रविवार, 25 मई 2025

स्वयं की आत्मशक्ति

*🎪पंच कल्याणक महोत्सव की सूचना व उपयोगी कहानी🔔*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨‍👩‍👧‍👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩‍🚒 स्वयं की आत्मशक्ति ✍️🐒*

*🔔👨‍👩‍👧‍👦↔️ जैन तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*
*🔔🪔   ज्येष्ठ कृष्ण 14, 26 मई सोमवार 2025 कलि काल के 16 वें तीर्थंकर शान्तिनाथ सर्व सुखकारी सुख प्रदाता श्री शान्तिनाथ  भगवान जी जिनकी आराधना से बुध की महादशा  अनुकूल हो  जाती है और सभी प्रकार से सुखकारी बौद्धिक शक्ति प्राप्ति कर उत्तम धर्म को धारण कर भव्य जीव मोक्ष मार्ग पर  दृढ़ता पूर्वक विचरण करता है। मोक्ष प्रशस्त करने वाले श्री शान्तिनाथ भगवान जी का जन्म-तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव है।*
*🔔🪔   ज्येष्ठ अमावस्या, 27 मई मंगलवार 2025 कलि काल के दूसरे तीर्थंकर अजितनाथ सर्व सुखकारी सुख प्रदाता श्री  अजितनाथ भगवान जी जिनकी आराधना से बुध की महादशा  अनुकूल हो  जाती है और सभी प्रकार से सुखकारी बौद्धिक शक्ति प्राप्ति कर उत्तम धर्म को धारण कर भव्य जीव मोक्ष मार्ग पर  दृढ़ता पूर्वक विचरण करता है। मोक्ष प्रशस्त करने वाले श्री  अजितनाथ भगवान जी का गर्भ कल्याणक महोत्सव है। 🔔नोट:- जयपुर जैन पंचांग के अनुसार आज अमावस्या व एकम दोनों तिथि मान्य है।*
*🎪 मई  2025 में तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव  04, 05,07,18, 22, 24, 26 ,27 ,30 तारीख को है।*
*🔔🐎 श्रुत पंचमी पर्व याने मां जिनवाणी पूजा व्रत 31 मई को है।*
*👨‍👨‍👦‍👦🔔👉 मई माह में शुद्ध विवाह मुहूर्त 05,06,08,09,14, 16,17, 18, 22, 23, 28 मई को है।🔔*

 *🌞यह सभी पंच कल्याणक तिथियां उत्तर पुराण के अनुसार है इन तिथियों से सम्पूर्ण विश्व में कल्याणक महोत्सव मनाए जाते है।यह सभी  तिथियां जयपुर जैन पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानियां ।*

स्वयं की आत्मशक्ति 

आज इस कहानी के माध्यम से हम यह समझ सकते हैं कि अगर हमारा आत्मविश्वास सही कार्य के लिए है तो हमारी मंजिल हमसे दूर नहीं है।बस हमें अपनी योग्यता व संस्कृति के अनुसार आचरण करना आवश्यक है।

एक बार एक व्यक्ति रेगिस्तान में कहीं भटक गया ।

उसके पास खाने-पीने की जो थोड़ी बहुत चीजें थीं, वो जल्द ही ख़त्म हो गयीं थीं।

पिछले दो दिनों से वह पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा था।

वह मन ही मन जान चुका था कि अगले कुछ घण्टों में अगर उसे कहीं से पानी नहीं मिला तो उसकी मौत निश्चित है ।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक  पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से  कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨‍👩‍👧‍👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 W 7891913125 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान  लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️

पर कहीं न कहीं उसे ईश्वर पर यकीन था कि कुछ चमत्कार होगा और उसे पानी मिल जाएगा।

तभी उसे एक झोँपड़ी दिखाई दी।

उसे अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ।

पहले भी वह मृगतृष्णा और भ्रम के कारण धोखा खा चुका था।

पर बेचारे के पास यकीन करने के अलावा कोई चारा भी तो न था।

आखिर यह उसकी आखिरी उम्मीद जो थी।

वह अपनी बची खुची ताकत से झोँपडी की तरफ चलने लगा।

जैसे-जैसे वह करीब पहुँचता, उसकी उम्मीद बढती जाती और इस बार भाग्य भी उसके साथ था।

सचमुच वहाँ एक झोँपड़ी थी।

पर यह क्य ?

झोँपडी तो वीरान पड़ी थी।

मानो सालों से कोई वहाँ भटका न हो।

फिर भी पानी की उम्मीद में वह व्यक्ति झोँपड़ी के अन्दर घुसा।

अन्दर का नजारा देख उसे अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ।

वहाँ एक हैण्ड पम्प लगा था।

वह व्यक्ति एक नयी उर्जा से भर गया।

पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसता वह तेजी से हैण्ड पम्प को चलाने लगा।

लेकिन हैण्ड पम्प तो कब का सूख चुका था। 

वह व्यक्ति निराश हो गया, उसे लगा कि अब उसे मरने से कोई नहीं बचा सकता।

वह निढाल होकर वहीं गिर पड़ा।

तभी उसे झोँपड़ी की छत से बंधी पानी से भरी एक बोतल दिखाई दी।

वह किसी तरह उसकी तरफ लपका और उसे खोलकर पीने ही वाला था कि...

तभी उसे बोतल से चिपका एक कागज़ दिखा उस पर लिखा था -

*"इस पानी का प्रयोग हैण्ड पम्प चलाने के लिए करो और वापिस बोतल भरकर रखना ना भूलना ?"*

यह एक अजीब सी स्थिति थी।

उस व्यक्ति को समझ नहीं आ रहा था कि वह पानी पीये या उसे हैण्ड पम्प में डालकर चालू करे।

उसके मन में तमाम सवाल उठने लगे,

अगर पानी डालने पर भी पम्प नहीं चला तो। 

अगर यहाँ लिखी बात झूठी हुई।

और क्या पता जमीन के नीचे का पानी भी सूख चुका हो तो।

लेकिन क्या पता पम्प चल ही पड़े,

क्या पता यहाँ लिखी बात सच हो,

वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे?

फिर कुछ सोचने के बाद उसने बोतल खोली और कांपते हाथों से पानी पम्प में डालने लगा।

पानी डालकर उसने भगवान से प्रार्थना की और पम्प चलाने लगा।

एक, दो, तीन और हैण्ड पम्प से ठण्डा-ठण्डा पानी निकलने लगा।

वह पानी किसी अमृत से कम नहीं था।

उस व्यक्ति ने जी भरकर पानी पिया, उसकी जान में जान आ गयी।

दिमाग काम करने लगा।

उसने बोतल में फिर से पानी भर दिया और उसे छत से बांध दिया।

जब वो ऐसा कर रहा था, तभी उसे अपने सामने एक और शीशे की बोतल दिखी।

खोला तो उसमें एक पेंसिल और एक नक्शा पड़ा हुआ था, जिसमें रेगिस्तान से निकलने का रास्ता था।

उस व्यक्ति ने रास्ता याद कर लिया और नक़्शे वाली बोतल को वापस वहीँ रख दिया।

इसके बाद उसने अपनी बोतलों में (जो पहले से ही उसके पास थीं) पानी भरकर वहाँ से जाने लगा।

कुछ आगे बढ़कर उसने एक बार पीछे मुड़कर देखा।

फिर कुछ सोचकर वापिस उस झोँपडी में गया,

और पानी से भरी बोतल पर चिपके कागज़ को उतारकर उस पर कुछ लिखने लगा।

उसने लिखा - *"मेरा यकीन करिए यह हैण्ड पम्प काम करता है"*

यह कहानी सम्पूर्ण जीवन के बारे में है।

यह हमें सिखाती है कि बुरी से बुरी स्थिति में भी अपनी उम्मीद नहीं छोडनी चाहिए।

और इस कहानी से यह भी शिक्षा मिलती है कि कुछ बहुत बड़ा पाने से पहले हमें अपनी ओर से भी कुछ देना होता है।

जैसे उस व्यक्ति ने नल चलाने के लिए मौजूद पूरा पानी उसमें डाल दिया।

देखा जाए तो इस कहानी में पानी जीवन में मौजूद महत्वपूर्ण चीजों को दर्शाता है।

कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी हमारी नजरों में विशेष कीमत है।

किसी के लिए मेरा यह सन्देश ज्ञान हो सकता है,

तो किसी के लिए प्रेम,

तो किसी और के लिए पैसा।

यह जो कुछ भी है, उसे पाने के लिए पहले हमें *अपनी तरफ से* उसे *कर्म रुपी हैण्ड पम्प* में डालना होता है और फिर *बदले में* आप अपने *योगदान से कहीं अधिक* मात्रा में उसे *वापिस पाते* हैं।

*👨‍👩‍👧‍👦✍️➡️🕉️ प्रति समय प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा  पूर्वो पार्जित कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता  करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
🌳🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें