मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

असली आयु का गणित

*असली आयु का गणित* 

*👨‍👨‍👦‍👦भव्य आत्माओं आज तक आपने अपनी असली आयु जानने के लिए ज्योतिष से जन्म कुंडली, हस्तरेखा आदि अनेकों विधी से जानकारी प्राप्त कर ली होगी। प्रकृति के सरल नियमों से आप बिना किसी को कुछ बताएं आप आज एक अनोखी विद्या सीख सकते है।बस इसके लिए आपको यह कहानी को जबतक समझ में ना आए पढ़ते रहना है।*

जीवन केवल सांसों की गिनती का नाम नहीं है। असली जीवन वह है, जो साधना, भक्ति और सत्कर्मों में व्यतीत हो। भोग-विलास और सांसारिक मोह-माया में बीते दिन केवल समय की खपत हैं, परंतु ईश्वर-स्मरण, भजन-कीर्तन और जीव सेवा में बिताए पल ही मनुष्य की सच्ची पूँजी और अमर धरोहर हैं।

⬇️⬇️⬇️✅⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक  पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से  कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨‍👩‍👧‍👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र  रजिस्टर संस्था के  📲 W 7891913125 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान  लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️✅⬆️⬆️⬆️

एक बार एक प्रसन्नचित्त यात्री किसी गाँव से होकर गुजर रहा था। मार्ग में उसे श्मशान भूमि दिखाई दी। वहाँ पत्थरों पर लिखी आयु देखकर वह चकित रह गया—किसी की उम्र 5 वर्ष, किसी की 8 वर्ष, किसी की 10 वर्ष और किसी की 20 वर्ष अंकित थी। यह देखकर उसके मन में विचार आया कि इस गाँव में तो लोग बहुत ही अल्पायु में मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं।

वह आगे बढ़ा और गाँव में पहुँचा। वहाँ के लोगों ने उसे बड़े स्नेह और आदर से स्वागत किया। उसके सरल और उज्ज्वल व्यक्तित्व से प्रभावित होकर सबने आग्रह किया—“कुछ दिन हमारे बीच रहिए।” 
उनके आत्मीय आग्रह को देखकर वह ठहर तो गया, लेकिन मन का संशय दूर न हुआ। इसलिए अगले ही दिन उसने गाँववालों से कहा—“मैं कल यहाँ से जा रहा हूँ।”
यह सुनकर लोग दुखी हो गए और विनम्र स्वर में बोले—“यदि हमसे कोई भूल हुई हो तो बताइए, पर आप हमें छोड़कर मत जाइए।”

यात्री ने गंभीर स्वर में कहा—“मैं इस गाँव में और नहीं रह सकता, क्योंकि यहाँ के लोग बहुत छोटी उम्र में ही मर जाते हैं।”

उसकी बात सुनकर गाँववाले हँस पड़े और बोले—“अरे भाई! हमारे यहाँ तो बहुत से लोग 60, 70 और 85 वर्ष की आयु तक भी जीवित हैं।”

अब यात्री और भी हैरान हुआ और पूछ बैठा—“तो फिर श्मशान भूमि के पत्थरों पर 5, 8, 10 और 20 वर्ष ही क्यों लिखे हैं?”

तब गाँववालों ने समझाया— “हमारे गाँव में एक परंपरा है। प्रत्येक व्यक्ति दिनभर के कामकाज के बाद, जब रात को विश्राम के लिए जाता है, तो अपनी डायरी में यह लिखता है कि आज उसने कितना समय प्रभु-स्मरण, भजन-कीर्तन और जीव सेवा में लगाया। जब वह व्यक्ति इस संसार से विदा होता है, तो उसकी डायरी से भजन-सुमिरन का कुल समय जोड़कर उसे वर्षों और महीनों में बदल दिया जाता है। 
वही समय हम उसकी ‘असली उम्र’ मानकर पत्थर पर लिखते हैं। क्योंकि मनुष्य की वास्तविक आयु वही है, जो ईश्वर-भक्ति और सेवा में व्यतीत हुई हो। शेष जीवन तो संसार के मोह-माया में यूँ ही व्यर्थ बीत जाता है।”

*👨‍👨‍👦‍👦💖⏰✅ विशेष ✨:- मनुष्य की असली आयु सांसों की लंबाई से नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और सत्कर्मों में बिताए गए समय से आँकी जाती है। प्रभु-स्मरण में बीता हर क्षण अमर है, वही जीवन का सच्चा धन है। तो आइए, हम भी आत्मचिंतन करें और देखें कि हमारी वास्तविक उम्र ईश्वर-भक्ति और सत्कर्म के रूप में कितनी है।*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें