रविवार, 28 अक्टूबर 2018

देसी चने के फायदे

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=166646720953391&id=100028241912934
🎂29 - Oct - 2018
# *🐎देशी छोटे चने के फायदे🐎 *....  # *आजका संभावित राशिफल*

🕉  *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
   *श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)

🕉श्री शान्तिसागराय नम:🕉
⏰ दैनिक पंचांग ⏰

☀ 29 - Oct - 2018
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  पंचमी  15:05:43
🔅 नक्षत्र  आद्रा  29:06:25
🔅 करण :
           तैतिल  15:05:43
           गर  26:08:24
🔅 पक्ष  कृष्ण 
🔅 योग  शिव  19:58:49
🔅 वार  सोमवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  06:34:19 
🔅 चन्द्रोदय  21:52:00 
🔅 चन्द्र राशि  मिथुन 
🔅 सूर्यास्त  17:46:36 
🔅 चन्द्रास्त  10:54:59 
🔅 ऋतु  हेमंत 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1940  विलम्बी
🔅 कलि सम्वत  5120 
🔅 दिन काल  11:12:15 
🔅 विक्रम सम्वत  2075 
🔅 मास अमांत  आश्विन 
🔅 मास पूर्णिमांत  कार्तिक 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  11:48:03 - 12:32:52
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त :
                    12:32:52 - 13:17:41
                    14:47:19 - 15:32:08
🔅 कंटक  08:48:47 - 09:33:36
🔅 यमघण्ट  11:48:03 - 12:32:52
🔅 राहु काल  07:58:21 - 09:22:23
🔅 कुलिक  14:47:19 - 15:32:08
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  10:18:25 - 11:03:14
🔅 यमगण्ड  10:46:26 - 12:10:28
🔅 गुलिक काल  13:34:30 - 14:58:32
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पूर्व 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा 
☀ चन्द्रबल 
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है। अन्य समय में आप काल ना करें।*।  ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪  

  *🐎देशी छोटे चने के फायदे🐎*

*👨‍👩‍👧‍👦बादाम को भिगोकर खाने के फायदे तो आप जानते ही हैं लेकिन अगर आपको ये पता चले कि भीगे देशी छोटे चने, भीगे बादामों की तुलना में कहीं ज़्यादा पौष्टिक और सेहत से भरपूर होते हैं तो आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। देशी छोटे चने शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। साथ ही यह दिमाग को तेज और चेहरे को सुंदर बनाता है। देशी छोटे चने के सबसे अधिक फायदे इन्हे अंकुरित करके खाने से होते है। वैसे तो हर व्यक्ति के लिए देशी छोटे चने खाने के अपने फायदे हैं, लेकिन खासकर पुरुषाें को तो ये जरूर खाने चाहिए।*
*👭एक कटोरी भीगे हुए या सेंके हुए देशी छोटे  चने रोज पांच बादाम के साथ चबा-चबा कर खाएं। इससे शरीर मजबूत होता है और शक्ति में इजाफा होता है। भीगे देशी छोटे चनों को बिना केमिकल युक्त गुड़ के साथ खाने से मांसपेशियां और पुट्ठे मजबूत होते हैं।*
*🤝देशी छोटे चने कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है इससे हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।*
*🐢अंकुरित देशी छोटे चने खाना बहुत ही लाभप्रद होता है। अंकुरित देशी छोटे चने धातु को पुष्ट, मांसपेशियों को सुदृढ़ व शरीर को वज्र के समान बना देता है तथा यह सभी चर्म रोगों को नष्ट करता है। विटामिन-सी की अधिकता वाला यह वजन को बढ़ाता है। अगर आप डायबिटीज से परेशान है तो अपने आहार में भीगे देशी छोटे चनों को शामिल करें। 25 ग्राम देशी छोटे चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज दूर हो जाती है।*
*🐒नोट : -  देसी छोटे चने भिगाने के लिए आपको स्टील व जर्मन (एलमुनियम) के बर्तन का उपयोग नहीं करना है। इससे किसी प्रकार का फायदा नहीं होगा ।इसको  भिगाने के लिए आप मिट्टी के या पीतल के या चांदी के बर्तन उपयोग करें यह सर्वोत्तम है।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************

🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉  *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

🕉🤝29 Oct. 2018

✍⏰    *आज का संभावित राशिफल : - क्या कहते है ग्रह नक्षत्र आज    29 अक्टूबर सोमवार को   जानिए अपना राशिफल : -* 

मेष राशिफल:
*आज आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। पैसों का कोई बड़ा सौदा आज निपट सकता है। वाणी के प्रयोग से आपके काम पूरे हो जाएंगे। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। बहुत सोच-विचार कर ही कोई बात कहें। जिन कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे वो अचानक किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपना काम खत्म करने के बाद, दूसरे की मदद जरूर करें। नए रूप में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। जो काम आपको दिया जाए, उसे बिना नखरे किए स्वीकार कर लें। अपने खर्च पर कंट्रोल रखें।*
वृष राशिफल :
*आज किया गया निवेश आने वाले दिनों में आपको फायदा दे सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज किसी भी काम में मेहनत करने से नहीं डरें। मेहनत से पैसे कमाने का दिन है। हताशा और तनाव कम हो जाएंगे। रिश्तों के क्षेत्र में आप सकारात्मक रवैया रखें। साथ के लोगों से समय-समय पर मदद मिल जाएगी। आप खुद को काफी उत्साही महसूस कर सकते हैं। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की क्षमता बढ़ सकती है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। आपको मिलने वाले फायदे पर किसी और की भी नजर हो सकती है। आपका नुकसान भी हो सकता है। कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।*
मिथुन राशिफल:
*जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना – इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।*
कर्क राशिफल:
*जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। सेहत के नज़रिे से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताज़गी का अनुभव दे सकता है।*
सिंह राशिफल:
*सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।*
कन्या राशिफल:
*आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे।*
तुला राशिफल:
*दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।*
वृश्चिक राशिफल:
*अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा।*
धनु राशिफल:
*अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।*
मकर राशिफल:
*आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।*
कुम्भ राशिफल:
*कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।*
मीन राशिफल:
*जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। भावनाओं में बहकर किसी को बिना मांगी सलाह न दें। इससे आपको ही परेशानी होगी। ज्यादा भावुक भी न हों। आपकी बातों पर आज लोगों का ध्यान रहेगा।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ,  # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)

🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें