🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी बड़े काम की*
*💪👩🚒अज्ञानता से...👨👩👧👦🔔*
*🔔👨👩👧👦↔️तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की सूचना🔔*
*🎪1.आज श्रावण कृष्ण दसमी 23 जुलाई 2022 शनिवार को 17 वें तीर्थंकर 1008 श्री कुंथुनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव हैं।*
*इस महामहोत्सव पर आपसभी सपरिवार इष्टमित्रों के साथ अपनी शक्तिनुसार उत्सव कर जीवन सफल करें।*
➡️👨👩👧👦🔔शंकर नामक एक ऐसे सीधे-सादे और भोले-भाले किसान की कहानी है जिसे धोखे से ऋण के जाल में फंसा दिया जाता है। शंकर एक भोला-भाला किसान है। वह किसी तरह अपना जीवन यापन करता है। उसे दो जून का खाना भी बङी मुश्किल से मिलता है। उसकी जिंदगी खास्ता-हाल में गुजर रही थी। इसी बीच उसके जीवन में एक ऐसी घटना घटित होती है जिससे उसका जीवन नरक जैसा हो जाता है।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्यवृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को पहुचाकर उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्माबंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो संस्था से अवश्य ही जुड़े ।जो पुण्य को बढ़ाना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से करें।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवासस्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
उसके दरवाजे पर एक दिन एक साधु महराज आ जाते हैं। साधु को खिलाने के लिए उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप अन्न नही होता, घर में जौ तो था पर साधु को ये मोटा अनाज कैसे खिलाए ये सोचकर किसान (शंकर) पूरे गॉव में गेहुँ का आटा माँगने जाता है। परन्तु खोजने पर भी गॉव में गेहुँ का आटा नही मिलता। तब वो विप्र जी के घर जाता है, वहाँ उसे आटा तो नही सवा सेर गेहुँ मिलता है। शंकर की पत्नी गेहुँ का आटा पीसती है और भोजन बनाती है। साधु महात्मा खा-पीकर आशीर्वाद देकर चले जाते हैं। उनका आशीर्वाद कोई काम नही आता क्योंकि यही सवा सेर गेंहू आगे चल कर शंकर के गले की फांस बन जाता है ।
किसान शंकर बहुत भोला इंसान था वो लिखना पढना नही जानता था। उसने सोचा कि नाप तौलकर सवा सेर गेहुँ क्या वापस करूँ विप्र जी को थोङा ज्यादा ही दे देता हूँ। इस तरह शंकर लगातार ब्राह्मण महराज यानि की विप्र जी को खलिहान देते वक्त एकाध सेर अनाज ज्यादा दे दिया करता था।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के अर्न्तगत पहले मुद्रा का नही बल्कि वस्तुओं का प्रचलन था जिसे अंग्रेजी में बार्टर सिस्टम के नाम से जाना जाता है। इसके तहत किसान गॉव की अर्थ व्यवस्था और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में सहयोग करने वाले वर्गों को उपज का एक हिस्सा दिया करते थे। जैसे- ब्राह्मण, लौहार, कुम्हार, जमिंदार आदि को फसल कटने पर अनाज दिया जाता था। इसे ही खलिहान कहते थे। आज भी कई गॉवों में ये प्रथा प्रचलित है।
सात साल बाद अचानक एक दिन विप्र जी ने शंकर से कहा कि, कल घर आकर अपने बीज बैंक ( उधार ) का हिसाब करले, तेरे यहाँ पाँच मन गेहुँ कब से बाकी पङा हुआ है। शंकर चौंक जाता है! जब उसे पता चलता है कि विप्र जी ने सवा सेर गेहुँ का पाँच मन बना दिया है तो वो प्रतिरोध करता है। वो कहता है कि आपने पहले क्यों नही कहा मैं तो हर बार आपको अनाज ज्यादा देता रहा। विप्र जी ने कहा उसका तो कोई हिसाब नही है और ना ही तुमने ऐसा कुछ कहा था। जब शंकर इतना अनाज देने में अपनी विवशता दिखाता है तो विप्र जी उसे नरक का भय दिखाते हैं। अशिक्षित व भोलेपन की वजह से शंकर डर जाता है और सोचता है कि एक तो ऋण और वो भी ब्राह्मण का, बही में नाम रह गया तो सीधे नरक में जाऊँगा। डर के विप्र जी से कहता है कि तुम्हारा सारा हिसाब यहीं चुका दूँगा, ईश्वर के यहाँ क्यों दूँ? मगर महाराज ये कोई न्याय नही है। शंकर ने कहा हिसाब लगा के बता दो कितना देना है।
विप्र जी ने हिसाब लगाकर बता दिया कि, गेहुँ के दाम 60 रूपये हुए। 3 रूपये सैकङा सूद। सालभर में न देने पर साढे तीन रूपये सैकङा सूद लगेगा। इस तरह दस्तावेज लिख दिया गया। दस्तावेज की तहरीर एक रुपया भी शंकर को देना पङा। शंकर दिन-रात मेहनत करके तथा सिर्फ जिवित रहने के लिए एक समय भोजन करता और अपने अन्य खर्च भी त्याग दिया ताकि पैसे बचाकर जल्दी से उधार चुकता कर सके। इस ध्रुव संकल्प का फल आशा से बढकर निकला। साल के अंत में 60 रूपये जमा हो गये। रूपये लेकर शंकर विप्र जी के पास गया और 60 रूपये उनके चरणों में रख दिये। विप्र जी ने कहा सूद के 15 रूपये कहाँ है। शंकर बोला अभी इतना लेकर मुझे उऋण किजीये बाकी भी दे दुंगा किन्तु विप्र जी न माने। शंकर पूरे गॉव में घूम आया पर उसे 15 रूपये किसी ने न दिये क्योंकि विप्र जी के शिकार की मदद करके कोई भी उनके कोप का भाजन नही बनना चाहता था।
कहते हैं, क्रिया के पश्चात प्रतिक्रिया नैसर्गिक नियम है। सालभर तक जी तोङ मेहनत करने के बाद भी जब वे पूरी तरह से ऋण चुका न पाया तो उसका उत्साह क्षींण हो गया। मेहनत से घृणा होने लगी और शंकर हार मान लेता है तथा समझ लेता है कि अब वो ऋण नही चुका सकता। थोङी बहुत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। अंत में वो सवासेर गेहुँ के एवज में विप्र जी का बंधुआ मजदूर बन जाता है। बंधुआ मजदूर की स्थिती में ही उसकी मृत्यु हो जाती है। उसके बाद उसका बेटा विप्र जी के यहाँ बंधुआ मजदूर बन जाता है। गेहुँ के दाने किसी देवङा शाप की भाँति ताउम्र उसके सर से नही उतरे।
ये एक सत्य घटना है। ऐसे शंकरों और ऐसे विप्रों की आज भी दुनिया में कोई कमी नहीं है । अशिक्षा से ग्रसित लोग आज भी साहुकारों और उच्च वर्ग से लिए ऋण से मुक्त नही हो पाते। शंकर के बेटे जैसे अनेक बेटे आज भी विप्र जी जैसे लोगों की निर्दयता और अन्याय के गिरफ्त में हैं। उनका कल्याण कब होगा, होगा भी या नही ये तो ईश्वर ही जाने।
*💐💐ग्रहण करने योग्य💐💐*
*👨👩👧👦↔️🔔ये कहानी हमें इस बात की शिक्षा देती है कि शिक्षित होना नितांत आवश्यक है, यदि शंकर शिक्षित होता तो वो विप्र जी के नरक भय से कभी न डरता तथा स्वयं अन्नपूर्णा होते हुए सवासेर गेहुँ के बदले बंधुआ मजदूर न बन पाता। ये कहानी एक और बात दर्शाती है कि, जहाँ एक साल मेहनत करके शंकर 60 रूपये बचा सकता था तो थोङी मेहनत और कर लेता तो कर्ज से मुक्त हो जाता। परंतु उसकी आशा निराशा में बदल गई जिससे उसने आगे मेहनत नही की।*
*➡️कहते हैं, आशा उत्साह की जननी है। आशा में तेज है, बल है, जीवन है। आशा ही संसार की संचालक शक्ति है। अतः आशावान व्यक्ति हर बाधाओं को पार कर सकता है।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें )का पालन किजिये।*
*जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हमसभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा किये गए कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने किये हुए कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम् जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें