श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र की ज्योतिष विंग से वास्तु महर्षि एवं राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न के अलंकार से सम्मानित किए गए ज्योतिर्विद एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ महावीर कुमार सोनी इस केंद्र के पास आने वाली वास्तु सम्बन्धी समस्याओं के लिए नि:शुल्क परामर्श एवं अनुष्ठान सेवाएं प्रदान करेंगे, जिसके कारण फलस्वरूप इस केंद्र के पास यदि कोई सहयोग/दान राशि प्राप्त होती है, तो इस संस्था के सामाजिक पुनीत कार्यों में गति आनी सम्भव हो सकेगी।
यहां श्री सोनी के बारे में संक्षिप्त परिचय कराना उचित होगा। श्री सोनी वास्तुविद एवं हस्तरेखाविद के अलावा लेखक एवं सोशल एक्टिविस्ट हैं। श्री सोनी काफी वर्ष पूर्व आर्यिका शिरोमणि श्री सुपार्श्वमती माताजी के मंगल सानिध्य में ज्योतिष एवं वास्तु शिरोमणि के रूप सम्मानित हो चुके हैं। ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी संस्था "इंटरनेशनल सेन्टर फ़ॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एन्ड कल्चरल एक्टिविटीज" के श्री सोनी चेयरपर्सन भी हैं। श्री सोनी विगत काफी अरसे से बिना कोई खास तोड़ फोड़ के वास्तु संबंधी जटिल समस्याओं के उपायों पर अपने अध्ययन, चिंतन एवं मनन द्वारा विभिन्न उपायों को स्थापित करने में सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं। बिना तोड़ फोड़ के वास्तु संबंधी समस्याओं का निराकरण क्यों, क्या और कैसे के परिपेक्ष्य में हो, इस दृष्टिकोण से वे मुख्यतः प्रयासरत हैं।
वास्तु सही है या नगण्य दोष हैं फिर भी बड़ी समस्याएं क्यों है या कुछ समय सही चलने के बाद फिर बड़ी दिक्कतें आ जाती है तो इनका कारण वास्तव में छिपे रह गए वास्तु दोष है या अन्य विभिन्न कारण हैं, तर्क संगत आधार लिए इनके उत्तर चर्चा कर श्री सोनी से समय लेकर प्राप्त किए जा सकते हैं। मंत्र जाप्य पर इनकी प्राथमिकता रहती है, मंत्रों की जानकारी पर इनकी विशेष पकड़ है, अभीष्ट कार्य सिद्धि संबंधी दुर्लभ मंत्रों का इनके पास विशेष संग्रह है। इसलिए ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी समस्याओं में इनके उपायों में यंत्र स्थापना, मंत्र जाप्य, स्त्रोत पाठ, अनुष्ठान आदि प्रमुख है। इसके अलावा सिम्बल आधारित ऐसी चीजों या वस्तुओं का प्रयोग जो अत्यन्त साधारण खर्चे में संभव हो सके, उस पर विशेष फोकस कर रहे है।
अत्यन्त व्यस्तता के चलते वास्तु संबंधी केस सीमित रूप में ही लेने को मजबूर श्री सोनी इस केंद्र के पास ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी जो केस समस्या समाधान हेतु आएंगे, उनमें बिना किसी शुल्क के परामर्श देकर केंद्र के लिए समाजसेवा का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस आशय की घोषणा श्री सोनी ने स्वामीजी सेवाव्रती जी (मुझको) को की है, जिसके लिए उन्हें साधुवाद।
- ज्योतिष ऋषि सेवाव्रती स्वामीजी महाराज
श्री सिद्धांत ज्योतिष, वास्तु एवं रेकी शोध केंद्र, जयपुर (अंतर्गत श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र, रजि.)
8209985103
शुक्रवार, 2 मार्च 2018
वास्तु महर्षि एवं राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न से नवाज़े गए ज्योतिर्विद महावीर सोनी की हमारे केंद्र को नि:शुल्क परामर्श एवं अनुष्ठान सेवा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें