मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

 *🔯👩‍🦰सीखें छोड़ने की कला ➡*

*⏬जानिए राशिफल⏬*
*🎂10 - Apr - 2019*
# *🔯👩‍🦰सीखें छोड़ने की कला ➡**....  # *कलका संभावित राशिफल*

🌞श्री शान्तीसागराय नम:🌞
⏰ दैनिक पंचांग ⏰

🕉 वीर निर्वाण सं. 2545
☀ 10 - Apr - 2019
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  पंचमी  15:37:20
🔅 नक्षत्र  रोहिणी  10:34:07
🔅 करण :
           बालव  15:37:20
           कौलव  27:13:03
🔅 पक्ष  शुक्ल 
🔅 योग  सौभाग्य  17:23:12
🔅 वार  बुधवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  06:08:44 
🔅 चन्द्रोदय  09:37:00 
🔅 चन्द्र राशि  वृषभ - 22:32:49 तक 
🔅 सूर्यास्त  18:48:19 
🔅 चन्द्रास्त  23:33:59 
🔅 ऋतु  वसंत 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1941  विकारी
🔅 कलि सम्वत  5120 
🔅 दिन काल  12:39:34 
🔅 विक्रम सम्वत  2076 
🔅 मास अमांत  चैत्र 
🔅 मास पूर्णिमांत  चैत्र 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  कोई नहीं
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त  12:03:12 - 12:53:51
🔅 कंटक  17:07:02 - 17:57:40
🔅 यमघण्ट  08:40:39 - 09:31:18
🔅 राहु काल  12:28:31 - 14:03:28
🔅 कुलिक  12:03:12 - 12:53:51
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  06:59:23 - 07:50:01
🔅 यमगण्ड  07:43:41 - 09:18:38
🔅 गुलिक काल  10:53:35 - 12:28:31
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  उत्तर 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशीर्षा, आद्रा, पुष्य, मघा, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा 
☀ चन्द्रबल 
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा ➡1. 08209985103, ➡2. 09982411713 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह⏰ 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।🍭🔆⚽

*😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊*
*1.🌞.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर को लाइक(पंसद) करें।*

*👨‍👩‍👧जानिए इस लिंक से भारतीय संविधान की सच्चाई*
*#https://youtu.be/qJJK_CjhMC4*

☺☺☺💐 1 💐😊😊😊

🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
*👪"सच्चा मित्र"👪*

*👩‍🦰सीखें छोड़ने की कला ➡*

*👨‍👩‍👧‍👦जरूरी है अपनी क्षमता को पहचानना, जानिए ये महत्वपूर्ण टिप्स जो करेंगे आपकी मदद*

*🙆‍♀कई बार मैं सोचती हूं कि काश मेरा जीवन बेहतर होता! अगर मेरे पास ज्यादा पैसा या कोई दूसरी नौकरी या काम होता, तो मैं कई चीजें ज्यादा आसानी से कर पाती। मुझे लगता है कि आपके दिमाग में भी कई बार ऐसी बातें आती होंगी। अपनी पूरी क्षमता से काम करने का मतलब यह नहीं हैं कि आपकी कार्य-सूची में दर्ज काम आपके संसाधनों और समय-सीमा के भीतर बिना किसी बाधा के पूरे हो ही जाएं। इस मामले में आपको थोड़ा उदार दृष्टिकोण रखना होगा।*
*👨‍👩‍👧‍👦 सब कुछ आपके अनुसार नहीं हो सकता, इस बात को समझ लेना ही वास्तव में अपनी क्षमता को समझ लेना है।समीचीन परिस्थितियों से समझौता करना जीवन में लाभदायक होता है।जीवन में कुछ अनहोनी घटनाओं को मस्तिष्क से समय रहते हुए निकालना अति आवश्यक है।ऐसा करने से आप का भविष्य उज्ज्वल होता है। आपका स्कूल आपको ये बातें नहीं सिखा सकता या कई बार स्कूली ज्ञान से आप अपनी क्षमताओं को नहीं पहचान सकते। बहुत कुछ आपको जीवन सिखाता है। अगर आपको लगता है कि आप अपनी क्षमता से कम कर पा रहे हैं, तो इन सलाहों पर भी अमल करके देखें:-*

*👨‍👩‍👧‍👦यथार्थवादी बनें ➡ आप जो हैं, वही रहें और खुद को उसी रूप में देखें।आप सत्य धर्म पर श्रद्धाविश्वास रखें ,आशावादी रहें, काम में जुटे रहें और अपने अंदर दया के भाव को बनाए रखें। अधिकांश लोग इस जरूरी बात को भूल जाते हैं और यही सोचते हैं कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। जीवन में यथार्थवादी और सार्थक लक्ष्य निर्धारित करें और खुद में यकीन रखें।*

*💪दुनिया रेस का मैदान नहीं है ➡ हममें से ज्यादातर लोगों का मानना है कि हर व्यक्ति अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए पैदा हुआ है। अगर आप दौड़ना बंद कर देंगे, तो ठहर कर अपनी उन योग्यताओं के बारे में सोच पाएंगे, जो आपके अंदर हैं। ‘अपनी पूरी क्षमता के अनुसार काम करने’ का मतलब कुछ ऐसा ही है। जैसे ही आप यह सोचना शुरू करेंगे कि दुनिया प्रतिस्पर्धा का नाम नहीं है, तो आप इस बात पर हैरान होना बंद कर देंगे कि आप पहली पायदान पर क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं।*

*👨‍👩‍👧‍👦खुद से अपनी मां या गुरु की तरह व्यवहार करें ➡ आपने अपनी मां या गुरु से कई बार ये बात सुनी होगी कि ‘तुम जीनियस हो, फिर क्यों तुम क्लास में बहुत अच्छा नहीं कर पा रहे हो?’ यह खुद को प्रेरित करने का सबसे अच्छा तरीका है। जब आप अपनी मां या गुरु की तरह खुद से व्यवहार करेंगे, तो आप खुद में ज्यादा विश्वास करना शुरू कर देंगे। आपकी सोच सकारात्मक हो जाएगी। आपके जीने और सोचने का तरीका बदल जाएगा।*

*👨‍👩‍👧‍👦स्वीकारें कि कुछ चीजों को ठीक करना जरूरी है ➡ इस बात को समझना बहुत जरूरी है कि दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है। किसी मनुष्य की कमियां ही उसे दूसरों से अलग बनाती हैं, उसे अनूठा बनाती हैं। किसी भी व्यक्ति को समय-समय पर अपने जीवन में उन क्षेत्रों के बारे में जानने की जरूरत है, जहां उसे असफलताओं का सामना करना पड़ता है। किसी चीज में असफल हो जाना बहुत सामान्य बात है और उसमें सफल होने में समय लगता है, तो कोई बात नहीं। किसी खास क्षेत्र में बहुत अच्छा नहीं कर पाने पर खुद को लानत👍-मलामत करने की जरूरत नहीं है। आपमें जो खूबियां हैं, उनके लिए खुद को सराहिए और साथ ही, मनोवांछित परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ा और प्रयास कीजिए।*

*👩‍🦰सीखें छोड़ने की कला ➡ अकसर लोग मन में कई तरह का बोझ लिए हुए जीते हैं। भावनात्मक बोझ हमें परेशान करता है। इससे न केवल काम पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। यह समझें कि जीवन में कई बार चीजें हमारी जरूरत के अनुसार काम नहीं करतीं। कुछ लोग जीवन में कुछ समय के लिए आपकी मदद कर सकते हैं या कोई नौकरी आपको कुछ समय के लिए खुशी दे सकती है। पर, जब कोई व्यक्ति या कोई चीज आपके व्यक्तिगत विकास या खुशी में आगे और योगदान नहीं दे पा रही है, तो उसे अपने मस्तिष्क से डिलीट कर  दीजिए। पकड़ कर मत रखिए। यह आदत जीवन में नई और बेहतर चीजों के लिए स्थान बनाने में मददगार होती है।*

*⏰खुद के लिए भी निकालें समय ➡हम बहुत एकरस जीवन जीते हैं। इससे हमें ऊब महसूस होने लगती है। हम अकसर भूल जाते हैं कि हमारे मस्तिष्क और शरीर को कुछ आराम की जरूरत होती है। यह बहुत जरूरी है कि अपने लिए कुछ समय निकाला जाए, जिसमें आप रिलैक्स कर सकें, किताबें पढ़ सकें या कहीं घूमने के लिए जा सकें। अपने लिए समय निकालने से न सिर्फ आपको सुकून मिलेगा, बल्कि आगे की योजना बनाने के लिए नए विचार सोचने में भी मदद मिलेगी। अपने शौक को पूरा करने या वैसी चीजें करने के लिए कुछ समय निकालें,वहीं कार्य करें जो आपको अपनी मर्यादा व संस्कृति को ठेस न पहुंचे यह विशेष ध्यान रखें।  जिनसे आपको संतुष्टि और प्रसन्नता महसूस होती है।*

*🌝छोड़ें आसान काम चुनने की आदत➡ जो चीजें हमारे कम्फर्ट जोन में होती हैं, उन्हें करने के लिए हमें खास कोशिश नहीं करनी पड़ती। पर, इस बात को समझना भी जरूरी है कि केवल कम्फर्ट जोन की चीजें करने से ही आप सफल नहीं हो सकते। इस जोन से बाहर कदम निकालने और कुछ नया आजमाने में डरे नहीं। नई जगह, नई नौकरी, नया काम, जितना हो सके, नई चीजें आजमाएं। शुरू में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन एक बार आदत पड़ जाने से धीरे-धीरे सारी चीजें ठीक हो जाएंगी। प्रयोग करने में नहीं हिचकें। कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने पर जान पाएंगे कि जिंदगी ने आपके लिए क्या संजो कर रखा है। चीजों को ठीक से करने की कोशिश कीजिए, आदर्श रूप से करने के चक्कर में मत पड़िए।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉  *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

*⏬जानिए राशिफल⏬*
******************
*🌞🌲10 Apr 2019*

*✍🧠कल का संभावित राशिफल :: -क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र कल बुधवार 10 अप्रैल 2019 को जानिए अपना राशिफल :::: -*

*01.मेष राशिफल :::: - आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए आनन्द दायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है,जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।*
*02.वृषभ राशिफल :::: - रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा,लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है। परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है। हालांकि इससे आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है।*
*03.मिथुन राशिफल :::: - गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की गलती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुक़सान मुमकिन है। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है,साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे- अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाकी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। गप्प बाज़ी और अफ़वाहों से दूर रहें। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है।*
*04 कर्क राशिफल :::: - आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए,जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करें। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।*
*05. सिंह राशिफल :::: - दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाक़ात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफ़ी वक़्त ख़राब हो सकता है।*
*06. कन्या राशिफल :::: - कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।*
*07. तुला राशिफल :::: - आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है।*
*08 .वृश्चिक राशिफल :::: -  आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। छुट्टी का पूरा दिन चीज़ों की मरम्मत कराने की कोशिश में ज़ाया हो जाए, यह वाक़ई बहुत बुरा लगता है। ख़ास तौर पर तब जबकि वह चीज़ ठीक भी न हो।*
*09. धनु राशिफल :::: - वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे,आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है,इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं।*
*10. मकर राशिफल :::: -   व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फ़ेहरिस्त में इज़ाफ़ा कर सकते हैं। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।*
*11. कुंभ राशिफल :::: - भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। ख़र्चो में इज़ाफ़ा होगा,लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आज काफ़ी दिमागी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है,जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।*
*12. मीन राशिफल :::: - आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है। इन पलों का भरपूर उपयोग करें। किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ।*

🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

*#https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=271234423827953&id=100028241912934*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें