🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी बड़े काम की*
*💪👩🚒बुजुर्गों का सानिध्य*
*एक बार एक कौआ, मांस के एक टुकड़े को पकड़े हुए शांत जगह की तलाश मे उड़ रहा था।*
*तभी पास में उड़ रहे बाजों के झुंड ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कौआ डर कर घबरा गया। वह ऊंची, और ऊंची उड़ान भरने लगा, फिर भी बेचारे कौआ उन ताकतवर बाजों से पीछा नहीं छुड़ा पाया।*
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्यवृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को पहुचाकर उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवासस्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
*तभी वहाँ से गुजर रहे गरुड़ ने कौए की आँखों की दुर्दशा और पीड़ा देखी। कौए के करीब आकर उसने पूछा, "क्या हुआ, मित्र? तुम बहुत परेशान और अत्यधिक तनाव में लग रहे हो?"*
*कौआ रोते हुए बोला, "इन बाजों को देखो! वे मुझे मारने के लिए मेरे पीछे पड़े हैं"।*
*जीवन का अनुभवी पक्षी होने के नाते गरुड़ बोला, "मेरे दोस्त! वे तुम्हें मारने के लिए तुम्हारे पीछे नहीं हैं! वास्तव में, वे मांस के उस टुकड़े के पीछे हैं जिसे तुम अपनी चोंच में कसकर पकड़े हुए हो। बस इसे छोड़ दो और देखो क्या होता है।"*
*कौए ने गरुड़ की सलाह मानकर मांस का टुकड़ा गिरा दिया और चमत्कारी तरीके से बाज का पूरा झुंड, गिरते हुए मांस की ओर उड़ गया।*
*गरुड़ मुस्कुराया और बोला, "दर्द केवल तब तक रहता है जब तक तुम इसे पकड़े रहते हो। बस इसे छोड़ दो और दर्द से मुक्ति।"*
*कौआ नतमस्तक हो बोला, "आपकी बुद्धिमानी भरी सलाह से मुझे जीवनदान मिला यह बात मैं अपने जीवन में याद रखूंगा । मैंने मांस का यह टुकड़ा गिरा दिया और अब मैं बिना तनाव के और भी ऊंची उड़ान भर सकता हूँ।"*
*इस कहानी में हम सभी के लिए ये संदेश हैं:-*
*_हम 'अहंकार' नाम का एक बहुत बड़ा बोझ ढोते हैं, जो अपने बारे में एक झूठी पहचान बनाता है, जैसे - "मैं ऐसा हूं और इसलिए, मुझे प्यार किया जाना चाहिए, मुझे सम्मान मिलना चाहिए, और तवज्जो मिलनी चाहिए, आदि।"_*
*👨👩👧👦_आइये मुक्त हो जाएं_इस मूर्खतापूर्ण 'अहंकार' और ' स्वयं के प्रति मिथ्या धारणाओं' से', फिर देखें कि क्या होता है! हमारे पूर्वाचार्यों ने जो शास्त्रों में लिखा है और हमारे बुजुर्गों ने हमें जो समझाया है।वहीं हमें करना चाहिए।अपने मन की करने से हमें विषमताओं का सामना करना पडता हैं।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️सदैव प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें )का पालन किजिये।*
*जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हमसभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा किये गए कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने किये हुए कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम् जयतु शासनम्*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें