शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

एसिडिटी का उपाय

एसिडिटी का उपाय http://vishvahindusanyuktmahasabha.blogspot.com/2018/07/blog-post_13.html

🎂 14 - Jul - 2018
# *ऐसिडटी का उपाय *....  # *आजका संभावित राशिफल*

🕉  *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
   *श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)

🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 14 - Jul - 2018
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  द्वितीया  24:56:51
🔅 नक्षत्र  पुष्य  16:07:11
🔅 करण :
           बालव  14:43:58
           कौलव  24:56:51
🔅 पक्ष  शुक्ल 
🔅 योग  वज्र  24:20:39
🔅 वार  शनिवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  05:41:41 
🔅 चन्द्रोदय  06:47:59 
🔅 चन्द्र राशि  कर्क 
🔅 सूर्यास्त  19:23:20 
🔅 चन्द्रास्त  20:37:00 
🔅 ऋतु  वर्षा 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1940  विलम्बी
🔅 कलि सम्वत  5120 
🔅 दिन काल  13:41:39 
🔅 विक्रम सम्वत  2075 
🔅 मास अमांत  आषाढ 
🔅 मास पूर्णिमांत  आषाढ 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  12:05:07 - 12:59:53
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त :
                    05:41:41 - 06:36:27
                    06:36:27 - 07:31:14
🔅 कंटक  12:05:07 - 12:59:53
🔅 यमघण्ट  15:44:13 - 16:39:00
🔅 राहु काल  09:07:05 - 10:49:48
🔅 कुलिक  06:36:27 - 07:31:14
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  13:54:40 - 14:49:27
🔅 यमगण्ड  14:15:12 - 15:57:55
🔅 गुलिक काल  05:41:41 - 07:24:23
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पूर्व 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा, रेवती 
☀ चन्द्रबल 
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।  ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪  

*🌹 ऐसिडटी का उपाय🌹*

*हमारे शरीर में तीन दोष हैं वात, पित्त और कफ। इनमें संतुलन रहता है तो शरीर सामान्य स्थिति में रहता है। जब शरीर की जठराग्नि में विकृति आ जाती है तो गैस या एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। आयुर्वेद में एसिडिटी की कई स्थितियां हैं। इन्हें समझ लें तो इनका उपचार भी काफी आसान है*

*उध्र्वग अधोग स्थिति:*
*इसमें य्रूडम और अमाशय के बीच गैस बनती है। इस स्थिति में कफ का अनुबंध होता है, जिसमें मिचली आना, खट्टे डकार, छाती में जलन, भोजन में अरुचि आदि की समस्या महसूस होती है। यह उन लोगों को ज्यादा परेशान करती है, जो दूध से बनी चीजों, तला हुआ भोजन आदि का ज्यादा सेवन करते हैं। ये वर्षा ऋतु है। इस मौसम में नई फसल से बना भोजन खाने से अम्ल की आशंका बढ़ जाती है। इस तरह के रोगी के गले में जलन होती है, वे बेचैन रहते हैं। इन्हें खट्टा डकार होता है। भोजन में अरुचि रहती है, उन्हें चकत्ते हो सकते हैं, बुखार भी हो सकता है*।

*क्या करें:*
*ऐसे लोगों को गिलोय के तने का दो चम्मच रस, आंवले का एक चम्मच रस, दोपहर में कागजी नींबू का शरबत, मिस्री के साथ मुनक्का मिलाकर खाने, नारियल का पानी पीने, रात में बिना केमिकल युक्त गुड़ के साथ छोटा चम्मच त्रिफला खाने से काफी लाभ होता है। अम्ल पित्त का रोगी अगर सुबह शाम एक-एक चम्मच अविपत्तिकर चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ करे तो भी काफी लाभ होता है। पुराने अनाज से बना भोजन करना चाहिए। उनके लिए मूंग की दाल अमृमतुल्य है। परवल, करेला, पालक, बथुआ आदि पित्त रस वाले पदार्थ भी अम्ल पित्त में काफी लाभकारी हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो गाय का दूध, ताजा मक्खन, धनिया, पके हुए केले आदि खाना चाहिए*।

*अधोग स्थिति:*
*यह स्थिति छोटी अमाशय और बड़ी अमाशय के बीच होती है। इसमें दस्त, पेट में जलन, पतले दस्त का आना, मल त्यागने में गुदा प्रदेश में जलन महसूस होता है। इसमें पित्त और वायु बढ़ जाते हैं। ऐसा बरसात में पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करने से भी हो सकता है या खट्टे पदार्थ का ज्यादा सेवन भी कारण बन सकता है*।

*क्या करें:*
*ऐसे लोगों को उड़द की दाल, तिल के तेल से बनी चीजें, गरिष्ठ भोजन, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर इस समस्या से परेशान हैं तो बेल का शरबत, नारियल पानी, चिरायता आदि का इस्तेमाल करें, पूरा लाभ होगा*।

*उध्र्वग-अधोग स्थिति: इसमें दोनों के मिले-जुले लक्षण होते हैं। इसमें मल का रंग काला होता है। जो लोग खाना खाने के काफी देर बाद सोते हैं, उनका पित्त विकृत हो जाता है*।

*क्या करें:*
*इसमें परवल के व्यंजन, कुटकी, चिरायता का काढ़ा, गिलोय के रस का सेवन करना चाहिए। उन्हें  सेब और बेल का मुरब्बा खाना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए अदरक और सौंठ, कागजी नींबू, नारियल का पानी लाभकारी है*।

*दफ्तर में लगातार बैठकर काम करते हैं तो*
*जो लोग लगातार बैठकर काम करते हैं उनके पेट और छाती में जलन पैदा होती है। इससे शरीर में भारीपन, नींद, चकत्ते आना आदि की समस्या होती है। इससे शुरुआत में खांसी होती है। इसके बाद रोग शुरू होता है। इसके रोगियों को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। नारियल पानी बेहतर पेय है। उनके लिए पेठे की मिठाई अमृततुल्य है।  मुनक्का का भी सेवन कर लेना चाहिए। इन्हें टमाटर, चावल, चाय, सिगरेट आदि से बचना चाहिए। खाने में उड़द की दाल, राजमा आदि चावल के साथ न लें। राजमा का सेवन रोटी के साथ कर सकते हैं।*

*डा पवन कुमार ( नेचुरोपैथी ) ग्रेटर नोएडा*   

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************

🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉  *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

🌞14 Jul. 2018

✍ आज का संभावित राशिफल:- क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में 14 जुलाई दिन शनिवार जानिए अपना राशिफल....

मेष
*आज आपके पास खुद को सही साबित करने के कई मौके आएंगे। उन मौकों को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने आसपास का माहौल खुशनुमा बनाने में कामयाब हो जाएंगे। घर में कोई पूजा-सत्संग या धार्मिक-मांगलिक कार्य का प्रोग्राम बन सकता है। खरीदारी आदि में पैसे खर्च हो सकते हैं।*
वृष
*आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करने के बाद ही कोई नई डील साइन करें। ऑफिस में कोई नया परिवर्तन आपको हैरान कर सकता है। रोमांस के मामले में आगे बढ़ने का दिन है।*
मिथुन
*सज्जनों का कार्य दूसरों के दुख करने के लिए ही होता है। आज का दिन सेंसिटिव है। हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। ऐसे शख्स के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप आगे बढ़ाने से पहले सावधानी बरतें जिसका हाल ही में किसी के साथ ब्रेकअप हुआ हो।*
कर्क
*दूसरे के मामले को खींचना अच्छी बात नहीं है, अपने काम से काम रखना ही बेहतर होगा। आपका दिन आज काफी अच्छा है। सभी जरूरी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। घर के सदस्यों के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। अपनी बात को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे।*
सिंह
*काफी समय से आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव पीछा नहीं छोड़ रहा है। नौकरी आदि के क्षेत्र में यदि आप कुछ सुधार चाहते हैं तो आपको अपने सुख-आराम को त्यागना होगा। कुछ ज्यादा समय खर्च करके आप ऐसी आजीविका प्राप्त कर सकते हैं जिसकी उपलब्धि आगे चलकर फायदेमन्द साबित होगी। यदि व्यापार का सिलसिला ठीक नहीं चला रहा है तो कुछ साफ-सफाई, काट-छांट करने के बाद तंत्र-मंत्र का सहारा लेने की भी कोशिश करें।*
कन्या
*जिस प्रकार की दौड़-भाग इन दिनों आप कर रहे हैं उसके नतीजे लाभदायक तो जरूर हैं लेकिन ऐसा नहीं लगता है कि इस प्रकार की आपा-धापी आप रोज ही कर पाएंगे। फिलहाल अपने काम को पूरे उत्साह से पूरा करें और जो भी आपको इससे फायदा हो सकता है उसको ग्रहण कर लें। कुछ समय बाद हो सकता है इससे भी बेहतरीन अनुबन्ध या कॉन्ट्रैक्ट आपको मिल जाए और एक स्थायी धनलाभ का स्रोत भी हाथ में आ जाए।*
तुला
*आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी। किसी भी चैलेंज को अक्सेप्ट करने में आपका कोई सानी नहीं है। आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते रहे हैं। आपकी यही कोशिश आज भी कामयाब हो जाएगी। शाम के समय नाते-रिश्तेदारों को खुश करने के लिए थोड़ा बहुत ट्रैवल करना पड़ सकता है। रूटीन के कामों को पूरा करने में आस-पास के लोगों की हेल्प मिलती रहेगी।*
वृश्चिक
*किसी खास शख्स से ज्यादा उम्मीद लगाने की जरूरत नहीं है। हो सकता है वह खरा न उतरे और आपको निराशा हो। आज कोई पुराना दोस्त या जानकार आपको पुराना कर्ज लौटाने का वायदा करेगा लेकिन हो सकता है कि वह अपने वायदे को पूरा न करे। आपको कोई पुराना कर्ज लौटाने का वायदा करेगा लेकिन हो सकता है कि वह अपने वादे को पूरा न करे। आपको धीरज रखना होगा। आपकी सीक्रेट इच्छाएं भी शाम को पूरी हो सकती हैं।*
धनु
*आज का दिन सावधानी से चलने का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा-सा रिस्क उठाएं तो काफी फायदा होने की उम्मीद है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना और उसका लाभ उठाना💪 आपके हाथ में है।*
मकर
*आज का दिन नॉर्मल है। पार्टनरशिप में किया गया काम काफी फायदा पहुंचा सकता है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटा लेने का आज सुनहरी मौका है। आज कोई बहुत बड़ा फैसला आपको करना पडे़गा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों👩 का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आ जाने से उतावली बढ़ सकती है।*
कुंभ
*काफी लम्बे समय तक दौड़-भाग तथा संघर्ष करने के उपरान्त आज आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकान्त में कुछ समय गुजारना चाहिए। ऐसी ही किसी यात्रा या छुट्टी के लिए आप आज तैयार हो सकते हैं। आपके लिए अब यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है। अगर आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करना भी आपके लिए कठिन हो जाएगा। ऐसी स्थिति में आपके लिए वही रास्ता ठीक है जिससे सुधार हो।*
मीन
*धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है। किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत होती रहती है। इसका यह मतलब नहीं कि हार जाने पर हम अपना संतुलन खो दें और अवांछित रास्ते से जीत हासिल करने की कोशिश करें। यही सोच आपको महान बना सकती है।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ,  # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)

🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें