🎂06 - Apr - 2018
# *कुंडली में है खुद के मकान का योग*.... # *आजका संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 06 - Apr - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि षष्ठी 21:06:04
🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 11:42:56
🔅 करण :
गर 08:01:06
वणिज 21:06:04
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वरियान 25:59:32
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:12:59
🔅 चन्द्रोदय 24:11:00
🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक - 11:42:55 तक
🔅 सूर्यास्त 18:46:19
🔅 चन्द्रास्त 10:18:59
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5119
🔅 दिन काल 12:33:20
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:04:32 - 12:54:46
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
08:43:39 - 09:33:52
12:54:46 - 13:44:59
🔅 कंटक 13:44:59 - 14:35:12
🔅 यमघण्ट 17:05:53 - 17:56:06
🔅 राहु काल 10:55:29 - 12:29:39
🔅 कुलिक 08:43:39 - 09:33:52
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 15:25:26 - 16:15:39
🔅 यमगण्ड 15:37:59 - 17:12:09
🔅 गुलिक काल 07:47:09 - 09:21:19
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आद्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, श्रवण, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 08209985103 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*ज्योतिष ऋषि से जानें क्या आपकी कुंडली में है खुद के मकान का योग* ...........
चाहे छोटा या बड़ा हर इंसान का यह सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। लेकिन इस बात का पता लगा पाना मुश्किल होता है कि उसके नसीब में घर का सुख है या नहीं। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति किसी भी तरह से अपना घर बनवाना चाहता होता है, इसके लिए वह हर तरह का प्रयास भी करता है। परंतु किसी का यह सपना पूरा होता है तो किसी का अपना घर बनाने का सपना अधूरा रह जाता है। जहां कुछ लोग अपना घर बनवाने की तमाम कोशिशें करने के बावजूद सफल नहीं हो पाते। वहीं कुछ लोग एेसे होते हैं जिन्हें इस बारे में कभी सोचने तक की कोशिश नहीं करनी पड़ती क्योंकि उन्हें ये सारी सुख-सहूलत विरासत में मिली होती हैं।
लेकिन आखिर एेसा क्यों होता है यह एक विचारणीय प्रश्न माना जाता है। आपको अब इस पर और विचार करने की और आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसका उत्तर आपको ज्योतिष में मिल सकता है।
किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मौजूद ग्रह इत्यादि से फलादेश किया जा सकता है कि अमूक जातक अपने सपनों का घर बना पाएगा या नहीं। कुंडली के भाव एवं ग्रह स्थिति किसी जातक को अपना मकान बनाने में सफलता मिलेगी या नहीं, इसके लिए सबसे अहम माना जाता है कुंडली का चतुर्थ भाव। यह भाव भूमि-भवन-संपत्ति का भाव होता है। यह भाव जितना बली होता है, उतने ही भवन निर्माण होने के योग प्रबल होते हैं। इसके साथ ही इस भाव का स्वामी यानी चतुर्थेश के साथ इस भाव में बैठा ग्रह होता है।
इस भाव का स्वामी मंगल है, जिसकी स्थिति का भी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इस भाव के साथ ही भूमि और भवन का कारक मंगल ही होता है। वैसे, यदि मंगल अकेला इस भाव में हो तो भी अच्छे परिणाम नहीं देता। ऐसा जातक का अगर मकान बन भी जाए तो भी वह परेशान ही रहता है। इसलिए मंगल का शुभ और बली होना आवश्यक माना जाता है। साथ ही, निर्माण के कारक ग्रह शनि से इस भाव का संबंध भी शुभ हो। तब जातक को मकान बनाने और उसका सुख भोगने में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता।
कब बनेगा मकान
ज्योतिष में मंगल को भूमि एवं भवन के साथ चतुर्थ भाव का कारक माना गया है, तो शनि को किसी भी प्रकार के निर्माण का कारक है। इसलिए मंगल और शनि की दशा एवं अंतर्दशा मकान बनाने के समय को बताती है। यानी जिस अवधि में मंगल एवं शनि का संबंध चतुर्थ यानी मकान के भाव से या फिर चतुर्थेश से बनता है उस अवधि में मकान बनने के योग होते हैं।
विदेश में घर जब चतुर्थ भाव या चतुर्थेश का संबंध द्वादश भाव या द्वादशेश से बनता है, तो ऐसा जातक अपने जन्मस्थान से दूर अन्य शहर में या विदेश में भी अपना मकान बना सकता है। इसमें यह देखना आवश्यक है कि मंगल, शनि, चतुर्थेश, द्वादशेश और बृहस्पति का संबंध कैसा बन रहा है। इनके शुभ होने की स्थिति में विदेश में सपनों का आशियाना बनने के योग बन सकते हैं।
पैतृक संपत्ति
कई एेसे जातक भी पाए जाते हैं, जिन्हें पैतृक संपत्ति तो मिल जाती है, परंतु वे उसके सुख से सदैव वंचित रह जाते हैं। एेसे लोगों के किस्से बन जाते हैं क्योंकि अपनी संपत्ति होते हुए भी उन्हें उससे वंचित कर दिया जाता है या फिर एेसा कह सकते हैं कि अपने कर्मों के कारण वह उसे गंवा बैठते है।
ऐसे में यह देखना आवश्यक है कि कुंडली में बृहस्पति का अष्टम भाव और अष्टमेश का कैसा संबंध निर्मित हो रहा है। यदि यह संबंध शुभ है तो ऐसे जातक अवश्य पैतृक संपत्ति प्राप्त करते हैं और उसका सुख भी भोग सकते हैं। इसके विपरीत फल ऐसे जातक को मिलते हैं जिसकी कुंडली में बृहस्पति का अष्टम भाव से अशुभ संबंध बन रहा हो।
तो ये थे कुछ ऐसे योग जो किसी जातक का अपना घर बनेगा या नहीं, बनेगा तो कब, कहां और कैसा इस प्रश्नों का उत्तर देते हैं।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
*भविष्यफल: शुक्र छोड़ रहे अश्विनी नक्षत्र का साथ, जानें शुभ प्रभाव सभी की राशियों पर:*-.....
*शुक्र का विशेष उपाय*
*जिन की कुंडली में शुक्र दोष है या वैवाहिक जीवन में परेशानी हो तो आप सांड को बिना केमिकल युक्त गुड़ और रोटी कम से कम 40दिन खिलाये,लाभ होगा ही। माता-बहनों ने MC मासिक धर्म की अवस्था में ना खिलाये।*
*मेष: ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार के लिए प्रयास करें।*
वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनेस की समस्याएं सुलझेंगी।
*मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल लेंगे। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी।*
कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनेस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
*सिंह: कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानिकारक होगा। प्रमोशन के लिए ऑफिस में चर्चा होगी। शाम प्रेमी से रोमांटिक बातें करने में बीतेगी।*
कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पोजिशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।
*तुला: मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। मित्रगणों व भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में कंसंट्रेट अवश्य करें।*
वृश्चिक: लोगों के बीच पॉपुलरिटी बढ़ेगी। कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें।
*धनु: धन-संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं।*
मकर: ऑफिस में चेंज आना संभव है। हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी।
*कुंभ: सड़क पर सावधानी बरतें चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी। काम पर एक्स्ट्रा अटेंशन देने की जरूरत है।*
मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का पूरा प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामले में कठनाई आएगी।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें