शनिवार, 11 अगस्त 2018

अरण्डी के चमत्कारी

🎂12 - Aug - 2018
# *चमत्कारी पौधा अरण्डी *....  # *आजका संभावित राशिफल*

🕉  *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
   *श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)

🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 12 - Aug - 2018
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  प्रतिपदा  11:55:52
🔅 नक्षत्र  मघा  21:27:11
🔅 करण :
           बव  11:55:52
           बालव  22:14:32
🔅 पक्ष  शुक्ल 
🔅 योग :
           वरियान  07:41:18
           परिघ  27:50:44
🔅 वार  रविवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  05:56:28 
🔅 चन्द्रोदय  06:41:00 
🔅 चन्द्र राशि  सिंह 
🔅 सूर्यास्त  19:07:00 
🔅 चन्द्रास्त  20:03:00 
🔅 ऋतु  वर्षा 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1940  विलम्बी
🔅 कलि सम्वत  5120 
🔅 दिन काल  13:10:31 
🔅 विक्रम सम्वत  2075 
🔅 मास अमांत  श्रावण 
🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  12:05:23 - 12:58:05
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त  17:21:35 - 18:14:17
🔅 कंटक  10:19:59 - 11:12:41
🔅 यमघण्ट  13:50:47 - 14:43:29
🔅 राहु काल  17:28:11 - 19:07:00
🔅 कुलिक  17:21:35 - 18:14:17
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  12:05:23 - 12:58:05
🔅 यमगण्ड  12:31:44 - 14:10:33
🔅 गुलिक काल  15:49:22 - 17:28:11
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पश्चिम 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती 
☀ चन्द्रबल 
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 09982411713 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।  ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) इस लिंक से https://plus.google.com/communities/107024411731060696050  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी  शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪  

  *शरीर के 100 से ज्यादा रोगों का काल हैं अरण्डी का चमत्कारी पौधा*........

*आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहें है जो शरीर की 100 से अधिक बीमारियों का इलाज करता है. दोस्तों इस पौधे को कई नामों से जाना जाता है जैसे – एरण्ड, अरण्ड, अरण्डी, अण्डी आदि इसे बोलचाल की भाषा में अरण्डी भी कहते हैं. यह पूरा पौधा एक चमत्कारी पौधा है. इसकी जड़ से लेकर इसके फल तक बहुत उपयोगी चीज हैं. तो चलिए जानते है यह किन-किन बीमारियों में लाभकारी है*

*चर्म (त्वचा) के रोग :-एरंण्ड की जड़ 20 ग्राम को 400 मिलीलीटर पानी में पकायें. जब यह 100 मिलीलीटर शेष बचे तो इसे पिलाने से चर्म रोगों में लाभ होता है. एरंड के तेल की मालिश करते रहने से शरीर के किसी भी अंग की त्वचा फटने का कष्ट दूर होता है*

*सिर पर बाल उगाने के लिए:-ऐसे शिशु जिनके सिर पर बाल नहीं उगते हो या बहुत कम हो या ऐसे पुरुष-स्त्री जिनकी पलकों व भौंहों पर बहुत कम बाल हों तो उन्हें एरंड के तेल की मालिश नियमित रूप से सोते समय करना चाहिए. इससे कुछ ही हफ्तों में सुंदर, घने, लंबे, काले बाल पैदा हो जाएंगे*

*सिर दर्द में एरंड के तेल की मालिश सिर में करने से सिर दर्द की पीड़ा दूर होती है. एरंड की जड़ को पानी में पीसकर माथे पर लगाने से भी सिर दर्द में राहत मिलती है*

*जलने पर*
*एरंड का तेल थोड़े-से चूने में फेंटकर आग से जले घावों पर लगाने से वे शीघ्र भर जाते हैं. एरंड के पत्तों के रस में बराबर की मात्रा में सरसों का तेल फेंटकर लगाने से भी यही लाभ मिलता है*

*अन्य लाभ*......
*होंठों के फटने पर रात्रि को एरंड तेल होठ पर लगाने से लाभ मिलता है*
*एरंड की जड़ का काढ़ा जवाखार के साथ देने से हृदय रोग और कमर के दर्द का नाश हो जाता है*
*एरंड की जड़ को भांगरे के रस में घिसकर नाक में लगाकर सूंघे, इससे छींक आकर मस्तक शूल नष्ट हो जाता है*
*एरंड के तेल को गाय के दूध में मिलाकर देना चाहिए. इससे पीठ, कमर, कन्धे, पेट और पैरों का शूल (दर्द) नष्ट हो जाता है*
*एरंड के अंकुर बारीक पीसकर उसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर लेप बना लें. इस लेप को कपाल (सिर) तथा कान के पास लेप करने से नींद का कम आना दूर हो जाता है*
*एरंड के तेल को तपाकर रख लें और जिस ओर नाक में पीनस हो गया हो, उस ओर के नथुने से, उस तेल को दिन में कई बार सूंघने से पीनस नष्ट हो जाती है।*
*एरंड के पंचाग की 10 ग्राम राख को 40 ग्राम गाय के दूध में मिलाकर पिलाने से प्लीहोदर मिट जाता है।*
*एरंड और मेंहदी के पत्तों को पीसकर लेप करने से वादी की पीड़ा मिट जाती है।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************

🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉  *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

🌞12 Aug. 2018

✍ *आज का संभावित राशिफल :- क्या कहते है ग्रह-नक्षत्र आपकी राशि के बारे में आज 12 अगस्त दिन रविवार,जानिए अपना राशिफल*......

 
*मेष : माता-पिता के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।*

*वृषभ : क्रोध और हताशा हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। बढ़ते खर्चों की चिंता सता सकती है। वाणी पर सयंम रखें। परिश्रम बेकार नहीं जाएगा, भरोसा रखें। गलतफहमी से बचने की ज्योतिषऋषि  की सलाह है।*

*मिथुन : आज का दिन अनुकूल रहेगा। लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग बनेगा। व्यापार में आय बढने की और दिए गए धन की वसूली हो सकती है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ मिलेगा। किसी सामाजिकप्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।*

*कर्क : उच्चाधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलिएगा ऐसा ज्योतिषऋषि   कहते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में विघ्न आने की संभावना है। मध्याह्न के बाद व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। उच्चाधिकारीगण आपके कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ का दिन रहेगा।*

*सिंह : स्वास्थ्य के मामले में आपको विशेष सजग रहना होगा। बाहर खाने-पीने से बचें। स्वास्थ्य के कराण से धन खर्च होने की भी आशंका है। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार चिंता दूर करने में सहायक होंगे।*

*कन्या : आपके कर्मों की कृपा से आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।*

*तुला : घर में सुख-शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।*

*वृश्चिक : आज यात्रा प्रवास का आयोजन न करने की सलाह ज्योतिषऋषि देरहे हैं। स्वास्थ्य एवं संतान के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। चर्चा और वाद-विवाद में भाग न लेने की  सलाह देते हैं। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।*

*धनु : आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।*

*मकर : आज वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे में निवेश का विचार कर सकते हैं। गृहिणियां मानसिक असंतोष की भावना अनुभव करेंगी। पढने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी।*

*कुंभ : प्रभु के आशीर्वाद से शारीरिक-मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।*

*मीन : आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान से काम करने की ज्योतिषऋषि सलाह देते हैं। एकाग्रता में कमी और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। लालच आपको नुकसानी में न धकेले, इसका ध्यान रखें। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।*

🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ,  # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)

🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें