🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞🌞🕉️🌞🕉️🌞🕉️🌞
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️शास्त्र की बातें बड़े काम की*
*💪👩🚒नववर्ष का शुभारंभ*
भगवान महावीर ने धन्य त्रयोदशी को भगवान की अंतिम देशना की प्राप्ति हुई थी। फिरभगवान ने इसी दिन योग निरोध किया एवं चतुर्दशी की रात में अमावस्या को सूर्योदय से पहले भगवान ने 8 कर्म को नष्ट कर के सिद्ध शिला प्रवास किया अर्थात अमावस्या के दिन भगवान को निर्वाण हो गया एवं कर्मों को नष्ट करके सिद्ध शिला के वासी हो गए आज के दिन ही गौतम गणधर को शाम के समय में गुणोंवाजी में केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ।
जिसके कारण दीपावली महोत्सव मनाया जाता है इसी के उपलक्ष में हम 64 दीपों के माध्यम से दीपावली को मनाते हैं एवं दीपक प्रज्वलित करते हैं आज भगवान राम का 14 वर्षों के बाद अयोध्या नगरी में प्रवेश किया था उन के उपलक्ष में हिंदू धर्म में दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है परंतु किसी का आगमन और किसी का मुख्य गमन के उपलक्ष्य में दीपों से मन को उत्साह पूर्वक भर देते हैं इसी के उपलक्ष्य में व्यक्ति पटाखे जलाता है जिसके कारण हिंसा हो जाती है पटाखे आदि नहीं छोड़ना चाहिए ।मात्र घी का दीपक जलाना चाहिए और व्यंजन बनाना चाहिए पकवान खाना चाहिए ।भगवान की पूजा अभिषेक शांतिधारा एवं पावापुरी में जाकर भगवान का निर्वाण महोत्सव बनाना चाहिए।
आज से जैन धर्म का नया वर्ष प्रारंभ होता है आज से विक्रम संवत बदल जाता है आज हैप्पी न्यू ईयर का दिन है क्योंकि दीपावली महोत्सव पर प्रारंभ होता है आज हमें अपने आराध्य प्रभु की महावीर स्वामी की आराधना बड़े भक्तिभाव पूर्वक करना चाहिए और अपने को धन्य करना चाहिए 24 तीर्थंकरों की आराधना का जो विशेष महत्त्व है वह किसी से छुपा नहीं है महावीर भगवान का शासनकाल विक्रम संवत आदि आज से ही प्रारंभ होता है इसीलिए अब हम नए वर्ष में प्रारंभ कर रहे हैं आज से बहीखाता आदि की पूजा करना चाहिए और पुराने वही खाता
को बदल देना चाहिए अब अब वीर निर्वाण संवत 2548 प्रारंभ हो चुका है एवं विक्रम संवत 2079 एवं शक संवत 1943 आज से प्रारंभ हो चुका है ।
यह हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है कि नया वर्ष व्यक्ति के जीवन को उत्साह से बढ़ेगा एवं पूर्ण जिंदगी आनंदमय हो ऐसी मंगल कामनाओं के साथ आप सभी का शुभचिंतक
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें