मंगलवार, 29 मार्च 2022

मृत्यु का उत्साह

🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨‍👩‍👧‍👦✍️कहानी बड़े काम की*
*💪👩‍🚒मृत्यु का उत्सव💐💐*
कपिला नगरी के राजा देवराज अपने मंत्री के ज्ञान व उन्नत चेतना से अधिक खुश नहीं थे। एक बार मंत्री के जन्मदिवस समारोह के अवसर पर सब खुशी से झूम रहे थे कि तभी कुछ सैनिक राजा का संदेश लेकर पहुंचे और बोले- 'आज शाम को मंत्री को फांसी दी जाएगी।' यह सुनकर समारोह में उदासी छा गयी। मंत्री के मित्र, संबंधी आदि सभी रोने लगे। 

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्यवृद्धि के इच्छुक  पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को पहुचाकर उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें।✍️*
*✍️➡️👨‍👩‍👧‍👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवासस्थान  लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️

मगर मंत्री आराम से संगीत व नृत्य का आनंद लेते रहे। ऐसा लगता था जैसे उन्होंने कुछ सुना ही नहीं। यह सोचकर सैनिकों ने फिर से राजा का संदेश सुनाया तो मंत्री ने सैनिकों से कहा 'राजा को मेरी ओर से धन्यवाद देना कि कम से कम मृत्यु से पहले आनंद मनाने के लिए अभी जब कई घंटे शेष हैं। उन्होंने मुझे पहले बताकर मुझ पर बड़ा उपकार किया है। अब मैं अपनी मौत से पहले पूरी खुशी मना सकता हूॅं।' यह कहकर मंत्री फिर से नाचने लगे। यह देखकर सैनिक वापस राजा देवराज के पास पहुंचे।

राजा ने पूछा- 'मौत का संदेश सुनकर मंत्री का क्या हाल था?' सैनिकों ने बताया कि वह तो खुशी से झूम उठे, आपको धन्यवाद देने को कहा है। देवराज ने कल्पना तक नहीं की थी कि मौत की खबर पर कोई खुश हो सकता है।

वह सच जानने के लिए मंत्री के घर पहुंचे तो देखा कि मंत्री खुशी से नाच-गा रहे थे। राजा ने मंत्री से पूछा, 'आज शाम तुम्हारी मौत है और तुम हंस रहे हो, गा रहे हो?' मंत्री ने राजा को धन्यवाद दिया और कहा- 'इतने आनंद से मैं कभी भी न भरा था। आपने मौत का समय बताकर बड़ी कृपा की। मृत्यु का उत्सव मनाना आसान हो गया। यह सुनकर महाराज देवराज अवाक रह गए और बोले- 'जब तुम मौत से व्यथित ही नहीं तो अब तुम्हें फांसी देना बेकार है।'
 
यह कहानी आज के परिपेक्ष में ही है कि हम सभी भय के वातावरण में जी रहे हैं। लेकिन यदि यह ज्ञात हो जाए कि हमारा आने वाला प्रत्येक क्षण वर्तमान क्षण से ही निकलेगा तो फिर मनःस्थिति पूरी तरह से भिन्न हो जाएगी। हमें सदैव स्मरण रहना चाहिए कि यदि हम वर्तमान में चिंतित हैं दुखी हैं तो अगले क्षण भी चिंतित और दुखी ही रहेंगे लेकिन यदि हम इस क्षण आनंदित हैं तो अगले क्षण भी आनंदित ही रहेंगे।
*अतः हमें वर्तमान में जो हमारा कर्तव्य है उसे ध्यान में रखकर अपना आचरण करना चाहिए।*
*👨‍👩‍👧‍👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें )का पालन किजिये।*
*जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हमसभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा किये गए कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता  करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने किये हुए कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम् जयतु शासनम्*
🌳🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें