शुक्रवार, 25 मई 2018

विवाह, संतान व अन्य पारिवारिक समस्याओं के लिये

🎂 26 - May - 2018
# *जल्द ही संतान विकास अन्य बाधाओं केलिए*....  # *आजका संभावित राशिफल*

🕉  *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
   *श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)

🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 26 - May - 2018
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  द्वादशी  17:42:16
🔅 नक्षत्र  चित्रा  20:36:37
🔅 करण :
           बव  05:42:40
           बालव  17:42:16
🔅 पक्ष  शुक्ल 
🔅 योग  व्यतीपात  18:29:48
🔅 वार  शनिवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  05:34:38 
🔅 चन्द्रोदय  16:17:00 
🔅 चन्द्र राशि  कन्या - 08:14:57 तक 
🔅 सूर्यास्त  19:13:11 
🔅 चन्द्रास्त  28:07:59 
🔅 ऋतु  ग्रीष्म 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1940  विलम्बी
🔅 कलि सम्वत  5120 
🔅 दिन काल  13:38:32 
🔅 विक्रम सम्वत  2075 
🔅 मास अमांत  ज्येष्ठ (अधिक) 
🔅 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ (अधिक) 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  11:56:38 - 12:51:12
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त :
                    05:34:38 - 06:29:13
                    06:29:13 - 07:23:47
🔅 कंटक  11:56:38 - 12:51:12
🔅 यमघण्ट  15:34:55 - 16:29:29
🔅 राहु काल  08:59:17 - 10:41:36
🔅 कुलिक  06:29:13 - 07:23:47
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  13:45:46 -में 14:40:20
🔅 यमगण्ड  14:06:14 - 15:48:33
🔅 गुलिक काल  05:34:38 - 07:16:58
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पूर्व 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती 
☀ चन्द्रबल 
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।  ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪  

  *🌞👉पशु -पक्षियों को दाना-पानी पिलाने से मिटते है व्यक्ति के अनेक पाप*

*भारत के हर कोने में इस समय गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है.आपने अक्सर देखा होगा की गर्मियों के मौसम में घरों, दफ्तरों और छतों पर पक्षियों के लिए पानी और दाना रखा होता है. क्या अपने कभी सोचा है कि शास्त्रों में ऐसा क्यों करने को बोला गया है. ज्योतिष के अनुसार जो व्यक्ति इस बेजुबान पक्षियों को भी पानी और दाना देता है उसके कुंडली में विराजित ग्रह अपनी कुदशा को सुधारकर अच्छे परिणाम देने लगते है साथ ही जो लोग नियमित तौर पर पक्षियों को पानी पिलाते हैं उन्हें जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है. इसलिए नि:संतान दंपतियों को पक्षियों के लिए दाना पानी रखने की सलाह दी जाती है।*

*यदि आप नियमित रूप से पानी का कटोरा रखते हैं और पक्षियों को प्रसन्न मन से दाना डालते है तो आपको नए घर की प्राप्ति भी होती है.अगर नया घर खरीद लेने के बाद भी आप उसमें शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं तो आपकी यह मुश्किल भी इस उपाय के द्वारा हल हो सकती है.इसके साथ ही आप जरूरतमंदों को भी ठन्डे पानी से भरी हुई बोत्तल देने से भी आपके कई दुःख कम हो जाते है।*
*ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार, पक्षियों को पानी पिलाने से आपकी कुंडली के 7 दोष समाप्त होते हैं साथ ही साथ वास्तुशास्त्र के अनुसार भी यह एक ऐसा उपाय है जो आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों को समाप्त कर सकता है. इस उपाय के प्रभाव से माँ अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती है*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************

🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉  *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

🌞26 May 2018

✍आज का संभावित राशिफल 26 मई दिन शनिवार क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में जानिए कैसा रहेगा आपका यह दिन.......

मेष :
*आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी में हैं, तो कोई नया और जटिल काम आपको सौंपा जा सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की, तो जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अन्य समस्याओं के लिए किसी बुज़ुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति से चर्चा करना ठीक रहेगा। हो सकता है कि कोई ठोस सलाह आपके काम आ जाए।*
वृष  :
आज आपको संवरकर कहीं जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा-समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। फिजूल की तड़क-भड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला न करें। कुछ लोगों का ध्यान भी आपकी तरफ आकर्षित होगा और किसी महत्वपूर्ण अभियान की बागडोर भी आपको सौंपी जा सकती है। नेतृत्व के मामले में आपकी क्षमता सराहनीय रहेगी।
मिथुन :
*किसी गंभीर मसले पर अपने ही लोगों से बहस बाजी हो सकती है। भले इन दिनों एक बृहस्पति ग्रह आपकी राशि की टोह ले रहा है और इसका काम यह भी हो सकता है कि यह ग्रह आपके सभी अच्छे-बुरे कर्म का विश्लेषण करे। जहां तक हो सके आज के दिन किसी ऐसे काम के लिए तैयार नहीं हों, जिसमें रिस्क हो।*
कर्क :
अभी समय है कि आप आने वाले हॉलिडे सीजन की तैयारी में कुछ खरीद फरोख्त करें। क्रेडिट कार्ड के चक्कर में नहीं पड़ें, क्योंकि इसके प्रयोग से आप अपने आने वाले दिनों में आर्थिक तंगी के दौर में उलझ सकते हैं। आपके बजट में आज जो कुछ भी सीमित है उसी में काम चलाएं ।
सिंह  :
*अपने कार्यक्षेत्र में मैनेजमैंट द्वारा किए जा रहे भेदभाव के प्रति आपका विचार बहुत अच्छा नहीं हो सकता है, जिसके चलते आप परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखने में ही भलाई है।*
कन्या :
किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर इन्वेस्टमेंट या जमीन-जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा करें। यद्यपि इस प्रकार के जोखिम में कुछ खोना भी पड़ सकता है। घरेलू स्तर पर अपना सामान सेट कर लें। किसी वस्तु के गुम होने का वहम भी खत्म हो जाएगा। दोस्त या मित्र से चर्चा करना हितकर होगा।
तुला  :
*यदि आपको अपने ठौर-ठिकाने से कहीं दूर या विदेश में कारोबार या नौकरी का ऑफर मिल रहा है तो इसके लिए स्वीकृति दे दें। वैसे भी ऐसे काम स्वीकृति के बाद भी लम्बा समय ले सकते हैं। इसके सम्पादन में आप सभी सफल हो जाएंगे। जब आज से ही अपने बैकलॉग को क्लियर करने में जुट जाएंगे।*
वृश्चिक  :
यह समय ऐसा नहीं कि आप अपने प्रोग्राम में काट-छांट करें। एक बार कदम उठ जाने पर पीछे मुड़ना ठीक नहीं होगा। जिस दिशा में आप जा रहे हैं वहां से आगे अब कोई ऑल्टरनेट नहीं है। अतः भरपूर ताकत लगा कर कार्य पूरा करने की सोचें और समय पर अपना कोटा पूरा कर देंगे तो तभी आप विजयी कहलाएंगे। किसी नए मुददे पर पार्टनर या मित्र दोस्त की सलाह का अनुसरण करना भी अनुचित नहीं। परन्तु यह सब आप तब भी कर सकते हैं जब आपके पास फालतू समय हो।
धनु  :
*आज का दिन सफलता सूचक है। कार्यक्षेत्र या व्यापार में स्थिति बहुत ही उत्साहजनक होगी । लाभकारी सौदे आपके समक्ष तब होंगे और पिछले काफी अर्से से पीड़ा कर रही अधिक मन्दी से भी मुक्ति मिलेगी । यदि कोई जमीन जायदाद या अचल सम्पत्ति के लेन देन का मामला हो तो फिर कानूनी दांवपेच का भी ध्यान रखना होगा। दफ्तर में अधिकारी का सहयोग मिलता रहेगा।*
मकर
किसी जोखिम भरे मामले को निपटाने के लिए आप अपने कानूनी सलाहकार को भी सम्पर्क स्थापित करें तो हो सकता है काफी समय से चल रही परेशानियां भी दूर हो जाए। काफी समय से चल रही मन्दी का असर आपके ऊपर भी पड़ रहा है, लेकिन शाम तक किसी बड़ी समस्या का हल निकल आएगा।
कुंभ  :
*आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास का अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा |*
मीन  :
किसी पराक्रम वाले कार्य की योजना बनेगी और मित्रों का सहयोग भी बना रहेगा। किसी चल या अचल सम्पत्ति के लिए चल रहा पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे।

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ,  # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)

🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें