
आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा नहीं तो कर्ज से झमेले में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस वर्ष लंबी अवधि के निवेश से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अप्रैल में अनावश्यक खर्च से मन बेचैन रह सकता है। यात्रा भी कर सकते हैं। जून- जुलाई का महीना राहत भरा हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है। कर्ज चुकाने का प्रयास सफल होगा। नवंबर और दिसंबर का महीना करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। फरवरी में खर्च अधिक होगा फिर से समय कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशिः
ताम्र पाद का एकादश शनि करियर में नवीन योजनाओं में प्रचण्ड लाभ का कारक बनता है। यह योग नए विचारों और मित्रों के सहयोग से किसी लक्ष्य के प्राप्ति का संयोग निर्मित करता है। शत्रु शनि के साथ में मंगल वाद विवाद से दूर रहने की ताकीद करता है। विदेश यात्रा के प्रयास सफल होंगे। अप्रैल में करियर में विशेष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं जबकि मई में खर्च मन बेचैन करेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। जुलाई और सितंबर में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। फरवरी में कोई अटका काम बनेगा।
मीन राशिः
इस साल आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। खर्च पर भी नियंत्रण रखें नहीं तो जमा धन भी खर्च हो जाएगा। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें किसी की गलत सलाह से परेशानी हो सकती है। भाइयों से विवाद हो सकता है। अक्टूबर के बाद लाभ की स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में गलतियों और लापरवाही से बचें वैसे अप्रैल का महीना करियर से लिए अच्छा रहेगा। मेहनत और कार्यकुशलता से लाभ उठा सकेंगे। अगस्त में रुका हुआ धन मिलेगा और सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। नवंबर में पद प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जनवरी और फरवर उथल-पुथल वाला रहेगा। करियर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। संतान से मनमुटाव हो सकता है।
🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
(*आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , #निशुल्कसेवा वाले संपर्क #नाकरें, #सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें