🎂02 - Apr 2018
# *सावधान चीनी (शक्कर) से*.... # *साप्ताहिक संभावित राशिफल*
🕉 *ह्रीं नम:श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*श्री सिध्दांत ज्योतिष , वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर*
(राजस्थान)
🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 02 - Apr - 2018
☀ Jaipur, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 16:37:23
🔅 नक्षत्र स्वाति पूर्ण रात्रि
🔅 करण :
गर 16:37:23
वणिज 28:36:42
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग हर्शण 26:07:58
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:17:17
🔅 चन्द्रोदय 20:36:00
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 18:44:20
🔅 चन्द्रास्त 07:33:59
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी
🔅 कलि सम्वत 5119
🔅 दिन काल 12:27:02
🔅 विक्रम सम्वत 2075
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:05:55 - 12:55:43
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
12:55:43 - 13:45:31
15:25:08 - 16:14:56
🔅 कंटक 08:46:42 - 09:36:30
🔅 यमघण्ट 12:05:55 - 12:55:43
🔅 राहु काल 07:50:40 - 09:24:03
🔅 कुलिक 15:25:08 - 16:14:56
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:26:18 - 11:16:07
🔅 यमगण्ड 10:57:26 - 12:30:49
🔅 गुलिक काल 14:04:12 - 15:37:35
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
🌍🌞🌝🍏 *नोट:- सभी जटिल समस्याओ के लिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा 08209985103 नंबर पर करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है*। ,# *केवल सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर) को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत ज्योतिष ,वास्तु व रेकी शोध केन्द्र जयपुर
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
*सावधान चीनी (शक्कर) से....*
*🙏🏻सुप्रभात सत्यका साथ सभी का विकास 🙏🏻*
🌲 *🌹चीनी एक जहर है जो अनेक रोगों का कारण है, जानिये कैसे🌹*
🐢 *(1)-- चीनी बनाने की प्रक्रिया में गंधक का सबसे अधिक प्रयोग होता है । गंधक माने पटाखों का मसाला*
🐻 *(2)-- गंधक अत्यंत कठोर धातु है जो शरीर मेँ चला तो जाता है परंतु बाहर नहीँ निकलता ।*
💔 *(3)-- चीनी कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाती है जिसके कारण हृदयघात या हार्ट अटैक आता है ।*
👉 *(4)-- चीनी शरीर के वजन को अनियन्त्रित कर देती है जिसके कारण मोटापा होता है ।*
💀 *(5)-- चीनी रक्तचाप या ब्लड प्रैशर को बढ़ाती है ।*
😪 *(6)-- चीनी ब्रेन अटैक का एक प्रमुख कारण है ।*
🌝 *(7)-- चीनी की मिठास को आधुनिक चिकित्सा मेँ सूक्रोज़ कहते हैँ जो इंसान और जानवर दोनो पचा नहीँ पाते ।*
👉 *(8)-- चीनी बनाने की प्रक्रिया मेँ तेइस हानिकारक रसायनोँ का प्रयोग किया जाता है ।*
⏰ *(9)-- चीनी डाइबिटीज़ का एक प्रमुख कारण है ।*
🌲 *(10)-- चीनी पेट की जलन का एक प्रमुख कारण है ।*
🔵 *(11)-- चीनी शरीर मे ट्राइ ग्लिसराइड को बढ़ाती है ।*
🐒 *(12)-- चीनी पेरेलिसिस अटैक या लकवा होने का एक प्रमुख कारण है।*
🌞 *(13) चीनी बनाने की सबसे पहली मिल अंग्रेजो ने 1868 मेँ लगाई थी ।उसके पहले भारतवासी शुद्ध देशी गुड़ खाते थे और कभी बीमार नहीँ पड़ते थे ।*
🤓 *(14) कृपया जितना हो सके, चीनी से बिना केमिकल युक्त गुड़ पे आएँ*
👩👩👧👧नोट:- *केमिकल वाला गुड़ जीभ पर रखते ही स्वाद में नमकिन लगता है, ऐसे गुड़ में निरमा पावडर या कास्टीक सोडा मिलाया जाता है*
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें* ⚽🌲🌞🌍
*******************
🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉 *ह्रीं नम: श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
🎲🌍 *साप्ताहिक संभावित राशिफल: 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2018 तक*
✍ 2 अप्रैल 2018
मेष (Aries): महीने की शुरुआत आप समाज कल्याण के कार्य से करेंगे। नए संपर्क बनेंगे। इस सोशल नेटवर्किंग का प्रयोग आप अपने प्रफेशनल मोर्चे पर कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का टाइम मिलेगा। 2 3 तारीख के दौरान आपकी राशि से सातवें में चंद्र के विद्यमान होने से कोई शुभ समाचार मिलेगा। तबीयत अच्छी रहेगी। कामकाज में अन्य लोगों की मदद मिलती रहेगी। मुश्किल कार्य भी अब आसानी से पूरे हो जाएंगे। भौतिक चीजों के पीछे आपका रुझान रहेगा। बौद्धिक क्षमता देखते ही बनेगी। 4, 5 और 6 की दोपहर तक किसी भी कार्य में उतावली करना ठीक नहीं है वर्ना धोखा मिलते देर नहीं लगेगी। धन हानि का योग होने से अपने आर्थिक व्यवहारों का लिखित रूप ले लेखा-जोखा रखें। सर्दी-खांसी से बचें। असमय भोजन करने से पेट की परेशानियां उभर सकती हैं। 6 की दोपहर बाद के समय से आपके लिए धीरे-धीरे अनुकूलता बढ़ती जाएंगी। 7 तारीख के रोज में अपने पुराने मित्रों से एकाएक मुलाकात होने से मन प्रसन्नचित रहेगा। संतान के लिए समय निकालेंगे।
वृषभ (Taurus): अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने का शुभ समय है। संबंधों में आप ताजगी का एहसास करेंगे। माता के साथ संबंध सुधरेंगे। मानसिक शांति रहेगी। मकान-वाहन की इच्छा पूर्ण होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अनुकूल समय। मकान भाड़े पर देने से आर्थिक लाभ मिलेगा। 2 और 3 तारीख के दौरान आर्थिक परिस्थिति पहले से सुदृढ़ बनेगी। घर और ऑफिस के काम को गंभीरता से हल करेंगे। दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से ओतप्रोत रहेंगे। कोर्ट व कानूनी कार्यों में स्थिति आपके हक में होगी। 4, 5 और 6 के दौरान स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में संतोषजनक स्थिति रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव समाप्त होगा। 7 तारीख को चंद्र के होने से आपको अशुभ समाचार मिल सकता है। धन की तंगी रहेगी। व्यवसाय और नौकरी में स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी। परिवर्तन व बदलाव का दौर रहेगा। ऊपरी अधिकारी और बॉस के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बोलचाल और तनाव हो सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मिथुन (Gemini): आप थोड़े हताश होंगे। प्रेशर और मानसिक चिंता की वजह से स्वास्थ डगमगा सकता है। 2 और 3 तारीख के दौरान का समय आर्थिक दृष्टिकोण और करियर के लिए उत्तम है। आपके सख्त मेहनत करने की वजह से यह आपके लिए बहुत लाभदायी रहेगा। नए जोश व उत्साह का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास में ध्यान रखना जरूरी रहेगा। परीक्षा की संपूर्ण तैयारी करें। दोस्तों-यारों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की इच्छा होगी। मन को काबू में रखकर लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। नए संपर्क फायदेमंद होंगे। 4, 5 और 6 तारीख की दोपहर तक आनंद-प्रमोद हेतु समय बढ़िया है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक समस्या पर अपना ध्यान केन्द्रित रखें। करियर और भविष्य को लेकर बनाई गई योजना में सफलता मिलेगी। पुराने फंसे हुए पैसे वापस मिलेंगे। 7 तारीख को आपके आर्थिक बजट और दृष्टिकोण के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जिंदगी में आनंद के क्षण आएंगे जिसमें सैर-सपाटे करना और सिनेमा देखने जाने जैसी मनोरंजक गतिविधियां रहेंगी।
कर्क (Cancer): घर-परिवार को आप प्राथमिकता देंगे। आपको अपनी कमाई के स्रोत से नियमित रूप से आय होगी। जीवनशैली में बदलाव आएगा। अपने कार्यों को पूरी जवाबदारी के साथ पूर्ण करेंगे जिसका फल आपके लिए खूब लाभदायी रहेगा। कमीशन या दलाली के काम से आर्थिक लाभ की संभावना है। 2 और 3 तारीख के दौरान चंद्र के चतुर्थ स्थान में होने से आप रोजमर्रा की समस्या से परेशान रहेंगे। आपके पूरे प्रयत्न करने पर भी कार्य पूरी तरह सफल नहीं होगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नहीं है। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकता है। हालांकि, इसका हल भी आप समझदारी से निकाल लेंगे। आपका दिन निरर्थक कार्यों को करते बीतेगा। जमीन मकान के विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी का योग है। 4 और 5 तारीख को यात्रा संभव होगी। व्यवसाय प्रगति करेगा। आपका इच्छित कार्य पूरा हो जाएगा। एक नया सौदा होने की संभावना है। कोई नया कार्य सीखेंगे। संतान कोई अच्छी खबर सुनाएगी। संतान के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। 6 और 7 के दौरान कुटुंब में फैली अशांति मिट जाएगी। सम्पत्ति संबंधी विवाद का समाधान होगा। अदालत के मामले में आप जीतेंगे। मित्रों का साथ-सहयोग मिलेगा।
*सिंह (Leo): आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपके लिए मिश्र व फलदायी समय है। लाभ के साथ ही नुकसान भी हो सकता है। कमीशन या दलाली के व्यवसाय से आर्थिक प्रगति होगी। 2 और 3 तारीख के दौरान आप व्यवसाय में नई योजना बनाएंगे। कहीं फंसे पैसे अटके हुए जादुई तरीके से वापस मिलेंगे। कठोर परिश्रम आपको अपने जरूरत की हर चीज दिलाएगा। नए निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। धनागमन होगा। 4 और 5 तारीख आपके लिए ठीक नहीं है। किसी के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपकी लापरवाही आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। प्रेम संबंध के कारण आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। 6 और 7 के दौरान आप किसी मांगलिक प्रसंग या आयोजन में शामिल होंगे। कला, संगीत और नृत्य जैसी चीजों की ओर झुकाव होगा।*
कन्या (Virgo): शेयर और सट्टे की गतिविधियों में आपको आर्थिक लाभ होगा। विवाह करने के इच्छुक युवक-युवतियों का विवाह तय होने की भी पूरी संभावना है। विवाहित जातक दांपत्य जीवन का आनंद उठा सकेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। मित्र-मंडली से लाभ होने का योग है। विद्यार्थियों के लिए कुल मिलाकर उत्तम समय रहेगा। आपको कुछ नया करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। धार्मिक कार्य अथवा प्रवास होगा। सप्ताह के मध्य में आप आर्थिक उन्नति के लिए सक्रिय होंगे और आमदनी के नये स्रोत खड़े करने अथवा वर्तमान आमदनी में वृद्धि करने के लिए कोई न कोई प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में नकारात्मआक विचार आप पर हावी न होने दें। क्रोध और वाणी को निरंकुश न होने दें। आपकी रचनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी तथा विचार में दृढ़ता और स्थिरता आएगी। जीवनसाथी का सानिध्य अधिक प्रगाढ़ बनेगा। पारिवारिक वातावरण सुखशांति से परिपूर्ण रहेगा। आपको कुछ नया करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। धार्मिक कार्य अथवा प्रवास होगा।
तुला (Libra): निजी संबंधों में कई प्रकार का असंतोष व्याप्त रहने से संबंधों में दरार पड़ेगी। 2 व 3 तारीख के दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप प्रियजनों की खुशी हेतु खर्च करेंगे। किसी अच्छे ऑफर की तलाश कर रहे जातकों को इन्टरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी के स्थल पर अटके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। सहकर्मियों का साथ और ऊपरी लोगों का मार्गदर्शन आपकी प्रगति का द्वार खोलेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। 4 व 5 के दौरान आपको मध्यम सफलता मिलेगी। पति-पत्नी अथवा प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रहा मतभेद दूर होगा। आपकी हर एक शंका का समाधान निकलेगा। घर या ऑफिस के कामों के अधिकांश समय में आप व्यस्त रहेंगे। फिर भी वाट्स एप, इन्स्टाग्राम, फेसबुक जैसे माध्यम से निकटवर्ती लोगों से जुड़े रहना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 6 और 7 के दौरान घर-परिवार आपकी प्राथमिकता रहेंगे। परिवार के लोगों को एक आरामदायक और वैभवशाली जीवन प्रदान करने के लिए आप नवीन वस्तुओं की खरीदी करेंगे। सजावट की चीजों अथवा वाहन की खरीदी भी हो सकती है। नियमित स्रोत से आपकी कमाई होगी। आपकी जीवन शैली में बदलाव आएगा। घर और ऑफिस दोनों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। आप अपना कार्य दिल से और जवाबदारी की भावना से करेंगे। इन कार्यों का परिणाम भी आपको तुरंत मिलने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio): सप्ताह की शुरुआत में आपको मानसिक शांति रहेगी, पर अत्यंत तेजी से इस समय को व्यतीत करने के बाद आप 3 तारीख की शाम तक चिंताग्रस्त रहेंगे। चंचलता और अनिद्रा बढ़ जाने से जिन कामों को करने का आपने विचार किया होगा या आयोजन किया हो उसमें बाधा उत्पन्न हो सकती है। क्रोध की वजह से बनता काम बिगड़ेगा। व्यवसाय में नुकसान की आशंका रहेगी। हर एक कार्य को धीरज और संयम से करना जरूरी है। 4 और 5 तारीख के दौरान परेशानी से मुक्ति मिलेगी। करियर और भविष्य से संबंधित योजना बनाएंगे। जवाबदारियों को भलीभांति निभाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर भी खर्च में बढ़ोतरी होगी। इससे सप्ताहांत में पैसे कम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में चमत्कारी परिवर्तन आएगा। पति-पत्नी के बीच आत्मीयता में वृद्धि होगी। 6 और 7 तारीख के दौरान सहनशील बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। कामकाज के दबाव के बीच आप अपने सारे कार्य पूरे कर सकेंगे। एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को मिलकर निभाएंगे। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपका संपर्क होगा।
धनु (Sagittarius): आपके कार्य की प्रशंसा होगी। काम में व्यस्तता अधिक रहेगी। परंतु अपनी यह व्यस्तता तथा मेहनत आपको सफलता प्राप्त कराएगी। उधार वसूली के लिए दिन उत्तम है। आपकी व्यवसायिक प्रवृत्ति सफलतापूर्वक पूर्ण होगी। 2 और 3 तारीख के दौरान समय अति शुभ रहेगा। आपके लिए प्रसन्नदायी दिन रहेगा। कानूनी कोर्ट केस तथा कानूनी दावे के विषय में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आप संतान के विषय में राहत का अनुभव करेंगे। आप संतान की
भावी पढ़ाई के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जमीन संबंधी पैतृक संपत्ति का समाधान आएगा। 4, 5 और 6, 7 तारीख के दौरान बारहवें स्थान का चंद्र आपके लिए चिंतादायक रहेगा। आप किसी जगह धोखाधड़ी का शिकार बनेंगे। कोर्ट केस के मामले में निर्णय आपके लिए संतोषकारक नहीं होगा। आंखों के रोग के कारण ऑपरेशन का योग बन सकता है। सरकारी कामकाज में अपयश हो सकता है। आर्थिक समस्याएं बढ़ेगी। घर में शुभ कार्यों को लेकर खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
मकर (Capricorn): सप्ताह आर्थिक मामलों में मध्यम है। माता-पिता के साथ संबंधों सुधरेंगे, पढ़ाई में बढ़िया सफलता मिलेगी। विदेश गमन के लिए अनुकूल समय कहा जा सकता है। धार्मिक कार्य के लिए उत्तम दिन है। 2 और 3 तारीख के दौरान आमदनी में वृद्धि होगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरी में बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने मित्र के साथ अचानक मुलाकात होगी। जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। समाज कल्याण के कार्यों में भाग लेंगे। आप अहं को एक तरफ रखकर लोगों को सहयोग देंगे। 4 और 5 तारीख के दौरान यात्रा संभव है। व्यापार में प्रगति का अनुमान दिखाई रहा है। आपका इच्छित कार्य पूर्ण होगा। कोई नया सौदा होने की संभावना है। कोई नया कार्य सीखेंगे और प्रफेशनल मोर्चे पर उसका लाभ भी उठा सकेंगे। संतान की ओर से खुशी प्राप्त होगी। संतान के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। 6 और 7 तारीख के दौरान परिवार में किसी के साथ मनमुटाव होगा तो समाप्त हो जाएगा। संपत्ति से संबंधित विवाद का निराकरण होगा। कोर्ट-केस में आपकी जीत होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
*कुंभ (Aquarius): परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। गृहसज्जा के लिए आप नया फर्नीचर खरीदेंगे अथवा रंग-रोगन कराने की संभावना है। ऑफिस अथवा व्यवसाय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भावी प्रॉजेक्ट अथवा महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। आपको बूते के बाहर खर्च न करने की सलाह है, क्योंकि विशेष धनखर्च का योग है। हालांकि, यह धन आप गृहसज्जा और परिवार के सदस्यों के लिए वस्त्र, भेंट-उपहार तथा अपनी सुख सुविधाओं के लिए खर्च करेंगे फिर भी आर्थिक मामलों में सावधान रहें और लेनदेन में सतर्कता बरतें। काल्पनिक दुनिया में विचरण करते हुए आपकी सृजनशीलता को नई चमक मिलेगी। कलाक्षेत्र में भी आप नवसृजन कर सकेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। प्रणय संबंध उत्तम रहेंगे तथा जीवनसाथी के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। परिवार के ऊपर खर्च होने की संभावना है। दैनिक काम में थोड़ा अवरोध आएगा। निःस्वार्थ सेवा की वृत्ति में वृद्धि होगी। परोपकार का कार्य आपको मानसिक संतोष और खुशी प्राप्त कराएगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय रहेगा। कार्यस्थल पर राग-द्वेष से दूर रहें तथा अहित चाहने वालों से संभलकर रहें। घूमने-फिरने में स्वास्थ्य की विशेष संभाल रखें। आध्यात्मिक उपलब्धि प्राप्त करने के लिए यह सप्ताह श्रेष्ठ है। वाहन चलाने के दौरान विशेष संभलकर रहें। आपके कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। नौकरी के स्थान पर आपके विरोधी आपके विरुद्ध छल-कपट करेंगे।*
मीन (Pisces): परिवार के साथ समय बिताएंगे तथा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। दांपत्य जीवन में नई ताजगी का अनुभव करेंगे। 2 और 3 तारीख के दौरान आर्थिक रूप से हाथ तंग रहेगा, प्रणय प्रसंग सार्वजनिक होने के कारण घर-परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। हालांकि प्रिय व्यक्ति के साथ भेंट का कार्यक्रम बढ़िया ढंग से संपन्न कर सकेंगे। भाई-बहनों के साथ भी मन मुटाव हो सकता है। बोलने में विनम्रता रखें। कोई कानूनी समस्या हो सकती है। 4 और 5 के दिन आप अपेक्षित फल के लिए अत्यधिक मेहनत करेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति के लिए समय लाभदायक रहेगा। इंसेन्टिव, बोनस अथवा वेतन में वृद्धि प्राप्त हो सकती है। रिश्तेदार और मित्र के स्नेह में वृद्धि होगी। अपनी बात अधिक बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा। 6 और 7 के दौरान परिवार के लोगों को सुख देने का प्रयत्न करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ सबंधों में सुधार होगा। समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में कोई रिपेयरिंग अथवा सजावट का कार्य होगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति खूब सजग रहना पड़ेगा। आमदनी की तुलना में खर्च का पलड़ा भारी रहेगा। मानसिक चिंता और व्यग्रता रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना का योग है।
🐢🚩🕉👪 *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
( *आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , # *केवल सशुल्क यह सेवा उपलब्ध है*।)
🐢🚩🕉👪* *आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें