https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=125378001746930&id=100028241912934
🎂06 - Sep - 2018
# *आंखों की देखभाल *.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 06 - Sep - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 12:17:08
🔅 नक्षत्र पुनर्वसु 15:14:01
🔅 करण :
बालव 12:17:08
कौलव 22:47:27
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वरियान 25:58:25
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:08:05
🔅 चन्द्रोदय 27:11:00
🔅 चन्द्र राशि मिथुन - 09:46:00 तक
🔅 सूर्यास्त 18:42:11
🔅 चन्द्रास्त 16:06:00
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5120
🔅 दिन काल 12:34:05
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:00:00 - 12:50:16
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:19:27 - 11:09:44
15:21:05 - 16:11:22
🔅 कंटक 15:21:05 - 16:11:22
🔅 यमघण्ट 06:58:22 - 07:48:38
🔅 राहु काल 13:59:24 - 15:33:39
🔅 कुलिक 10:19:27 - 11:09:44
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 17:01:38 - 17:51:54
🔅 यमगण्ड 06:08:05 - 07:42:21
🔅 गुलिक काल 09:16:37 - 10:50:52
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050 को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*🕉👪🌲💐आंखों की देखभाल के लिए कुछ आसान उपाए*....
*☺आंखें मनुष्य को ईश्वर द्वारा दिया गया अनमोल तोहफा है। आंख अगर स्वस्थ है तो सारी दुनिया रंगीन है और अगर आंख स्वस्थ नहीं है तो दुनिया बेनूर है।*
*इसलिए कहा गया है कि आंख को काफी संभालकर और सहेजकर रखना पड़ता है क्योंकि आंखें ही इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। परंतु अक्सर देखा गया है कि इंसान अपनी आंखों को लेकर लापरवाह रहता है और जब समस्या गंभीर हो जाती है तब वह डॉक्टर के पास जाता है और काफी परेशानियों का उसको सामना करना पड़ता है। यह तकनीकी युग है और हम फोन चेक करने, कंप्यूटर स्क्रीन पर देखते हुए काम करने, गेम खेलने और टेलीविजन देखने जैसे काम ज्यादा करते हैं, जिससे हमारी आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। स्वस्थ आंखों के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन, व्यायाम और आंखों का ख्याल रखना जरूरी है।*
*नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों की देखभाल के कुछ आसान उपाय बताए हैं। इन उपायों में बताया गया कि स्वस्थ आंखों के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है, जो आंखों की रिपेयर और रिकवरी में सहायक होती है। आठ घंटे की अच्छी नींद लंबे समय तक आपकी आंखों की अच्छी रोशनी बरकरार रखेगी। सुचारू रूप से काम करने के लिए हमारी आंखों को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है।*
*☺विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां और प्रोटीन युक्त आहार आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। 😊नियमित व्यायाम न सिर्फ आपके शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखते हैं, बल्कि आंखों को भी अधिक खून और ऑक्सीजन पंप करते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।*
*☺कार्यालयों से संबंधित अधिकांश कार्यो में कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार देखते रहना पड़ता है, जिससे आंखों की रोशनी प्रभावित होती है और धुंधला दिखने जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए काम के दौरान बीच में थोड़ा विराम जरूर लें। हर 20 मिनट पर कम से कम 20 सेकेंड के लिए विराम लें। नियमित रूप से साल में दो बार आंखों की जांच कराने से आप अपनी आंखों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहेंगे।*
*इससे नेत्र संबंधी कोई समस्या होने पर सही समय पर सही कदम उठाने में मदद मिलती है। अपनी आंखों को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखें और अगर संभव हो तो अच्छी क्वालिटी के सनग्लासेज पहनना चाहिए।*
*😊धूप में निकलने से बचना चाहिए अगर दिन भर धूप में काम करने वाला जॉब हो तो टोपी लगाकर निकलना चाहिए जिससे जहां सिर धूप से बचेगा वहीं आंखों में भी सूर्य की किरणें सीधे वार नहीं करेंगी। अगर आप ऑफिस जाते समय अपना चश्मा ले जाना भूल गए हैं तो दूसरे के चश्मे का उपयोग न करें।*
*ऐसा करने से जहां आपकी आंखों पर उसके लैंस के नंबर का दुष्प्रभाव पड़ेगा वहीं दूसरी ओर उसकी आंखों के कीटाणु भी आपकी आंखों को हानि पहुंचा सकते हैं या फिर इंफेक्शन जैसी मुसीबतों से दो चार होना पड़ सकता है।*
*😊रात में सोने के पहले तथा सुबह सोकर उठने के बाद शीतल जल से आंखों को अच्छे से धोना चाहिए। आंखों को गंदे कपड़े, तौलिये या फिर रूमाल अथवा दूसरे के इन कपड़ों से नहीं पोंछना चाहिए। ऐसा करने से कई प्रकार की बीमारियां आंखों में होने की प्रबल संभावना रहती है।*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🕉👩👧👧06 Sep. 2018
✍👨👩👧👦 *आज का संभावित राशिफल:- क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में आज 6 सितंबर 2018 गुरुवार को जानिए अपना राशिफल*......
मेष
*काम के प्रति नियमित होने की जरूरत पड़ेगी और अपनों का ख़याल रखने की जरूरत पड़ेगी, पर ऐसा करने के लिए अपने मन में बिठाई हुई बहुत सारी ऐसी चिंताओं को हटाना होगा जो वाजिब नहीं है, इसलिए अच्छे मन से अपनों से जुड़ने की कोशिश करनी होगी।*
वृषभ
*वक्त हम सबके लिए बदलता है। जो इस समय की चुनोतियाँ हैं वो भी बहुत जल्द हट जाएंगी इसलिए भरोसा बनाए रखने की भी जरूरत है। अच्छे समय का इंतज़ार कर लें और कोई बड़ा कदम उठाने के विचार को फिलहाल टाल दें।*
मिथुन
*ज़िन्दगी में अपने आसपास के लोगों से सुख बनाये रखना बहुत जरूरी होता है पर सच्चा सुख इस बात से मिलता है की जहाँ तक संभव हो सके आप लोगों की बात मान लें, ताकि आपसी ताल्लुकात भी संभले रहें।*
कर्क
*अपनी बात में तर्क बनाये रखेंगे तो आपकी बातों में वजन भी बना रहेगा और लोग उसे भलीभांति समझना भी चाहेंगे, इस रूप से अपनी निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखने की आपको कोशिश करनी होगी, इसलिए अपने मन को उचाट करते चले जाने से भी बचना होगा।*
सिंह
*अपनी पैसे की स्तिथि से इतना भी प्रेरित न हो जाएँ की आप बिना सोचे-समझे आगे बढना चाहें, क्योंकि ऐसा करने से आपके पैसे पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को व्यर्थ में खतरे में न डालते चले जाएँ।*
कन्या
*अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को बढाने की कोशिश करनी होगी और किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने से भी फिलहाल बचना होगा, क्योंकि अगर कोई भी फैसला आपको परेशानियों में डालेगा तो बहुत हद तक वो आपकी अपनी गलती होगी।*
तुला
*अपनी कोशिशों को लगातार बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी। कुछ बेहतर करने के लिए कुछ सीखने की भी कोशिश करनी होगी ताकि आप जिस भी काम से जुड़े उसे भलीभांति अंजाम दे पाएँ।*
वृश्चिक
*विनम्रता अपनानी होगी और ज़िन्दगी में शान्ति रखनी होगी। अपनी अच्छाइयों की ओर देखेंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की बहुत कुछ आपकी पकड़ में है, इसलिए भी आपको अपने हालात से सामंजस्य पाने की कोशिश करनी होगी।*
धनु
*आपने बहुत ज्यादा सोचकर खुद को परेशान रखने की आदत सी भी बना रखी है जिसे दूर करना होगा। यह तब संभव हो पायेगा जब आप लोगों से बहुत विनम्रता से विचार-विमर्श करें।*
मकर
*तकदीर से उतनी ही उम्मीद लगायें जितनी जरूरत है और अपने बलबूते पर अपने काम को अंजाम देने की कोशिश कर लें। ऐसा करने से आपसी रिश्तों को सँभालने में भी मदद जरूर मिलेगी।*
कुंभ
*रिश्तों के प्रति आपका झुकाव अच्छा है इसलिए रिश्तों को बढ़ावा देना इस समय की प्राथमिकता हो सकती है। जो चीज़ ज़िन्दगी की अच्छाई बनाए रखे वही जरूरी है।*
मीन
*पारिवारिक रिश्तों को सँभालने के लिए बहुत सारी विनम्रता अपनानी पड़ेगी और उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी है की अपनों को समझने की कोशिश करनी होगी। गलतियाँ इंसान से ही होती हैं पर उन्हें संभालना बहुत जरूरी है।*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें