बुधवार, 30 मई 2018

निःशुल्क वास्तु वर्कशॉप दिनांक 2 एवं 3 जून

**अनुभवी वास्तु विदों के चर्चा - परिचर्चा कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय वास्तु वर्कशॉप दिनांक 2 एवं 3 जून को*

जयपुर| श्री सिद्धान्त ज्योतिष, वास्तु एवं रेकी शोध केन्द्र द्वारा वास्तु विषयक दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन जयपुर में आगामी 2 एवं 3 जून, 2018 को होने जा रहा है| यह वर्कशॉप टोंक रोड, वसुंधरा कालोनी में कीर्ति नगर जैन मंदिर के पास होगी।
केंद्र के अध्यक्ष स्वामी सेवाव्रती जी ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्कशॉप में वास्तु विशेषज्ञों द्वारा वास्तु विशेषज्ञ बनने की दिशा में विभिन्न आवश्यक जानकारियां प्रदान की जावेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में आए हुए सभी वास्तुविदों को बोलने का अवसर प्रदान किया जावेगा, वे वास्तु दोष निवारण संबंधी अपने अनुभवों को इसमें सामने रख सकेंगे, इस संबंध में आधुनिक परिपेक्ष्य में विभिन्न तकनीकियों एवं अनुभवों की जानकारी के साथ शेयर करते हुए एक दूसरे के अनुभवों से लाभ उठा सकेंगे।
श्री सेवाव्रती स्वामी जी ने बताया कि केवल व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से इस संगोष्ठी एवं वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आगंतुक लोगों के लिए पूर्व में ही रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था रखी गई है, जो पूर्णतः नि:शुल्क है। अतः इसमें हिस्सा लेने वाले व्यक्ति मोबाईल नंबर 07976719636 एवं व्हाट्स एप्प नंबर 9413676284 या 9782560245 पर अपना नाम आदि भेजकर रजिस्ट्रेशन कराने का कष्ट करें।
http://gathjodindia.com/वास्तु-विशेषज्ञ-बनने-की-द-2/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें