*जीवन का पासवर्ड*
⛳🕉️🌞🕉️🪔⛳
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩🚒 जीवन का पासवर्ड ✍️🐒*
*🔔👨👩👧👦↔️ जैन तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*
*🔔🪔 फाल्गुन कृष्ण 9, सोमवार , 04 मार्च 2024 कलिकाल के 9 वें तीर्थंकर शुक्र की महादशा को अनुकूल बनाने वाले मन के सभी विकल्पों को शांत कर जगत में सर्व सुखकारक रत्नत्रय को सर्वश्रेष्ठ शक्ति प्रदान करवाने वाले 1008 श्री पुष्पदंत भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव है।*
*🎪17 से 25 तक आष्टान्हिका शाश्वत पर्व*
*🕉️22 मार्च आचार्य श्री चैत्यसागर मुनिराज का दीक्षा दिवस*
*🎪 31 मार्च निर्यापक मुनिराज श्री समय सागर जी का मुनि दीक्षा दिवस*
*⛳षोडषकारण व्रत 26 मार्च से प्रारंभ*
*🌞मार्च माह में तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव 6, 7, 9, ,12, 14, 16, 17 ,29, 30 दिनांकों में तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव है। यह सभी पंच कल्याणक तिथियां उत्तर पुराण के अनुसार है इन तिथियों से सम्पूर्ण विश्व में कल्याणक महोत्सव मनाए जाते है।यह सभी तिथियां जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानियां ।*
वह मेरे आफिस के दिन की एक साधारण शुरुआत थी ,जब मैं अपने आफिस के कंप्यूटर के सामने बैठा था।
"आपके पासवर्ड का समय समाप्त हो गया है," इन निर्देशों के साथ मेरे कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक संदेश प्राप्त हुआ। हमें अपनी कंपनी में हर महीने कंप्यूटर का पासवर्ड बदलना पड़ता है।
मैं अपने हालिया ब्रेकअप के बाद बहुत उदास था। उसने मेरे साथ जो किया ,उस पर मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था और मैं दिन भर यही सोचता रहता था।
मुझे एक युक्ति याद आई, जो मैंने अपने पूर्व बॉस से सुनी थी। उन्होंने कहा था, "मैं पासवर्ड का उपयोग अपने जीवन की सोच को बदलने के लिए करता हूं।"
मैं अपनी वर्तमान मनस्थिति में काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था। पासवर्ड बदलने के विचार ने मुझे याद दिलाया कि मुझे अपने हाल के ब्रेकअप के कारण हुए हालात का शिकार नहीं होना चाहिए और मैंने इसके बारे में कुछ करने का निर्णय लिया।
मैंने अपना पासवर्ड बनाया - Forgive@her (उसे@माफ कर दो)। मुझे यह पासवर्ड हर दिन कई बार टाइप करना पड़ता था, जब-जब मेरा कंप्यूटर लॉक हो जाता था। हर बार जब मैं दोपहर के भोजन से वापस आता तो मुझे लिखना होता 'उसे@माफ कर दो'।
उस सरल क्रिया ने मेरी पूर्व प्रेमिका के बारे में मेरे नजरिये को बदल दिया। सुलह के उस निरंतर स्मरण ने मुझे परिस्थिति को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया और मुझे अपने मानसिक परेशानी (अवसाद) से बाहर आने में मदद की।
अगले महीने सर्वर ने जब मुझे अपना पासवर्ड बदलने की चेतावनी दी, तब तक मैं बहुत हल्का महसूस कर रहा था। एक छोटे से प्रयास का ऐसा चमत्कारी परिणाम पाकर मैं अचम्भित रह गया था और मैंने इस प्रयोग को जारी रखने का निर्णय लिया।
अगली बार जब मुझे अपना पासवर्ड बदलना पड़ा तो, मैंने अगले काम के बारे में सोचा जो मुझे करना है। मेरा पासवर्ड Quit@smoking4ever(धूम्रपान@हमेशा के लिए छोड़ दो) बन गया। इसने मुझे अपने धूम्रपान छोड़ने के लक्ष्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया और मैं धूम्रपान छोड़ने में सफल हुआ।
एक महीने बाद, मेरा पासवर्ड save4trip@europe (बचत@यूरोप भ्रमण) बन गया और तीन महीने में मैं यूरोप जाने में सक्षम हो गया।
पासवर्ड बदलने के उस संदेश ने मुझे अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद की और मुझे प्रेरित और उत्साहित बनाये रखा। कभी-कभी अपना अगला लक्ष्य निर्धारित करना भी मुश्किल होता है, पर इस छोटी सी आदत को बनाए रखने से ये आसान हो गया।
कुछ महीनों के बाद, मेरा पासवर्ड था lifeis#beautiful !!! (ज़िन्दगी# खूबसूरत है !!!) और मेरी जिंदगी फिर से बदलने लगी।
कहानी का सार यह है कि...आत्मसंवाद महत्वपूर्ण है। जब हम अपने आप से प्रतिबद्ध होते हैं, तो हमें सही दिशा में सोचने की शक्ति मिलती है और हम वास्तविक परिणाम प्राप्त करते हैं।
"हम अपने रोज़मर्रा के विचारों से अपना भाग्य बनाते हैं - हमारी इच्छाएं, जो हमें आकर्षित और विकर्षित करती हैं और हमारी पसंद-नापसंद बनती हैं।"
हम सभी को तीर्थंकर भगवन्तों ने उपदेश दिया है कि आप नित्य प्रति दिन अपने षट् आवश्यक को करते जाओ। इसके पालन से आप सभी की आत्मा परमात्मा बन जाएंगी। किंतु आज का मानव इस बात को स्वीकार नहीं करने के कारण अनेकों विपत्तियों को उत्पन्न कर रहा है।
*🎪🔔👨👨👦👦⛳✍️ विशेष :- भव्य आत्माओं , आज प्रत्येक जीव अपने कर्मो का फल भोग रहा है। आज हम अपने मस्तिष्क को जिस प्रकार के विचारों से प्रतिदिन प्रेरित करते है। वैसा ही हमारे दैनिक जीवन में होने लगता है। अतः हमें अपने को सुखी रखने के लिए किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारों को उत्पन्न नहीं होने देना चाहिए।जितने हमारे विचारों में पवित्रता होगी वैसा ही व्यवहार हमें प्राप्त होगा। यही प्रकृति का नियम है।⛳✍️*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️ प्रति समय प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा पूर्वो पार्जित कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें