शनिवार, 3 अगस्त 2019

बेटियों के लिए भारतीय कानून

*#https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=346047869679941&id=100028241912934*
🌐✍️🔯🔯✍️🌐
*👩‍🦰 बेटियों के लिए भारतीय कानून✍*
*⏰ दैनिक पंचांग ⏰*
*💏#विवाह की बढ़ती उम्र पर खामोशी क्यों...?🥰*

🕉  *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
   *श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)

*🌞श्री शान्तिसागराय नम:🌞*

*👩‍🦰 बेटियों के लिए भारतीय कानून✍*

*👩‍🦰🌲✍पिता की प्रॉपर्टी पर बेटी के हक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का है ये फैसला, जानें कितना है हिस्सा⏰*
*🙌बेटे और बेटी को लेकर अभी भारत में कई तरह की संकुचित अवधारणाएं जीवित हैं। अभी भी कुल का चिराग बेटे को और बेटी को पराया धन ही समझा जाता है। बाप - दादाओं की सारी कमाई बेटों के लिए ही संभाल कर रखी जाती रही है। लेकिन पिता की इस संप्पति पर बेटी का कितना हक इस बारें में बहुत कम लोग बात करते हैं। लेकिन अब बरेली के विधायक मिश्रा की बेटी के बागी होने के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि अब विधायक जी की प्रॉपर्टी पर उसका हक होगा कि नहीं। तो हम आपको बता रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के ऐसे मामलों पर क्या आदेश हैं जोकि कानून हैं।*

*🌞साल 2005 में संशोधन होने के पहले हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के तहत प्रॉपर्टी में बेटे और बेटियों के अधिकार अलग-अलग हुआ करते थे। इसमें बेटों को पिता की संपत्ति पर पूरा हक दिया जाता था, जबकि बेटियों का सिर्फ शादी होने तक ही इस पर अधिकार रहता था। कई लोगों को यह महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को कुचलने वाला लगा। लेकिन 9 सितंबर 2005 को हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005, जो हिंदुओं के बीच संपत्ति का बंटवारा करता है, में संशोधन कर दिया गया।*
*⏰👨‍👨‍👦‍👦👩‍🦰हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के मुताबिक लड़की चाहे कुंवारी हो या शादीशुदा, वह पिता की संपत्ति में हिस्सेदार मानी जाएगी। इतना ही नहीं उसे पिता की संपत्ति का प्रबंधक भी बनाया जा सकता है। इस संशोधन के तहत बेटियों को वही अधिकार दिए गए, जो पहले बेटों तक सीमित थे। हालांकि बेटियों को इस संशोधन का लाभ तभी मिलेगा, जब उनके पिता का निधन 9 सितंबर 2005 के बाद हुआ हो। इसके अलावा बेटी सहभागीदार तभी बन सकती है, जब पिता और बेटी दोनों 9 सितंबर 2005 को जीवित हों। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में इसको लेकर यही फैसला सुनाया।*

*⏰ दैनिक पंचांग ⏰*

*🕉वीर निर्वाण सं. 2545*

☀ 04 - Aug - 2019
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  चतुर्थी  18:50:03
🔅 नक्षत्र  उत्तर फाल्गुनी  25:44:03
🔅 करण :
           वणिज  08:26:06
           विष्टि  18:50:03
🔅 पक्ष  शुक्ल 
🔅 योग  शिव  23:36:48
🔅 वार  रविवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  05:52:23 
🔅 चन्द्रोदय  09:09:00 
🔅 चन्द्र राशि  सिंह - 09:28:21 तक 
🔅 सूर्यास्त  19:13:08 
🔅 चन्द्रास्त  21:56:00 
🔅 ऋतु  वर्षा 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1941  विकारी
🔅 कलि सम्वत  5121 
🔅 दिन काल  13:20:44 
🔅 विक्रम सम्वत  2076 
🔅 मास अमांत  श्रावण 
🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  12:06:04 - 12:59:27
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त  17:26:22 - 18:19:45
🔅 कंटक  10:19:18 - 11:12:41
🔅 यमघण्ट  13:52:50 - 14:46:13
🔅 राहु काल  17:33:03 - 19:13:08
🔅 कुलिक  17:26:22 - 18:19:45
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  12:06:04 - 12:59:27
🔅 यमगण्ड  12:32:46 - 14:12:52
🔅 गुलिक काल  15:52:57 - 17:33:03
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पश्चिम 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती 
☀ चन्द्रबल 
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप संदेश द्वारा    ➡1.📞09982411713 ➡2.📞 8209993400 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।🍭🔆⚽

*😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊*
*🕉.श्री शांतिसागर समाधि साधना सेवा केंद्र ( रजिस्ट्रर्ड ) जयपुर को लाइक(पंसद) करें।*
☺☺☺💐 👇 💐😊😊😊

*💏#विवाह की बढ़ती उम्र पर खामोशी क्यों...?🥰*

*😃30-35 साल की युवक युवतियां बैठे है कुंवारे, फिर मौन क्यों हैं समाज के कर्ता-धर्ता ?*

*🌲कुंवारे बैठे लड़के लड़कियों की एक गंभीर समस्या आज कमोबेश सभी समाजों में उभर के सामने आ रही है। इसमें लिंगानुपात तो एक कारण है ही मगर समस्या अब इससे भी कहीं आगे बढ़ गई है। क्योंकि 30 से 35 साल तक की लड़कियां भी कुंवारी बैठी हुई है। इससे स्पष्ट है कि इस समस्या का लिंगानुपात ही एकमात्र कारण नहीं बचा है। ऐसे में लड़के लड़कियों के जवां होते सपनों पर न तो किसी समाज के कर्ता-धर्ताओं की नजर है और न ही किसी रिश्तेदार और सगे संबंधियों की। हमारी सोच कि हमें क्या मतलब है में उलझ कर रह गई है। बेशक यह सच किसी को कड़वा लग सकता है लेकिन हर समाज की हकीकत यही है, 25 वर्ष के बाद लड़कियां ससुराल के माहौल में ढल नहीं पाती है, क्योंकि उनकी आदतें पक्की और मजबूत हो जाती हैं अब उन्हें मोड़ा या झुकाया नहीं जा सकता जिस कारण घर में बहस, वाद विवाद, तलाक होता हैं बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से होते हैं जिस कारण बाद में बहुत सी बिमारियों का सामना करना पड़ता है ।*
*✍शादी के लिए लड़की की उम्र 18 साल व लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए ये तो अब बस आंकड़ों में ही रह गया है। एक समय था जब संयुक्त परिवार के चलते सभी परिजन अपने ही किसी रिश्तेदार व परिचितों से शादी संबंध बालिग होते ही करा देते थे। मगर बढ़ते एकल परिवारों ने इस परेशानी को और गंभीर बना दिया है। अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि एकल परिवार प्रथा ने आपसी प्रेम व्यवहार ही खत्म सा कर दिया है। अब तो शादी के लिए जांच पड़ताल में और कोई तो नेगेटिव करें या न करें, लेकिन अपने ही खास सगे संबंधी नेगेटिव कर बनते बनाते संबंध खराब कर देते है।*

*🤗#उच्च शिक्षा और हाई जॉब बढ़ा रही उम्र*

*🦛यूं तो शिक्षा शुरू से ही मूल आवश्यकता रही है लेकिन पिछले डेढ़ दो दशक से इसका स्थान उच्च शिक्षा या कहे कि खाने कमाने वाली डिग्री ने ले लिया है। इसकी पूर्ति के लिए अमूमन लड़के की उम्र 26-27 या अधिक हो जाती है। इसके दो-तीन साल तक जॉब करते रहने या बिजनेस करते रहने पर उसके संबंध की बात आती है। जाहिर से इतना होते-होते लड़के की उम्र तकरीबन 30 के इर्द -गिर्द हो जाती है। इतने तक रिश्ता हो गया तो ठीक, नहीं तो लोगों की नजर तक बदल जाती है। यानि 50 सवाल खड़े हो जाते है।*

*🌝#चिंता देता है उम्र का यह पड़ाव*

*😇प्रकृति के हिसाब से 30 प्लस का पड़ाव चिंता देने वाला है। न केवल लड़के-लड़की को बल्कि उसके माता-पिता, भाई-बहन, घर-परिवार और सगे संबंधियों को भी। सभी तरफ से प्रयास भी किए, बात भी जंच गई लेकिन हर संभव कोशिश के बाद भी रिश्ता न बैठने पर उनकी चिंता और बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, शंका-समाधान के लिए मंदिरों तक गए, पूजा-पाठ भी कराए, नामी विशेषज्ञों ने जो बताए वे तमाम उपाय भी कर लिए पर बात नहीं बनी। मेट्रीमोनी वेबसाइट्स व वाट्सअप पर चलते बायोडेटा की गणित इसमें कारगार होते नहीं दिखाई देते। बिना किसी मीडिएटर के संबंध होना मुश्किल ही होता है। मगर कोई मीडिएटर बनना चाहता ही नहीं है। मगर इन्हें कौन समझाए की जब हम किसी के मीडिएटर नहीं बनेंगे तो हमारा भी कोई नहीं बनेगा। एक समस्या ये भी हम पैदा करते जा रहे है कि हम सामाजिक न होकर एकांतवादी बनते जा रहे है!*

*➡#आखिर कहां जाए युवा मन*
*👩‍🦰अपने मन को समझाते-बुझाते युवा आखिर कब तक भाग्य भरोसे रहेगा। अपनों से तिरस्कृत और मन से परेशान युवा सब कुछ होते हुए भी अपने को ठगा सा महसूस करता है। हद तो तब हो जाती है जब किसी समारोह में सब मिलते हैं और एक दूसरे से घुल मिलकर बात करते हैं लेकिन उस वक्त उस युवा पर क्या बीतती है, यह वही जानता है। नित्य क्रिया के अतिरिक्त अन्य भी प्राकृतिक आवश्यकताए होती हैं! ऐसे में कई बार नहीं चाहते हुए भी वह उधर कदम बढ़ाने को मजबूर हो जाता है जहां शायद कोई सभ्य पुरूष जाने की भी नहीं सोचता या फिर ऐसी संगत में बैठता है जो बदनाम ही करती हो।*

*🌶#ख्वाहिशें अपार, अरमान हजार*
*हर लड़की और उसके पिता की ख्वाहिश से आप और हम अच्छी तरह परिचित हैं। पुत्री के बनने वाले जीवनसाथी का खुद का घर हो, कार हो, परिवार की जिम्मेदारी न हो, घूमने-फिरने और आज से युग के हिसाब से शौक रखता हो और कमाई इतनी तगड़ी हो कि सारे सपने पूरे हो जाएं, तो ही बात बन सकती है। हालांकि सभी की अरमान ऐसे नहीं होते लेकिन चाहत सबकी यही है। शायद हर लड़की वाला यह नहीं सोचता कि उसका भी लड़का है तो क्या मेरा पुत्र किसी ओर के लिए यह सब पूरा करने में सक्षम है। यानि एक गरीब बाप भी अपनी बेटी की शादी एक अमीर लड़के से करना चाहता है और अमीर लड़की का बाप तो अमीर से करेगा ही। ऐसे में सामान्य परिवार के लड़के का क्या होगा? यह एक चिंतनीय विषय सभी के सामने आ खड़ा हुआ है। संबंध करते वक्त एक दूसरे का व्यक्तिव,संस्कार व परिवार देखना चाहिए ना कि पैसा। कई ऐसे रिश्ते भी हमारे सामने है कि जब शादी की  तो लड़का आर्थिक रूप से सामान्य ही था मगर शादी बाद वह आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हो गया। ऐसे भी मामले सामने आते है कि शादी के वक्त लड़का बहुत अमीर था और अब स्थिति सामान्य रह गई। इसलिए लक्ष्मी तो आती जाती है ये तो नसीबों का खेल मात्र है।*

*🌞#क्यों नहीं सोचता समाज*
*समाजसेवा करने वाले लोग आज अपना नाम कमाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने से नहीं चूकते लेकिन बिडम्बना है कि हर समाज में बढ़ रही युवाओं की विवाह की उम्र पर कोई चर्चा करने की व इस पर कार्य योजना बनाने की फुर्सत किसी को नहीं है। कहने को हर समाज की अनेक संस्थाएं हैं वे भी इस गहन बिन्दु पर चिंतित नजर नहीं आती।*

*🐱#पहल तो करें*
*⏰हो सकता है इस मुद्दे पर समाज में पहले कभी चर्चा हुई हो लेकिन उसका ठोस समाधान अभी नजर नहीं आता। तो क्यों नहीं बीड़ा उठाएं कि एक मंच पर आकर ऐसे लड़कों व लड़कियों को लाएं जो बढ़ती उम्र में हैं और समझाइश से उनका रिश्ता कहीं करवाने की पहल करें। यह प्रयास छोटे स्तर से ही शुरू हो।*
*🌐रोशन भारत का हर समाज के नेतृत्वकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस गंभीर समस्या पर चर्चा करें और एक ऐसा रास्ता तैयार करें जो युवाओं को भटकाव के रास्ते से रोककर विकास के मार्ग पर ले जा सकें। स्वार्थ न समझकर परोपकार समझ कर सहयोग करें!*

*अंत में युवाओं से भी अपील है कि उचित आयु एवं आय का साधन प्राप्त करने के उपरांत ठोस निर्णय लेकर शीघ विवाह कर अपने अभिभावकों को चिंता मुक्त करें! याद रखें इस नश्वर संसार मैं सर्वगुण संपन्न कोई नहीं है !प्रत्येक व्यक्ति मैं कुछ न कुछ गुण दोष रहते ही हैं ! प्रत्येक रिश्ता इन्हीं गुण दोषों के बीच परस्पर सामजस्य बैठाने पर ही चलता है, सफल रहता है ! वैवाहिक रिश्तों मैं भी यही सामजस्य बैठा कर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं ! 🙌आगे जैसी करणी वैसी भरणी*

🌹🌷🌷🌹
*🧛‍♂वर्तमान में विवाह के पहले  लड़की ओर उसके रिश्तेदारो की सोच कैसी होती है वह जाने*
*➡लड़के मे कई खूबियां होनी चाहिए*
*1. लड़के का 250 गज का मकान हो*
*2. लड़के की सरकारी नौकरी हो*
*3. लड़के के बैंक मे 25 लाख का बैलेंस हो*
*4. लड़का इकलौता हो*
*5. बहन ना हो या फिर उसकी शादी हो चुकी हो*
*6. माँ बाप मर चुके हो या मरने वाले हो*
*7. लड़के के पास कार भी होनी चाहिए*
*8. लड़का लम्बा पतला और स्मार्ट होना चाहिए*
*9. लड़का शराब या सिगरेट ना पीता हो*
*10. लड़के के नाम ज़मीन और प्रॉपर्टी भी होनी चाहिए*
*11. घर मे नौकरनी भी होनी चाहिए क्युकी लड़की को खाना बनाना नहीं आता*
*12. हमारी लड़की शादी के बाद भी जीन्स पहनेगी*
*13. लड़के वालो की कोई डिमांड नहीं होनी चाहिए*
*14. हमारे पास देने के लिए सिर्फ लड़की है लेकिन लड़का हमें मुकेश अम्बानी की औलाद चाहिए*
*15. हमारी लड़की को घूमने का बहुत शौक है इसलिए हर महीने बाहर घुमाने भी ले जाना पड़ेगा*
*16. माँ बाप के साथ नहीं रहेगी लड़की*
*17 लड़की जॉइंट फॅमिली मे नहीं रहेगी*
*18. लड़की गांव मे नहीं रहेगी*
*19. लड़के की इन्क्वारी हम CBI से करवाएंगे बेशक़ हमारी लड़की का करैक्टर कैसा भी हो*

*✍अगर आप ये सभी शर्ते पूरी कर  सकते  है तो आपकी शादी हम अपनी लड़की से कर सकते है*..... 
*➡और एक बात आपको होल्ड पर रखेंगे और  साथ और भी रिश्ते देखते रहेंगे क्या पता और अच्छा रिश्ता मिल जाये...*
*➡बाकी मना करने के लिए तो कुंडली का बहाना बना ही देंगे.....*

*सभी भारतवासियों  से अनुरोध है कि आज भारत में संस्कृति नाम की चीज नहीं है । प्रत्येक भारतीय का विकास हो और भारत देश दोबारा सोने की चिड़िया बन जाए इसलिए आप इस पोस्ट को रिश्तेदारों , समाज , भारत देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचा कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। ताकि यह भारत देश विश्व में एक नई मिसाल बन सके।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
*#https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=346047869679941&id=100028241912934*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें