गुरुवार, 3 मई 2018

दु:ख के समय क्या करें

🎂04 May. 2018
# *दुःख की घड़ी में *....  # *आजका संभावित राशिफल*

🕉  *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
   *श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)

🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 04 - May - 2018
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  चतुर्थी  11:04:12
🔅 नक्षत्र  मूल  22:33:31
🔅 करण :
           बालव  11:04:12
           कौलव  24:12:03
🔅 पक्ष  कृष्ण 
🔅 योग  शिव  10:01:01
🔅 वार  शुक्रवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  05:46:42 
🔅 चन्द्रोदय  22:52:59 
🔅 चन्द्र राशि  धनु 
🔅 सूर्यास्त  19:01:00 
🔅 चन्द्रास्त  08:58:00 
🔅 ऋतु  ग्रीष्म 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1940  विलम्बी
🔅 कलि सम्वत  5120 
🔅 दिन काल  13:14:19 
🔅 विक्रम सम्वत  2075 
🔅 मास अमांत  वैशाख 
🔅 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  11:57:22 - 12:50:20
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त :
                    08:25:33 - 09:18:31
                    12:50:20 - 13:43:17
🔅 कंटक  13:43:17 - 14:36:14
🔅 यमघण्ट  17:15:06 - 18:08:03
🔅 राहु काल  10:44:34 - 12:23:51
🔅 कुलिक  08:25:33 - 09:18:31
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:29:11 - 16:22:09
🔅 यमगण्ड  15:42:26 - 17:21:43
🔅 गुलिक काल  07:25:59 - 09:05:16
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पश्चिम 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती 
☀ चन्द्रबल 
🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 08209985103 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।  ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर)  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪  

  *दुःख की घड़ी में अब्दुल कलाम की यह बात आपकी जिंदगी बदल सकती है, जानकर हैरान रह जायेंगे आप*.. .. ..

  *हमारे जीवन में सुख और दुःख हर इंसान का सच्चा साथी होता है। हर किसी के जीवन में सुख और दुःख का आना जाना तो लगा ही रहता है। यह दोनों कभी इंसान का साथ नहीं छोड़ते। जिस प्रकार हमें सुख होने पर आनंद की प्राप्ति होती है उसी प्रकार दुःख होने पर यह हमें कठिनाइयों एवं मुशीबतों से लड़ने की हिम्मत प्रदान करता है।*
*सुख होने पर इंसान बहुत ही खुशी से जीवन यापन करता है। सुख का समय कितना जल्दी व्यतीत हो जाता है कि पता ही नही चलता लेकिन दुख की घड़ी में ऐसा लगता है कि समय व्यतीत ही नही हो रहा है। हर इंसान सुख की घड़ी को जल्दी ही भूल जाता है। लेकिन दुःख की घड़ी उसे कई दिनों तक या जीवन भर याद आती रहती है।*
*आपको बता दूं कि कुछ लोगों की सोंच यह होती है कि जो लोग अमीर हैं वही सुखी होते हैं। लेकिन ऐसा सोंचने वालों की सोंच गलत है। क्योंकि पैसों से सिर्फ आप अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। उससे कभी खुशी नहीं खरीद सकते।*
*खुश रहने के लिए एक दूसरे के प्रति प्रेम और लगाव होना चाहिए। आपने कई गरीब लोगो को देखा होगा जो बिल्कुल खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। दोस्तों आपको बता दूं कि दुख की घड़ी में भी हमे कभी हार नहीं मानना चाहिए बल्कि उससे लड़ने की कोशिश करना चाहिए।*

*भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी के कुछ महत्वपूर्ण बात। दुःख की घड़ी में इन बातो को याद रखें।*

1. *किसी कार्य को करने में असफल हो जाने पर हमें हार नही मानना चाहिए बल्कि अपने हार को ही अपनी सफलता का ढाल बना लेना चाहिए।*
2. *जब हम किसी चीज में असफल हो जाये तो उस समय जब हम दुःख में हो तो हमें अपने आपको शांत रख कर धैर्य पूर्वक दिमाग से सोंचना चाहिए।*
3. *अब्दुल कलाम के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा दुःख हिम्मत हारना होता है। क्योंकि जो हिम्मत हार गया वह जीवन मे कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।*
4. *हमें मुशीबतों से कभी दूर नहीं भागना चाहिए। क्योंकि मुसीबतों से भागने वाले लोग कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते इसलिए कभी मुशीबतों से भागें नहीं बल्कि उससे लड़े और आगे बढे।*
5. *अब्दुल कलाम जी के अनुसार जो लोग अपने बुरे समय को बार-बार याद करके दुःखी होते हैं। वह कभी सुख को प्राप्त नही कर सकते इसलिए आपको उस बुरे वक्त को भूलकर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। क्यूंकि बिता हुआ समय कभी वापस नहीं आता।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************

🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉  *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

🌝04 May. 2018

✍राशिफ़ल, 4 मई 2018,क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र, आपकी राशि  के लिए जानिए......

मेष
*आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं।और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं।आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे।आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी। घबराएं नही यह यात्रा छोटी सी होगी।*
वृषभ
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है।अपने माता पिता या भाई-बहनों के साथ समय बिताएं या अपने लाइफ-पार्टनर के साथ कुछ एकांत समय बित्तायें।अपने बच्चों के साथ किसी मजेदार कार्यकलाप में शामिल हों।अगर काम का दबाव हो भी तो आज तो उसे भी एक तरफ रख ही दें और साथ रहने की ख़ुशी महसूस करें।आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि आप अपने ही परिवार से कितना कुछ सीख सकते हैं।
मिथुन
*आज का दिन अपने परिवार के मामलों में विशेष रुचि लेने के लिए महत्वपूर्ण है।आप कुछ समय के लिए अपने कैरियर की प्रतिबद्धताओं के कारण अपने रिश्तों की अनदेखी कर रहे थे।आपने अपने करियर में वह सब पा लिया है जिसके लिए आपने इतनी मेहनत की परन्तु अब अपने रिश्तों की ओर अपना ध्यान देने की जरूरत है। इस समय अपने रिश्तों का पोषण करना आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण घटक साबित हो सकता हैं।*
कर्क
आपका ध्यान आज भटकने की संभावना है। हालाँकि आपका कार्य जमा होता जा रहा है लेकिन आपका ध्यान अनुत्पादक गतिविधियों में लिप्त रहेगा। लेकिन फिर भी आपको आराम करने का अवसर नहीं मिल पायेगा क्योंकि जागरूकता और चिंता हमेशा आपके मन पर हावी रहेगी की आपका कार्य अभी अधूरा है।आपका लंबित कार्य जमा होता रहेगा जो की आपकी कार्य प्रणाली की दिनचर्या पर एक दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है।
सिंह
*आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं।और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा।और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी।आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है।*
कन्या
आप बाहर से तो शांत स्वभाव के आदमी हैं। लेकिन अन्दर से आप भावनाओं के तूफ़ान में फंसे रहते हैं।आपका शरीर भी अब इसी पैटर्न पर काम करता है।और आपको कई बार ऐसी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड सकता है जिसके लक्षण आपने कभी पहले नही देखे। इसका सबसे अच्छा समाधान यही है कि जब तक आप अपने नजदीकी डॉक्टर के पास नही जाते तब तक अपने शरीर को संतुलित करने के लिए खूब सारा पानी पीयें।
तुला
*आज आपके संबंधों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।अगर आप पहले से किसी सम्बन्ध में हैं तो ध्यान से यह सोच लें कि आपको इसे आगे बढाना है या इससे बाहर निकलना है ताकि बाद में किसी बुरी स्थिति में न फंसें।अगर आप अकेले हैं तो यह समय कोई नया रिश्ता शुरू करने के लिए ठीक नही है क्योंकि अभी आप सिग्नल को सही नही पढ़ पायेंगे।*
वृश्चिक
आज आप काफी मेहनत के साथ भागदौड़ करेंगे परन्तु उतना संतोषजनक परिणाम मिलना मुश्किल होगा। दिल छोटा न करे। हर दिन एक जैसा नहीं होता और किसी किसी दिन मेहनत काम नहीं आती।आज की घटनायें आपके लिए सबक का काम करेंगी जो आपको कुछ करने के लिए प्रेरित करेंगी जिससे की आप योजना और संधि बनाकर आगे बढ़ सकते है। नया क्रय कार्ड न बनवाए।
धनु
*पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है। इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा। कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे। लेकिन चिंता ना करें यह अस्थायी चरण है।और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे।*
मकर
आप आसानी से इस समय की अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थितियों का जायजा अपनी मानसिक दृष्टि से ले सकते हैं। जो कुछ आपके दिमाग में आता है उसे लिख लें। जो आपको व्यर्थ लगता है उसे जाने दें और बेहतरीन सेहत पाने के लिए जो जो कदम आप उठा सकते हैं। उन्हें प्राथमिकता के तौर पर अपने सामने रखें। ताजा भोजन सहित स्वास्थ्यवर्धक खाना खाने की कोशिश करें।
कुम्भ
*आज का दिन अपने रिश्तो की खटास और कड़वाहट को कम और सही करने का है। लेकिन आप ही को पहला कदम उठाना पड़ेगा।आपको महत्वकांशा और गर्व को पीछे रखना होगा।और चीज़ो को खुद अपने हाथो में लेना होगा।अन्यथा आपका रिश्ता एक उथल-पुथल सवारी की तरह आगे बढ़ेगा।आज आपका साथी अपना मन सारे सुझावों के लिए खुला रखेगा।*
मीन
जिन परियोजनाओं पर आप लम्बे समय से लग्न के साथ कार्य कर रहे थे। इस मोड़ पर आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है।और इस तरह से आप अपनी शैली में मंच पर आगे की और शान से रुख कर सकते है।आपके काम की विशिष्टता आपको सम्मान दिलाएगी जब यह सबके सामने आएगी। हालांकि गोपनीयता बना कर रखना समय की मांग है।

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ,  # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)

🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें