🎂27 - Jul - 2018
# *हल्दी स्वास्थवर्धक *.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 27 - Jul - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि पूर्णिमा 25:52:27
🔅 नक्षत्र उत्तराषाढा 24:33:32
🔅 करण :
विष्टि 12:35:43
बव 25:52:27
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग विश्कुम्भ 10:53:45
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:48:13
🔅 चन्द्रोदय 19:00:59
🔅 चन्द्र राशि मकर
🔅 सूर्यास्त 19:18:07
🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5120
🔅 दिन काल 13:29:53
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत आषाढ
🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:06:10 - 13:00:10
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
08:30:12 - 09:24:12
13:00:10 - 13:54:09
🔅 कंटक 13:54:09 - 14:48:09
🔅 यमघण्ट 17:30:07 - 18:24:07
🔅 राहु काल 10:51:56 - 12:33:10
🔅 कुलिक 08:30:12 - 09:24:12
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 15:42:08 - 16:36:08
🔅 यमगण्ड 15:55:38 - 17:36:52
🔅 गुलिक काल 07:29:28 - 09:10:42
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
*चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं, जानें सब कुछ*...
*सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण कल रात लगने वाला है। यह ग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा, यानी यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट तक है। इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा। पर इसे देखने के लिए आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी।*
*चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान*....
*1. चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। वहीं, सूर्य ग्रहण को खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों से देखने की सलाह दी जाती है जिन्हें सोलर-व्युइंग ग्लासेस, पर्सनल सोलर फिल्टर्स या आइक्लिप्स ग्लासेस कहा जाता है।*
*2. आप चाहे तो खुले मैदान या फिर पास के किसी पार्क में जाकर चांद का दीदार कर सकते हैं।*
*3. सिर्फ चश्मे ही नहीं इस ग्रहण को देखने के लिए आपको किसी भी तरह से खास आंखों को प्रोटेक्ट करने वाले साधन की ज़रूरत नहीं है।*
*4. ज्योतिषों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के वक्त खुले आकाश में ना निकलें, खासकर प्रेग्नेंट महिलाएं, बुजुर्ग, रोगी और बच्चे. ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं।*
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050 को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*इन 6 कारणों के चलते उच्च रक्तचाप में फायदेमंद है हल्दी*......
*उच्च रक्तचाप बहुत ही खतरनाक बीमारी है जो और कई बीमारियों का कारण बनती है| इसलिए इस बीमारी का इलाज करवाना बहुत ही जरूरी हो जाता है| उच्च रक्तचाप को एक्सरसाइज और योग के द्वारा कम किया जा सकता है| पर हल्दी भी एक अच्छा और आसान जरिया है उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए| तो चलिए जानते हैं कि क्यों हल्दी है उच्च रक्तचाप में फायदेमंद?*
हल्दी ब्लड प्रेशर को कम करता है
*कुरकुमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर के लेवल को मेंटेन रखने में काफी मदद करता है जो कि हल्दी में पाया जाता है इसके अलावा भी यह एक्सीडेंट बहुत से रोगों में सहायक होता है इस प्रकार से हल्दी के सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है।*
धमनियों को नया जीवन प्रदान करता है
*हल्दी ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता है या इसके अलावा यह धमनियों को एक नया जीवन प्रदान करता है| धमनियों में कभी-कभी प्लाक जमा हो जाने के कारण ह्रदय रोग की समस्या हो जाती है| इस प्लाक की वजह से हमारे शरीर में जरूरी अंगों तक पहुंचने वाली नशे जम जाती हैं जिसके कारण हमें हृदय रोग के अलावा भी कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है| ऐसे में हल्दी धमनियों में जमे हुए प्लाक को हटाती हैं तथा धमनियों को नया जीवन प्रदान करती है| इसके अलावा हल्दी में मौजूद कुरकुमिन एंटीऑक्सीडेंट धमनियों को नुकसान होने से बचाता है|*
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखती है हल्दी
*कोलेस्ट्रॉल भी उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का एक बहुत बड़ा कारण है| हल्दी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी लाता है| इसके अलावा यह शरीर में शुगर की मात्रा को भी कम करता है| यह दोनों समस्याएं बाद में जाकर हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकती है जिसे हल्दी आसानी से रोक देता है|*
ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में
*हल्दी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर तो कम होता है लेकिन, इसके सेवन से शरीर में ब्लड प्रेशर मात्रा भी नियंत्रित रहती है| मतलब हल्दी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर शरीर में फिक्स प्रोपोर्शन पर मौजूद रहता है| इसके साथ हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी नामक तत्व पाया जाता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है| इसके अलावा हाइपरटेंशन की समस्या भी दूर करता है।*
प्लेटलेट की मात्रा बराबर रखता है
*शरीर में अधिक रक्त चाप के चलते रक्त में प्लेटलेट्स की मात्रा काफी कम हो जाती है| प्लेटलेट खून के जमा होने में मदद करता है| अगर रक्त में प्लेटलेट्स ना रहे तो घाव लगने के बाद खून बंद नहीं होगा| उच्च रक्तचाप के चलते प्लेटलेट्स की कमी आ जाती है| अगर आप हल्दी का सेवन करते हैं तो खून में प्लेटलेट का स्तर बना रहता है और कई आंतरिक समस्या नहीं होती है|*
डायबिटीज में कारगर
*हल्दी का सेवन करने से रक्त में शुगर का स्तर सही रहता है इससे डायबिटीज रोगी को लाभ मिलता है|*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🌞27 - Jul - 2018
✍आज 27 जुलाई 2018: शुक्रवार को लगने वाला है चंद्र ग्रहण
जानिये अपनी राशियों का राशिफल..
मेष
*सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नजरिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में खुद को खोकर वक्त बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज हक़ीकत महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।*
वृष
*मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक्त आपको हिम्मत और मजबूती दिखाने की जरूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।*
मिथुन
*आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालांकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अच्छे दोस्त उस खजाने की तरह होते हैं, जिसे सारी ज़िंदगी दिल के करीब रखा जाता है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। करिअर के नजरिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजता जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है।*
कर्क
*आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की जरूरत है। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें- आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।*
सिंह
*आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा; लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।*
कन्या
*तम्बाकू के उत्पादों से निजात पाने के लिए यह बिल्कुल उचित समय है, नहीं तो बाद में इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होगा। यह न सिर्फ़ आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आपके दिमाग पर भी कुठाराघात करता है। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।*
तुला
*आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका खयाल रखते हैं। अपने प्रेमी/प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे न झुकें। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। आपके जीवन में सबसे विशेष व्यक्ति, आपका जीवन-साथी आज बीमार हो सकता है। उनका पुरा खयाल रखें।*
वृश्चिक
*ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। नाते-रिश्तेदार तरक्की और समृद्धि के लिए नयी योजनाएं लाएंगे। वकील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।*
धनु
*नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियन्त्रित रखें। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को खराब कर सकते हैं। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।*
मकर
*ज्यादा शराब पीने और तेज गाड़ी चलाने से बचें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक्त पर टल सकती है। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।*
कुंभ
*आंखों के मरीज प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूंआ आपकी आंखों को और नुकसान पहुंचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज रोशनी से भी बचे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएं। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।*
मीन
*आज खास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। शादीशुदा ज़िन्दगी के नजरिए से चीज़ें काफी अच्छी रहेंगी।*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें