🎂07 - Jul - 2018
# *चिंता ही आपकी समस्याओं का कारण *.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 07 - Jul - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि नवमी 24:52:32
🔅 नक्षत्र रेवती 07:40:03 बाद में दिन रात तक अश्विनी नक्षत्र
🔅 करण :
तैतिल 13:14:34
गर 24:52:32
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग :
अतिगंड 06:14:07
सुकर्मा 28:40:49
🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:38:31
🔅 चन्द्रोदय 25:21:00
🔅 चन्द्र राशि मीन - 07:40:03 तक
🔅 सूर्यास्त 19:24:36
🔅 चन्द्रास्त 13:24:00
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5120
🔅 दिन काल 13:46:03
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ
🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:04:01 - 12:59:06
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
05:38:31 - 06:33:36
06:33:36 - 07:28:40
🔅 कंटक 12:04:01 - 12:59:06
🔅 यमघण्ट 15:44:18 - 16:39:23
🔅 राहु काल 09:05:02 - 10:48:18
🔅 कुलिक 06:33:36 - 07:28:40
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 13:54:10 - 14:49:14
🔅 यमगण्ड 14:14:49 - 15:58:05
🔅 गुलिक काल 05:38:31 - 07:21:47
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आद्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, श्रवण, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050 को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*चिंता ही आपकी समस्याओं का कारण*.......
*चिंता से दिमाग की याद रखने की ताकत कम हो जाती है*
*कहते है कि चिंता चिता से भी खतरनाक होती है। दिमाग का एक हिस्सा ं यादों को सहेजकर रखता है। इस हिस्से से ही हमारी सामान्य याददाश्त जुड़ी हुई होती है। साथ ही मतिभ्रम की घटना भी इसी से जुड़ी होती है। हाल ही में हुए एक शोध से यह मालूम चला है कि इस हिस्से का संबंध लत, चिंता और अवसाद से हो सकता है*।
*जी हां, हालिया अध्ययन के नतीजे बताते है कि दिमाग के इस हिस्से को हिप्पोकैंपस कहा जाता हैं, क्योंकि यह आकार में किसी दरियाई घोड़े यानी हिप्पोपोटेमस की तरह दिखता है। इस हिस्से में हमारी यादें सुरक्षित रहती हैं। लेकिन चिंता औऱ मानसिक अवसाद की अवस्था में यह हिस्सा धीरे धीरे कमजोर होने लग जाता है। ऐसे में आपकी याददाश्त स्थायी रूप से भी जा सकती है।*
*आम तौर पर इस हिस्से में यादें सुरक्षित रहती हैं, साथ ही किसी के लिए संवेदना भी यही से उत्पन्न होती है। यह हिस्सा स्तनधारियों का उनके वातावरण को समझने में मदद करता है। इसी हिस्से के दम पर तो हम रास्तें याद रख पाते हैं। बता दे कि हिप्पोकैंपस को याददाशत के लिए जाना जाता है। तभी तो अल्जाइमर जैसे घातक रोग में इसका अहम रोल है।*
*अल्जाइमर रोग से पीड़ित मरीजों का हिप्पोकैंपस काफी कमजोर हो जाता है। इस वजह से रोगी को कुछ भी याद नहीं रह पाता है। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं ने किया है। शोध के नतीजे बताते हैं कि हिप्पोकैंपस किस तरह से सूचनाओं को काम में लेता है। साथ ही तनाव लेना आपकी याददाशत को कम कर सकता है। यह अध्ययन करंट बायलॉजी नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🌞07 Jul. 2018
✍ *आज का संभावित राशिफल क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में, जानिए 7 जुलाई 2018 दिन शनिवार का राशिफल*........
मेष
*पैसे की स्तिथि को भलीभांति समझना होगा। अगर कोई भी चीज़ आपको किसी तनाव में डाल रही है तो उसे भी साथ ही साथ दूर करने की कोशिश करनी होगी ताकि सबकुछ ठीक-ठाक चलता चला जाए।*
वृषभ
आपके प्रयास भी अच्छे हैं और आप लोगों के लिए अच्छा भी सोचते हैं, फिर भी बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो आपको बार-बार याद आ रही हैं और जिनके चलते आप कुछ हद तक परेशान हैं। लोगों से ताल्लुकात बेहतर करने के जो भी मौके मिल रहे हैं उनका पूरा फायदा उठा लें ऐसा ही कहते हैं आपके तारे।
मिथुन
*निजी जीवन की खुशियाँ आपके लिए बहुत मायने रखती हैं, फिर भी मन में कोई छुपी हुई इच्छा है जो किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपको खींचती है, इसलिए आपके विचारों का उतार-चढ़ाव बना रहना स्वाभाविक सी बात है।*
कर्क
जो भी कोशिश करें अच्छी बात है लेकिन पारिवारिक सुख और सुकून बनाने का प्रयास ज़ारी रखना चाहिए। उसमे अपनी सूझबूझ भी लगाये रखें और अपनी इमानदारी भी लगाये रखें, जरूर बात बन जाएगी।
सिंह
*जो भी करना चाहें उसमे भरोसा बनाये रखें। ऐसे में अपनी क़ाबलियत को तराश लेना बहुत जरूरी होगा। लोगों की बात समझने की कोशिश करेंगे तभी वो बात समझ में आएगी।*
कन्या
किसी प्यार के रिश्ते में परेशानियाँ न बढ़ाएं, साथ ही साथ धनलाभ की उम्मीदें भी अपने मन में न बढ़ाएं। कोई भी चीज़ जो ज़िन्दगी की बाकी चीज़ों पर असर डाले वो ठीक नहीं है।
तुला
*अपने तनाव का असर अपने घर-परिवार के रिश्तों पर बिलकुल न पड़ने दें। किसी न किसी तरह का तनाव हम सबके लिए हमेशा बना रहता है, ऐसे में रिश्तों में कमी निकालते चले जाना भी ठीक नहीं है।*
वृश्चिक
अपनी कोशिशों में ओर ज्यादा लगन पैदा करनी होगी, क्योंकि यही लगन आपको ज़िन्दगी की बड़ी उपलब्धियां दे पाएगी। हालात आपके लिए मददगार हैं ऐसा ही कहते हैं आपके तारे।
धनु
*पैसे से जुड़े फैसलों में गलती होने का अंदेशा है इसलिए बहुत योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी के बहकावे में आकर आप अपने पैसे का नुकसान न कर बैठें।*
मकर
किसी भी तरह की लापरवाही के चलते आप अपना नुकसान न करें। अपनी ही धुन में कोई बात करते चले जाना और फिर खुद को सही साबित करते चले जाना यह ठीक नहीं है।
कुंभ
*अपनों के लिए बहुत कुछ करना पड़ेगा। उनकी जरूरतें पैसे से जुड़ी हुई हो सकती हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा आपको अपनों को समर्थन देना होगा और आश्वासन देना होगा की आप उनके साथ हैं।*
मीन
आपके अंदर अच्छाई भरपूर है लेकिन इस समय आप हर चीज़ को शक की नजर से देखते चले जा रहे हैं, और इसी चीज़ से बचना होगा, क्योंकि ऐसा करने से अच्छी-भली स्तिथि में कमी आ सकती है।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें