*आत्मा*
⛳🕉️🌞🕉️🪔⛳
*🌞🕉️वसुनंदी गुरुवे नमः🕉️🌞*
*🌞✍️सच्चा साथी✍️🌞*
*👨👩👧👦✍️कहानी सभी के काम की*
*💪👩🚒 आत्मा ✍️🐒*
*🔔👨👩👧👦↔️ जैन तीर्थंकर प्रभु के पंच कल्याणक महोत्सव की अग्रिम सूचना🔔*
*🔔🪔 जेष्ठ शुक्ल 12, मंगलवार , 18 जून 2024 कलिकाल के सप्तम तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ भगवान गुरु की महादशा को अनुकूल बनाने वाले सभी प्रकार के अरिष्टों को समाप्त करने की शक्ति प्रदान कर उत्तम धर्म को धारण करवा कर मोक्ष मार्ग प्रशस्त करने वाले श्री सुपार्श्वनाथ भगवान जी का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव है।*
*🔔 जून माह में तीर्थंकर भगवन्तों के पंच कल्याणक महोत्सव 23, 27,29 को कल्याणक महोत्सव है।*
*👨👨👦👦🔔👉 जून माह में अष्टमी तिथि 29 जून को है। चतुर्दशी तिथि 20 जून को है।*
*🙆इस जून माह कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं है। विवाह मुहूर्त 9 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक ही है।*
*🌞यह सभी पंच कल्याणक तिथियां उत्तर पुराण के अनुसार है इन तिथियों से सम्पूर्ण विश्व में कल्याणक महोत्सव मनाए जाते है।यह सभी तिथियां जयपुर पंचांग के अंतर्गत है।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहे शिक्षाप्रद कहानियां ।*
👉 *क्या आत्मा का भी अस्तित्व सचमुच होता है..?*
प्रातः काल का समय था। गुरुकुल में हर दिन की भांति गुरूजी अपने शिष्यों को शिक्षा दे रहे थे। आज का विषय था- *“आत्मा”*
आत्मा के बारे में बताते हुए गुरु जी ने शास्त्र का यह श्लोक बोला जिसका अर्थ है आत्मा को न शस्त्र छेद सकते हैं, न अग्नि जला सकती है, न जल उसे गला सकता है और न हवा उसे सुखा सकती है। इस आत्मा का कभी भी विनाश नहीं हो सकता है और यह अजर-अमर अविनाशी है।इस आत्मा का ना ही जन्म होता है और ना ही मरण होता है। जन्म मरण शरीर का होता है।वह आत्मा अपने कर्मों के अनुसार चौरासी लाख योनियों में भ्रमण करती है।जब आत्मा कर्म रहित हो जाती है तो वहीं आत्मा परमात्मा बन जाती है। परमात्मा चौरासी लाख योनियों से मुक्त होते है उनका जन्म व मरण नहीं होता।
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
*🕉️🌞✍️पुण्य वृद्धि के इच्छुक पुण्यात्माओं से निवेदन है कि इस पोस्ट को परिवार, मित्रों और अन्य परिचितों तक इस पोस्ट को भेजकर स्वयं के व उनके पुण्य मे भी वृद्धि करें। धर्मात्मा बंधु पापों को पुण्य मे बदलना चाहते है तो आज ही संस्था से जुड़कर अपना मोक्ष मार्ग को सुरक्षित करें ।जो स्वयं के पुण्य को शीघ्रातिशीघ्र वृद्धिगत करना चाहते है वे सभी अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग संस्था के माध्यम से कर सकते है ।✍️*
*✍️➡️👨👩👧👦अगर कोई भी पुण्यात्मा श्रावक इस प्रकार की पोस्ट को व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते है तो श्री शांति सागर समाधि साधना सेवा केंद्र जयपुर रजिस्टर संस्था के 📲 9461956111 नंबर पर व्हाट्सएप पर कहानियां + शुभनाम+ 【गांव शहर】निवास स्थान लिखकर व्हाट्सएप करें,काल ना करें।*
⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️⬆️
यह सुनकर एक शिष्य को जिज्ञासा हुई, वह बोला, “किन्तु गुरुवर यह कैसे संभव है? यदि आत्मा का अस्तित्व है, वो अविनाशी है, तो भला वो इस नाशवान शरीर में कैसे वास करती है और वो हमें दिखाई क्यों नहीं देती? क्या सचमुच आत्मा होती है?”
गुरु जी मुस्कुराए और बोले, पुत्र आज तुम रसोईघर से एक कटोरा दूध ले लेना और उसे सुरक्षित अपने कमरे में रख देना और कल इसी समय वह कटोरा लेकर यहाँ उपस्थित हो जाना।
अगले दिन शिष्य कटोरा लेकर उपस्थित हो गया।
गुरु जी ने पूछा, “ क्या दूध आज भी पीने योग्य है?”
शिष्य बोला, “नहीं गुरूजी, यह तो कल रात ही फट गया था….लेकिन इसका मेरे प्रश्न से क्या लेना-देना?”
गुरु जी शिष्य की बात काटते हुए बोले, “ आज तुम रसोई में जाना और एक कटोरा दही ले लेना, और कल इसी समय वह कटोरा लेकर यहाँ उपस्थित हो जाना।
अगले दिन शिष्य सही समय पर उपस्थित हो गया।
गुरु जी ने पूछा, “ क्या दही आज भी उपयोग हेतु ठीक है ?”
शिष्य बोला, “हाँ जी गुरूजी ये अभी भी ठीक है।”
“अच्छा ठीक है कल तुम फिर इसे लेकर यहाँ आना।” गुरूजी ने आदेश दिया।
अगले दिन जब गुरु जी ने शिष्य से दही के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दही में खटास आ चुकी थी और वह कुछ खराब लग रही है।
इस पर गुरूजी ने कटोरा एक तरफ रखते हुए कहा, “कोई बात नहीं, आज तुम रसोई से एक कटोरा घी लेकर जाना और उसे तब लेकर आना जब वो खराब हो जाए!”
दिन बीतते गए पर घी खराब नहीं हुआ और शिष्य रोज खाली हाथ ही गुरु के समक्ष उपस्थित होता रहा।
फिर एक दिन शिष्य से रहा नहीं गया और उसने पूछ ही लिया, “गुरुवर मैंने कुछ दिन पहले आपसे प्रश्न किया था कि -“ यदि आत्मा का अस्तित्व है, वो अविनाशी है, तो भला वो वो इस नाशवान शरीर में कैसे वास करती है और हमें दिखाई क्यों नहीं देती? क्या सचमुच आत्मा होती है?”, पर उसका उत्तर देने की बजाये आपने मुझे दूध, दही, घी में उलझा दिया। क्या आपके पास इसका कोई उत्तर नहीं है?”
इस बार गुरूजी गंभीर होते हुए बोले, “ वत्स मैं ये सब तुम्हारे प्रश्न का उत्तर देने का ही तो प्रयास कर रहा था- देखो दूध, दही और घी सब दूध का ही हिस्सा हैं…लेकिन दूध एक दिन में खराब हो जाता है..दही दो-तीन दिनों में लेकिन शुद्ध घी कभी खराब नहीं होता। ”
इसी प्रकार आत्मा इस नाशवान शरीर में होते हुए भी ऐसी है कि उसे कभी नष्ट नहीं किया जा सकता।
“ठीक है गुरु जी, मान लिया कि आत्मा अविनाशी है लेकिन हमें घी तो दिखयी देता है पर आत्मा नहीं दिखती?”
“शिष्य!”, गुरु जी बोले, “ घी अपने आप ही तो नहीं दिखता न? पहले दूध में जामन डाल कर दही में बदलना पड़ता है, फिर दही को मथ कर उसे मक्खन में बदला जाता है, फिर कहीं जाकर जब मक्खन को सही तापमान पर पिघलाया जाता है तब जाकर घी बनता है!
हर इंसान आत्मा का दर्शन यानी आत्म-दर्शन कर सकता है, लेकिन उसके लिए पहले इस दूध रुपी शरीर को भगवान के बताए गए आचरण रूपी जामन से पवित्र बनाना पड़ता है उसके बाद तपस्या की मथनी से इस आत्मा से लगें हुए अष्टकर्म को समाप्त करना है…तब जाकर आत्म-दर्शन हो पाता है! यह आत्मा अरुपी है जिस व्यक्ति विशेष को चौरासी लाख योनियों के चक्कर से बचना है वह आज अभी से ही अपने आचरण को सुधार कर शुरुआत कर सकता है।
शिष्य गुरु जी की बात अच्छी तरह से समझ चुका था, आज उसकी जिज्ञासा शांत हो गयी थी, उसने गुरु के चरण-स्पर्श किये और आत्म-दर्शन के मार्ग पर आगे बढ़ गया!
*🔔🎪💯👣🙏विशेष :- भव्य आत्माओं, विश्व का एकमात्र दिंगबर जैन धर्म ही आत्मा को परमात्मा बनाने की कला सिखाई जाती है।इस कला को विश्व का कोई भी व्यक्ति सिख सकता है। विश्व का सबसे प्राचीन धर्म दिगंबर जैन धर्म ही है।*
*👨👩👧👦✍️➡️🕉️ प्रति समय प्रसन्न रहते हुए अपने सच्चे कर्तव्यों ( वह कार्य जो हमें 84 लाख योनियों से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें ) का पालन कीजिये।*
*➡️जैसा हमारा कर्म होगा वैसा ही हमें फल प्राप्त होगा।आज वर्तमान में जो भी हम सभी को प्राप्त हो रहा है वह हमारे द्वारा पूर्वो पार्जित कर्मो का ही फल है।आप किसी भी जीव के मोक्ष मार्ग में सहयोगी नहीं बन सकते तो विरोधी बनकर पाप का संचय मत करो। ना ही किसी बात चिंता करो, अच्छे कर्म करो जो हमसे कोई छुड़ा भी नहीं सकता और चुरा भी नहीं सकता।कर्म यह ऐसी संपत्ति है जो मरने के बाद भी हमारे साथ रहती है।जब जीव जन्म लेता है तो केवल अपने पूर्वो पार्जित कर्मों के साथ ही जन्म लेता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌳
*जैनम जयतु शासनम*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें