*🎂22 - Mar - 2019*
# *🔯🕉भावनाएं शुद्ध होंगी तो....🤝*.... # *कलका संभावित राशिफल*
🌞श्री शान्तीसागराय नम:🌞
⏰ दैनिक पंचांग ⏰
🕉 वीर निर्वाण सं. 2545
☀ 22 - Mar - 2019
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 24:56:54
🔅 नक्षत्र हस्त 11:06:25
🔅 करण :
तैतिल 14:21:44
गर 24:56:54
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग घ्रुव 25:40:33
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:29:24
🔅 चन्द्रोदय 20:08:59
🔅 चन्द्र राशि कन्या - 22:02:02 तक
🔅 सूर्यास्त 18:38:52
🔅 चन्द्रास्त 07:29:00
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5120
🔅 दिन काल 12:09:28
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत फाल्गुन
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:09:49 - 12:58:27
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
08:55:17 - 09:43:55
12:58:27 - 13:47:05
🔅 कंटक 13:47:05 - 14:35:43
🔅 यमघण्ट 17:01:37 - 17:50:15
🔅 राहु काल 11:02:57 - 12:34:08
🔅 कुलिक 08:55:17 - 09:43:55
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 15:24:21 - 16:12:59
🔅 यमगण्ड 15:36:30 - 17:07:41
🔅 गुलिक काल 08:00:35 - 09:31:46
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशीर्षा, आद्रा, पुष्य, मघा, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा ➡1. 08209985103, ➡2. 09982411713 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह⏰ 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*।🍭🔆⚽
*😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊*
*1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) ग्रुप इस लिंक से #https://plus.google.com/communities/107024411731060696050 को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।*
😊
*⏰2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर को लाइक(पंसद) करें।*
*👨👩👧जानिए इस लिंक से भारतीय संविधान की सच्चाई*
*#https://youtu.be/qJJK_CjhMC4*
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
*👪"सच्चा मित्र"👪*
*🕉भावनाएं शुद्ध होंगी तो....🤝*
*👨👩👧👦एक मंदिर था।उसमें सब लोग पगार पर काम करते थे।आरती वाला,पूजा कराने वाला आदमी,घंटा बजाने वाला भी पगार पर था*...
*⏰घंटा बजाने वाला आदमी आरती के समय भाव के साथ इतना मशगुल हो जाता था कि होश में ही नहीं रहता था।घंटा बजाने वाला व्यक्ति भक्ति भाव से खुद का काम करता था। मंदिर में आने वाले सभी व्यक्ति भगवान के साथ साथ घंटा बजाने वाले व्यक्ति के भाव के भी दर्शन करते थे,उसकी भी वाह वाह होती थी*...
*🐢एक दिन मंदिर का ट्रस्ट बदल गया,और नए ट्रस्टी ने ऐसा आदेश जारी किया कि अपने मंदिर में काम करते सब लोग पढ़े-लिखे होना जरूरी है। जो पढ़े-लिखे नहीं है उन्हें निकाल दिया जाएगा।*
*💪उस घंटा बजाने वाले भाई को ट्रस्टी ने कहा कि 'तुम्हारे आज तक का पगार ले लो अब से तुम नौकरी पर मत आना।*
*🙆♀उस घंटा बजाने वाले व्यक्ति ने कहा, 'साहेब भले मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं पर इस कार्य मैं मेरा भाव भगवान से जुड़ा हुआ है देखो*...
*😊ट्रस्टी ने कहा, 'सुन लो, तुम पढ़े-लिखे नहीं हो, इसलिए तुम्हें रख नहीं रख पाएंगे...➡दूसरे दिन मंदिर में नये लोगों को रख लिया...परन्तु आरती में आए लोगों को अब पहले जैसा मजा नहीं आता। घंटा बजाने वाले व्यक्ति की सभी को कमी महसूस होती थी।*
*☸कुछ लोग मिलकर घंटा बजाने वाले व्यक्ति के घर गए, और विनती की तुम मंदिर आया करो।उस भाई ने जवाब दिया, 'मैं आऊंगा तो ट्रस्टी को लगेगा नौकरी लेने के लिए आया है इसलिए आ नहीं सकता हूं।*...'
*😊लोगों ने एक उपाय बताया कि 'मंदिर के बराबर सामने आपके लिए एक दुकान खोल देते हैं, वहां आपको बैठना है और आरती के समय बजाने आ जाना, फिर कोई नहीं कहेगा तुमको नौकरी की जरूरत है*..'
*🌲उस भाई ने मंदिर के सामने दुकान शुरू की,वह इतनी चली कि एक दुकान से सात दुकान और सात दुकान से एक फैक्ट्री खोली।*
*👩अब वो आदमी मर्सिडीज से घंटा बजाने आता था ।समय बीतता गया, यह बात पुरानी हो गई।मंदिर का ट्रस्टी फिर बदल गया।नए ट्रस्ट को नया मंदिर बनाने के लिए दान की जरूरत थी।*
*🙏मन्दिर के नए ट्रस्टी को विचार आया सबसे पहले उस फैक्ट्री के मालिक से बात करके देखते हैं..➡ ट्रस्टी मालिक के पास गया सात लाख का खर्चा है। फैक्ट्री मालिक को बताया।*
*😊फैक्ट्री के मालिक ने कोई सवाल किए बिना एक खाली चेक ट्रस्टी के हाथ में दे दिया। और कहा चैक भर लो ट्रस्टी ने चैक भरकर उस फैक्ट्री मालिक को वापस दिया। फैक्ट्री मालिक ने चैक को देखा और उस ट्रस्टी को दे दिया।*
*🙆♀ट्रस्टी ने चैक हाथ लिया और कहा सिग्नेचर तो बाकी है।*
*😊मालिक ने कहा मुझे सिग्नेचर करना नहीं आता है,लाओ अंगूठा लगा देता हूं, ..वही चलेगा* ...'
*🧠यह सुनकर ट्रस्टी चौंक गया और कहा, "साहब तुमने अनपढ़ होकर भी इतनी तरक्की की, यदि पढ़े-लिखे होते तो कहां होते ...!!!"*
*💪तो वह सेठ हंसते हुए बोला,➡'भाई, मैं पढ़ा-लिखा होता तो बस मंदिर में घंटा बजाते होता'*
*👨👩👧👦सारांश :- कार्य कोई भी हो, परिस्थिति कैसी भी हो, तुम्हारी स्थिति, तुम्हारी भावनाओं पर निर्भर करती है। भावनाएं शुद्ध होंगी तो ईश्वर और सुंदर भविष्य पक्का तुम्हारे साथ होगा। जो काम करो पूरे 100 प्रतिशत समर्पित और मेहनत के साथ करो। विपरीत स्थिति में किसी को दोष मत दो, हो सकता है उसमें कुछ अच्छा छुपा हो*...
*⏰आप सभी से अनुरोध है कि इस कहानी को आप अपने मित्रों रिश्तेदारों तक अवश्य पहुंचाएं। अगर उन्हें किसी भी प्रकार का मोक्ष मार्ग में मार्गदर्शन चाहिए तो उसके लिए आपसभी के सहयोग से यह संस्था ➡श्री शांतिसागर समाधि साधना सेवा केंद्र ट्रस्ट भारत सरकार से मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड है ।यह आपके सभी के मोक्षमार्ग में सहयोगी है। आप पोस्ट में दिए गए नंबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हो और आप किसी भी प्रकार का संस्था को सहयोग देना चाहते हो तो निसंकोच आप वह भी धर्म लाभ उठा सकते हो।*
🙏🌹🌹🙏
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
*🌝➡22 Mar 2018*
*✍👨👩👧👦 कल का संभावित राशिफल क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र कल शुक्रवार 22 मार्च 2019 को जानिए अपना राशिफल :::: -*
*मेष राशिफल :::: -व्यावसायिक क्षेत्र में, आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। परिवार में कुछ हर्षोल्लास का माहौल हो सकता है।*
*वृषभ राशिफल :::: -आज आप अपनी माँ के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, और आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। भौतिक समृद्धि के लिए यह समय बहुत लाभदायक होगा, और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में आपके आस-पास रह सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जिससे आपको प्रसन्नता होगी।*
*मिथुन राशिफल :::: -आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं, और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जिससे आपकी आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन बिताएंगे। परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीनीकरण करने के लिए अधिक खर्च कर सकते हैं। अपनी माता के सेहत का ख्याल रखें।*
*कर्क राशिफल :::: -व्यावसायिक क्षेत्र में नवीन रणनीतियों को लागू करने के लिए आज उत्कृष्ट समय है। सरकारी अधिकारियों के द्वारा आपको विशेष सहयोग और अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। आज किये गए कार्यों का आपको लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।*
*सिंह राशिफल :::: -आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क बनाएंगे और लाभदायक सौदे करेंगे। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्रा करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, मेहनत और लगन से किया गया काम सफलता दिलाएगा। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।*
*कन्या राशिफल :::: -आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। व्यवसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगें । किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त करके किया गया कार्य सफलता दिलाएगा। विदेशों से संपर्क का आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यवहार करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें, अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकतें हैंI आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।*
*तुला राशिफल :::: -आज पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है। आपका अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातक अपने कठिन परिश्रम से अधिकारियों के सामने अपनी काबिलियत को साबित कर सकते हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल लें, और ईमानदारी से काम करें तो आने वाले दिनों में आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ सकती है। आप कुछ नई चीज खरीद सकते हैं, जो आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।*
*वृश्चिक राशिफल :::: -आज आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आज आप समस्या का सामना कर सकतें हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, या आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य एवं शांति बनाये रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान उठा सकतें है। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समय प्रेम-संबंध में जुड़ने के लिए अच्छा नही है। यदि आप पारिवारिक सदस्यों को पूरा समय दें तो, पारिवारिक जीवन सामान्य तथा जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।*
*धनु राशिफल :::: -आज आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी, और आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप में से कुछ पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता एक सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच सकती है। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे और आपकी छवि में अच्छा सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको नस से सम्बंधित कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।*
*मकर राशिफल :::: -आज आप कुछ धार्मिक कामों में संलग्न हो सकतें है, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य का साथ देने के कारण आपकी व्यवसायिक एवं आर्थिक स्थित में अच्छा सुधार होगा।*
*कुंभ राशिफल :::: -आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे, और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा, और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।*
*मीन राशिफल :::: -आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी और आपको सभी तरफ से लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगें, और आपको अपनी प्रतिभा और प्रयासों के लिए उचित सम्मान प्राप्त होगा। आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने, या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं।*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें ।*
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें