मंगलवार, 20 मार्च 2018

बालों को काला करें

🎂21 - Mar - 2018
#बालों को काला करने  ....  #आजका संभावित राशिफल

🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर
जयपुर (*राजस्थान*)

🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 21 - Mar - 2018
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  चतुर्थी  15:30:06
🔅 नक्षत्र  भरणी  19:01:53
🔅 करण :
           विष्टि  15:30:06
           बव  26:43:10
🔅 पक्ष  शुक्ल 
🔅 योग  वैधृति  13:26:11
🔅 वार  बुधवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  06:30:29 
🔅 चन्द्रोदय  09:05:59 
🔅 चन्द्र राशि  मेष - 24:48:50 तक 
🔅 सूर्यास्त  18:38:22 
🔅 चन्द्रास्त  22:23:59 
🔅 ऋतु  वसंत 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1940  विलम्बी
🔅 कलि सम्वत  5119 
🔅 दिन काल  12:07:53 
🔅 विक्रम सम्वत  2075 
🔅 मास अमांत  चैत्र 
🔅 मास पूर्णिमांत  चैत्र 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  कोई नहीं
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त  12:10:10 - 12:58:42
🔅 कंटक  17:01:19 - 17:49:51
🔅 यमघण्ट  08:56:04 - 09:44:36
🔅 राहु काल  12:34:26 - 14:05:25
🔅 कुलिक  12:10:10 - 12:58:42
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  07:19:01 - 08:07:33
🔅 यमगण्ड  08:01:29 - 09:32:28
🔅 गुलिक काल  11:03:27 - 12:34:26
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  उत्तर 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आद्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा 
☀ चन्द्रबल 
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

🌍🌞🌝🍏*#नोट:- सभी जटिल समस्याओ केलिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा   08209985103 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है। #निशुल्क सेवा वाले #संपर्कनाकरें ,#सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर)  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी
👪"सच्चा मित्र"👪  

  🌞🐒👉सफेद बालों को इतना काला कर देगा यह जबरदस्त घरेलु नुस्खा कि दूसरों को भी बताओगे....

👪सर पर बालों का होना हर इंसान के लिए बेहद आवश्यक होता है । क्योंकि बालों पर अलग-अलग तरह के स्टाइल करने से हमें स्टाइलिश लुक मिलता है । लेकिन बहुत सारे लोगों के बाल गलत खानपान और तरह-तरह के प्रोडक्ट का बालों में इस्तेमाल करने के कारण बाल झड़ने , सफेद होने और दो मुखी होने लग जाते हैं । इसलिए आज हम आपको बालों को काला करने का एक ऐसा जबरदस्त घरेलु नुस्खा बताएंगे जिससे कि आपके बाल इतने काले हो जाएंगे कि आप दूसरों को भी बताने लगेंगे । यह उपाय पूर्ण रुप से प्राकृतिक है और इसका कोई नुकसान भी नहीं है ।

👭👉कड़वे नीम के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा ही होगा । इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन नीम की मदद से सफेद बालों को भी पूर्ण रूप से काला किया जा सकता है । अपने सफेद बालों को काला करने के लिए सबसे पहले आपको  नीम की पत्तियों को तोड़ लेना है और उन्हें अच्छी तरह से धूप में सुखा लेना है । जब यह पूर्ण रूप से सूख जाए तो इन्हें पीसकर इनका चूर्ण लगभग 50 ग्राम बना लें । इसके बाद इस चूर्ण को  200ml नारियल के तेल में मिलाकर धीमी आंच पर आधे घंटे तक पकाना है । जब यह पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और ठंडा होने के बाद इसे छानकर इस तेल को एक शीशी में रख लें । प्रतिदिन रात में सोते समय इस तेल से अपने बालों पर अच्छी तरह से मालिश करें और सुबह उठकर मुल्तानी मिट्टी या हर्बल शैंपू  की मदद से बालों को धो लें । अगर आप 1 महीने तक प्रतिदिन इस तेल को अपने बालों में लगाएंगे तो एक महीने बाद आपके सफेद बाल पूर्ण रूप से काले हो जाएंगे ।

🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
*******************

🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

🎂राशिफल 21 मार्च: आज का संभावित राशिफल
☺21 Mar. 2018

मेष राशि: अपना मूड ठीक रखें। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से दिन ठीक रहेगा। निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करें। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। यात्राओं से फायदा होगा। लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तालमेल रहेगा। आपका मूड भी सकारात्मक रहेगा। किसी भी मामले पर बहस करने से बचें। कामकाज सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।  किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधान रहें। जबरदस्ती से आपको ही नुकसान हो सकता है। कुछ मामलों में मन भी कमजोर हो सकता है।
वृष राशि: दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आने वाले दिनों के कामों की योजना बन सकती है। कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते हैं। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से भी फायदा होने की संभावना है। कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। शांत रहें। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें। बिजनेस या नौकरी में नए एग्रीमेंट होने के योग हैं। समाज में सम्मान मिल सकता है। कोई आपको चुनौती दे, तो उसे गंभीरता से न लें। अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि: निजी समस्या सुलझ सकती है। काम-धंधा भी अच्छा चलेगा। दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। किसी अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। आपको किसी की मदद की जरूरत भी रहेगी। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होने के योग हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू हो सकता है। मानसिक परेशानियां रहेंगी। थोड़ी दौड़-भाग भी होगी। कुछ अपेक्षित लोगों से सहयोग नहीं मिलने के कारण दुखी हो सकते हैं।
कर्क राशि: आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।
सिंह राशि: कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
कन्या राशि: अपने जीवनसाथी के साथ कहा-सुनी करने से बचें। इस तरह तू-तू मैं-मैं करना बेकार के आरोपों और ग़ैरज़िम्मेदाराना वाद-विवद की वजह बनता है, जो दोनों को ही भावनात्मक तौर पर चोट पहुँचा सकता है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। वैवाहिक जीवन के ख़राब क्षणों का चरम आज आपको देखने को मिल सकता है।
तुला राशि: यह हँसी की चमक से उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे - आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति
असंवेदनशील हो सकता है।
वृश्चिक राशि
सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।
धनु राशि: बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। यह दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है; कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
मकर राशि: अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आप थोड़े समय चलने वाले अस्थाई किस्म के संबंधों से ही संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन अब आपमें भी सच्चा प्यार पाने की इच्छा जाग उठी है। आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है। यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है।
कुम्भ राशि: आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं, लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें। किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं। कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी। कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें। आपकी लव लाइफ में रोचक समय चल रहा है। जिन्होंने अभी किसी के साथ अपने सम्बन्ध की शुरुआत की है उन्हें इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं।
मीन राशि: आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा, लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा। आप अपने सम्बन्ध से खुश और संतुष्ट हैं लेकिन इसी सम्बन्ध में और आगे बढ़कर आप और भी अधिक ख़ुशी हासिल कर सकते हैं, आपको नयी बातें भी पता चलेंगी।

🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

(*आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , #निशुल्कसेवा वाले संपर्क #नाकरें, #सशुल्क  यह सेवा उपलब्ध है*।)

🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें