गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

पहला सुख निरोगी काया

🎂05 - Apr - 2019
# *😇"पहला सुख निरोगी काया"💪*....  # *कलका संभावित राशिफल*

🌞श्री शान्तीसागराय नम:🌞
⏰ दैनिक पंचांग ⏰

🕉 वीर निर्वाण सं. 2545
☀ 05 - Apr - 2019
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  अमावस्या  14:21:48
🔅 नक्षत्र  रेवती  पूर्ण रात्रि
🔅 करण :
           नाग  14:21:48
           किन्स्तुघ्ना  26:56:33
🔅 पक्ष  कृष्ण 
🔅 योग  एन्द्र  22:06:39
🔅 वार  शुक्रवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  06:14:03 
🔅 चन्द्रोदय  06:24:00 
🔅 चन्द्र राशि  मीन 
🔅 सूर्यास्त  18:45:50 
🔅 चन्द्रास्त  18:48:59 
🔅 ऋतु  वसंत 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1940  विलम्बी
🔅 कलि सम्वत  5120 
🔅 दिन काल  12:31:47 
🔅 विक्रम सम्वत  2075 
🔅 मास अमांत  फाल्गुन 
🔅 मास पूर्णिमांत  चैत्र 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  12:04:52 - 12:55:00
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त :
                    08:44:24 - 09:34:31
                    12:55:00 - 13:45:07
🔅 कंटक  13:45:07 - 14:35:14
🔅 यमघण्ट  17:05:35 - 17:55:42
🔅 राहु काल  10:55:58 - 12:29:56
🔅 कुलिक  08:44:24 - 09:34:31
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:25:21 - 16:15:28
🔅 यमगण्ड  15:37:53 - 17:11:51
🔅 गुलिक काल  07:48:01 - 09:21:59
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पश्चिम 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आद्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, श्रवण, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा, रेवती 
☀ चन्द्रबल 
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा ➡1. 08209985103, ➡2. 09982411713 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह⏰ 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।🍭🔆⚽

*😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊*
*1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) ग्रुप इस लिंक से #https://plus.google.com/communities/107024411731060696050  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।*
😊

*⏰2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर को लाइक(पंसद) करें।*

*👨‍👩‍👧जानिए इस लिंक से भारतीय संविधान की सच्चाई*
*#https://youtu.be/qJJK_CjhMC4*

☺☺☺💐 1 💐😊😊😊

🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
*👪"सच्चा मित्र"👪*

*😇"पहला सुख निरोगी काया"💪*

🙏🏻🚩🌹   👁❗👁   🌹🚩🙏🏻
   
*😇एक सेठ जी थे, जो दिन-रात अपना काम-धँधा बढ़ाने में लगे रहते थे। उन्हें तो बस, शहर का सबसे अमीर आदमी बनना था। धीरे-धीरे पर आखिर वे नगर के सबसे धनी सेठ बन ही गए।*

*☸इस सफलता की ख़ुशी में उन्होने एक शानदार घर बनवाया। गृह प्रवेश के दिन, उन्होने एक बहुत शानदार पार्टी का आयोजन किया। जब सारे मेहमान चले गए तो वे भी अपने कमरे में सोने के लिए चले आए। थकान से चूर, जैसे ही बिस्तर पर लेटे, एक आवाज़ उन्हें सुनायी पड़ी...*

*⏰"मैं तुम्हारी आत्मा हूँ, और अब मैं तुम्हारा शरीर छोड़ कर जा रही हूँ !!"*

सेठ घबरा कर बोले, *👩‍🦰"अरे! तुम ऐसा नहीं कर सकती!!, तुम्हारे बिना तो मैं मर ही जाऊँगा। देखो!, मैंने वर्षों के तनतोड़-परिश्रम के बाद यह सफलता अर्जित की है। अब जाकर इस सफलता को आमोद प्रमोद से भोगने का अवसर आया है। सौ वर्ष तक टिके, ऐसा मजबूत मकान मैने बनाया है। यह करोड़ों रूपये का, सुख सुविधा से भरपूर घर, मैंने तुम्हारे लिए ही तो बनाया है!, तुम यहाँ से मत जाओ।"*    

👩आत्मा बोली, *"यह मेरा घर नहीं है, मेरा घर तो तुम्हारा शरीर था, स्वास्थ्य ही उसकी मजबूती थी, किन्तु करोड़ों कमाने के चक्कर में, तुमने इसके रख-रखाव की अवहेलना की है। मौज-शौक के कबाड़ तो भरता रहा, पर मजबूत बनाने पर किंचित भी ध्यान नहीं दिया। तुम्हारी गैर जिम्मेदारी ने इस अमूल्य तन का नाश ही कर डाला है।"*

😇आत्मा नें स्पष्ट करते हुए कहा, *"अब इसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायरॉइड, मोटापा, कमर दर्द जैसी बीमारियों ने घेर लिया है। तुम ठीक से चल नहीं पाते, रात को तुम्हे नींद नहीं आती, तुम्हारा दिल भी कमजोर हो चुका है। तनाव के कारण, ना जाने और कितनी बीमारियों का घर बन चुका है, ये तुम्हारा शरीर!!"*

*👦"अब तुम ही बताओ, क्या तुम किसी ऐसे जर्जरित घर में रहना चाहोगे, जिसके चारो ओर कमजोर व असुरक्षित दीवारें हो, जिसका ढाँचा चरमरा गया हो, फर्नीचर को दीमक खा रही हो, प्लास्टर और रंग-रोगन उड़ चुका हो, ढंग से सफाई तक न होती हो, यहाँ वहाँ गंदगी पड़ी रहती हो। जिसकी छत टपक रही हो, जिसके खिड़की दरवाजे टूटे हों!! क्या रहना चाहोगे ऐसे घर में? नहीं रहना चाहोगे ना!! ...इसलिए मैं भी ऐसे आवास में नहीं रह सकती।"*

*😜सेठ पश्चाताप मिश्रित भय से काँप उठे!! अब तो आत्मा को रोकने का, न तो सामर्थ्य और न ही साहस सेठ में बचा था। एक गहरी निश्वास छोड़ते हुए आत्मा, सेठ जी के शरीर से निकल पड़ी... सेठ का पार्थिव बंगला पडा रहा।*

*🌞आज अधिकांश लोगों की हकीकत है। सफलता अवश्य हासिल कीजिए, किन्तु स्वास्थ्य की बलि देकर नहीं। अन्यथा सेठ की तरह मंजिल पा लेने के बाद भी, अपनी सफलता का आनंद उठाने से वंचित रह जाएँगे!!*

  *✍अगर आप जीवन में किसी भी समस्या से ग्रसित हो और वह आप सुलझा नहीं पा रहे हो। तो आप पोस्ट में दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप संदेश कर अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हो।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉  *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

*🌝☸05 Apr 2019*

  *✍🕉 कल का संभावित राशिफल :: - क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र कल शुक्रवार 5 अप्रैल 2019 अमावस्या के दिन जानिए अपना राशिफल :::: -*
         
*01.मेष राशिफल :::: -    स्वास्थ्य के सन्दर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है। अतः पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। आज के दिन स्त्री पक्ष आपके लिए बहुत सहयोगी रहेगा।*
*02. वृषभ राशिफल :::: -    आज उद्यमी और व्यवसायी व्यस्त रहेंगे और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया जा सकता है। आप दोस्तों के साथ एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय मामले में आप आसानी से आगे बढ़ सकते हैं। शेयर बाजार में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती है। आप किसी पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष से मिल सकते हैं जो भविष्य में स्थायी प्रेम संबंध का रूप ले सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे।*
*03. मिथुन  राशिफल :::: -  परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सफलता अवश्य मिलेगी। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा आपके लिए सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।*
*04. कर्क  राशिफल :::: -   व्यापारियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपकी कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा है।*
*05. सिंह राशिफल :::: -    यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों की सहायता के साथ आपको पुरस्कार भी प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे।  जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी आपके घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है।  आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।*
*06. कन्या राशिफल :::: - आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव के बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने जीवन में शांति और धैर्य बनाए रखें। आप में से कुछ की माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है, इससे आप चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है ।*
*07. तुला  राशिफल :::: -   आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। सड़क दुर्घटना होने की आशंका है।*
*08. वृश्चिक राशिफल :::: - व्यावसायिक और आर्थिक सन्दर्भ में आज आप कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। आपकी आय कम हो सकती है और आपके निवेश में ठहराव के चरण में जा सकते हैं। इस अवधि के दौरान व्यवसाय के संबंध में यात्रा उचित फल नहीं देगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। दोस्त आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आपको कमिटमेंट करने से पहले दो बार सोचना श्रेयकर रहेगा। आपकी संतान का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। चिकित्सा और अन्य व्यर्थ व्यय आपकी बचत को क्षीण कर सकतें हैं I*
*09. धनु  राशिफल :::: -   आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगरालू और जिद्दी हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय / नेत्र संबंधी डॉक्टर का सलाह लेनी चाहिए।*
*10. मकर  राशिफल :::: -  मां की सेहत को लेकर आपको चिंतित बनाए रखेगी। बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंताजनक हो सकता है किन्तु भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभदायक है। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की आवश्कता है। पारिवारिक संदर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो सकते है। नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपको खुश करेंगे।*
*11. कुंभ  राशिफल :::: -  आज आप कुछ धार्मिक कर्म में संलग्न हो सकते हैं , जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण आप व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे।*
*12. मीन राशिफल :::: - इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे I किन्तु आपके रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्कता है।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ।*

🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

*#https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=267963400821722&id=100028241912934*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें