गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

23फरवरी

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=418418878618096&id=100013499619517                            ....🎂23 Feb 2018
#साठकेबादजवानरहे .... #करीपत्तेकेफायदे .... #आजका संभावित राशिफल

🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*
👪"सच्चा मित्र"👪
श्रीसिध्दांतवैदिक यंत्र-तंत्र-मंत्र भारतीयज्योतिष अनुसंधान केन्द्र जयपुर (*राजस्थान*)

🚩श्री शान्तिसागराय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 23 - Feb - 2018
☀ Jaipur, India

☀ पंचांग   
🔅 तिथि  अष्टमी  24:44:50
🔅 नक्षत्र  कृत्तिका  12:43:01
🔅 करण :
           विष्टि  13:40:25
           बव  24:44:50
🔅 पक्ष  शुक्ल 
🔅 योग  वैधृति  27:51:47
🔅 वार  शुक्रवार 

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ   
🔅 सूर्योदय  06:57:07 
🔅 चन्द्रोदय  11:52:00 
🔅 चन्द्र राशि  वृषभ 
🔅 सूर्यास्त  18:23:56 
🔅 चन्द्रास्त  25:30:59 
🔅 ऋतु  वसंत 

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष   
🔅 शक सम्वत  1939  हेम्लम्बी
🔅 कलि सम्वत  5119 
🔅 दिन काल  11:26:48 
🔅 विक्रम सम्वत  2074 
🔅 मास अमांत  फाल्गुन 
🔅 मास पूर्णिमांत  फाल्गुन 

☀ शुभ और अशुभ समय   
☀ शुभ समय   
🔅 अभिजित  12:17:38 - 13:03:25
☀ अशुभ समय   
🔅 दुष्टमुहूर्त :
                    09:14:29 - 10:00:16
                    13:03:25 - 13:49:12
🔅 कंटक  13:49:12 - 14:35:00
🔅 यमघण्ट  16:52:21 - 17:38:08
🔅 राहु काल  11:14:41 - 12:40:32
🔅 कुलिक  09:14:29 - 10:00:16
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:20:47 - 16:06:34
🔅 यमगण्ड  15:32:14 - 16:58:05
🔅 गुलिक काल  08:22:59 - 09:48:50
☀ दिशा शूल   
🔅 दिशा शूल  पश्चिम 

☀ चन्द्रबल और ताराबल   
☀ ताराबल 
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशीर्षा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती 
☀ चन्द्रबल 
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

🌍🌞🌝🍏*#नोट:- सभी जटिल समस्याओ केलिए आप अपनी समस्या व विवरण वाँटस्एप द्वारा   08209985103 नंबर पर  करके, इमरजेंसी काँल केलिए मध्यान्ह 4 से 5 में सम्पर्क कर सकते है। #निशुल्क सेवा वाले #संपर्कनाकरें ,सशुल्क परामर्श उपलब्ध है*।🍭🔆⚽
😊नोट :- अगर आप इस प्रकार की जीवनोपयोगी  जानकारी चाहते है तो 😊फेसबुक ग्रुप
1. श्री शान्तिसागर समाधी साधना सेवा केन्द्र (रजिस्टर)  को फाँलो कर प्राप्त कर सकते है।
😊फेसबुक पेज
2.श्री सिध्दांत वैदिक यन्त्र-मंत्र-तन्त्र भारतीयज्योतिष अनुसंधान केन्द्र
को लाइक(पंसद) करें।
☺☺☺💐 1 💐😊😊😊
🕉ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी
👪"सच्चा मित्र"👪  

  ✡😴जल्दी बूढ़े नहीं होना चाहते हैं तो ये मंत्र हमेशा याद रखें.....
🐒सभी के मन में यह चाहत होती है कि वे लंबे समय तक जवान और मजबूत बने रहें। यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है, जिसे समझना इतना कठिन काम है। और ना ही यह बहुत ज्यादा मुश्किल काम है। पुराने जमाने में भी लोग ऐसे हीं नियमों का पालन करते हुए लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीते थे। बस कुछ हीं नियमों को अपनी आदत में शामिल कर लेने मात्र से हम भी लंबे समय तक जवान एवं ऊर्जावान बने रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जवान बने रहने के उन्हीं मूल मंत्र का वर्णन करने जा रहे हैं, जो आप सभी के लिए जीवनभर उपयोगी रहेगा।
🤗हमेशा तनावमुक्त रहें -
👉वर्तमान के अध्ययन यह बताते हैं कि तनाव से ग्रस्त रहने वाले व्यक्ति की आयु काफी कम हो जाती है। साथ हीं साथ उनमें बुढ़ापे के लक्षण असमय हीं दिखाई देने लगते हैं। क्योंकि तनाव का हमारे शरीर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह हमें मानसिक रुप से कमजोर भी कर देते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मानसिक रुप से हमेशा खुश रहना चाहिए। क्योंकि परेशानियां तो हर किसी के जीवन में होती हैं। लेकिन इसके बावजूद हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अत: किसी भी बात को लेकर तनावग्रस्त ना रहें। क्योंकि इससे शरीर की ऊर्जा का ह्रास होने लगता है।
👪नियमित योग एवं व्यायाम करें -
👉योग एवं व्यायाम हमारे शरीर को जवां बनाए रखने के लिए आवश्यक इसलिए है, क्योंकि इससे हमारे शरीर के विभिन्न अंगों की फंक्शनिंग यानी क्रियाविधि ठीक हो जाती है। साथ हीं मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। जाहिर सी बात है, जब हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम करेंगे तो ऐसे में हमारे शरीर के कार्य करने की क्षमता कई गुना बढ़ हीं जाती है।
😗पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं -
👉हमारे शरीर का लगभग दो तिहाई हिस्सा पानी का हीं बना होता है। ऐसे में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पानी हमारे शरीर के लिए एक संचालक इकाई हैं। यह हमारे शरीर की सभी रस प्रक्रियाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त भी रखता है। इसलिए हम यदि रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तो इससे हमारी त्वचा कभी ढीली नहीं पड़ेगी और बाकी ऑर्गंस भी स्वस्थ बने रहेंगे। इसके लिए रोजाना कम से कम दो से ढाई लीटर पानी जरूर पिएं।
🍎उचित आहार लें -
👉अगर आप समय से पहले बूढ़े नहीं होना चाहते हैं तो खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आप ज्यादा ऑइली और जंक फूड खाना कम कर दें। नियमित रूप से अपने आहार में सीजनल फल एवं सलाद जरूर शामिल करें। इसके साथ-साथ रोजाना प्रोटीन का सेवन भी बहुत जरूरी है। इन सबके अलावा बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए आप  अखरोट का सेवन जरूर करें। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है।
😈भरपूर नींद लें -
👉रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। क्योंकि 24 घंटे में से कम से कम इतने समय तक का विश्राम शरीर के लिए नितांत आवश्यक है। इसका अभाव होने से शरीर में थकान बढ़ने लगती है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
👪धूप से बचकर रहें -
👉ओजोन परत का क्षय होने के कारण आजकल सूर्य की किरणों में पराबैंगनी किरणों की मात्रा काफी बढ़ गई है। इसलिए अधिक समय तक खुली धूप में रहने का हमारी त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जितना अधिक हो सके अपनी त्वचा को धूप से बचाकर रखें।शरीर केलिए 1 से 2 घंटे धूप आवश्यक है,इससे आपके शरीर को भरपूर विटामिन D मिलेगा।
😤नशे की लत नियंत्रित करें -
👉अगर आप तंबाकू और स्मोकिंग के आदी हैं तो इसे तत्काल छोड़ दें। क्योंकि ये आदत हमें तेजी से बुढ़ापे की ओर धकेल देता है। साथ हीं अगर आप शराब पीने के आदी हैं तो इसे नियंत्रित करें और केवल दवा की मात्रा जितना हीं सेवन करें।
🐢अपने जीवन में एक बड़ा लक्ष्य तय करें -
👉जब तक हमारे अंदर जीवन के प्रति एक उत्साह और उमंग ना हो तब तक हमारा जीवन नीरस बना रहता है। इन सबका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए अगर हम अपने जीवन में कोई एक बड़ा लक्ष्य तय कर लें तो यह उद्देश्य हमें उत्साहित रहने के लिए बाध्य करता है। साथ हीं ये हमें जीवन को अलग उत्साह एवं उमंग के साथ जीने की प्रेरणा देता है। जिससे हम अधिक समय तक जवां एवं स्वस्थ रहते हैं। इन सब छोटी-छोटी बातों का हमारे ऊपर काफी गहरा असर पड़ता है।
🌲अगर आप अभी तक इसे पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आपके अंदर जीवन के प्रति रुचि एवं उत्साह मौजूद है, जो आपके लिए काफी अच्छा संकेत है। आशा है कि अब आप इस आर्टिकल के मूल संदेश को समझ गए होंगे।

🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
*******************

🍁🌼🍁☺ 2 ☺🍁🌼🍁
🕉*ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी*

😢करी पत्ते(मिठी नीम) में मौजूद इन गुणों को जानकर आप भी करने लगेंगे उपयोग.......
     👪करी पत्ते का उपयोग तो सभी करते है। इसकी खुशबू से खाना स्वादिष्ट हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है करी पत्ते में खुशबू के अलावा भी और कई गुण है जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। एक डायटिशियन के मुताबिक जैसे सभी पत्तेदार सब्जियों में आयरन होता है वैसे ही करी पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है।
🐒ये दोनों ही पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक है। करी पत्ते में विटामिन ए और सी भी होते ह जो लिवर कमजोर होने पर फायदेमंद होता है। इसके अलावा करी पत्ते 🤓डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गुणकारी है। क्योंकि इसमें फाइबर होते है जो इन्सुलिन को प्रभावित करते है और ब्लड शुगर के लेवल को कम करते है। फाइबर होने के कारण यह पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है।
इसलिए कब्ज में इसका उपयोग किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों के कारण इसे इंफेक्शन होने पर भी उपयोग किया जाता है। इन सभी के अलावा और भी कई फायदें है।
यह डायरिया, कैंसर से लड़ने में भी काम करता है। साथ ही यह शरीर के किसी भी अंग में खून जमा होने पर उसे कम करता है। बालों के लिए भी यह फायदेमंद है।👉 यह कॉलेस्ट्रल को कम करता है और वजन कम करने के लिए भी कई लोग इसे काम लेते है।

🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************
 
🎂☺☺💐 3 💐😊😊🎂
🕉ह्रीं नम:
श्री ज्योतिष ऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी

🎂राशिफल : 23 फरवरी : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन जाने........

😊आज सूर्य कुंभ राशि में विद्यमान रहेगा और चन्द्रमा मेष राशि को त्यागकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों को आज कृत्तिका नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में......
मेष :-
भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते हैं, किसी के साथ गलतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच आपको विचलित कर सकती है।
वृष :-
कार्यस्थल पर आपको अपने कड़े परिश्रम के फलस्वरुप पदोन्नति मिल सकती है, आपकी सफलता अन्य साथियों को भी प्रेरित कर सकती है।
मिथुन :-
व्यावसायिक जीवन में कुछ-ना-कुछ परेशानियां आपकी उन्नति की राह में रोड़े बन कर आ सकती हैं, हालांकि आप इन समस्याओं का हल निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
कर्क :-
यदि पिछले कुछ समय से आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधो में आपको कुछ व्यावहारिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है तो इस बारे में जरुर सोचें। आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है।
सिंह :-
आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने की और अग्रसर होंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से तो यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है।
कन्या :-
आपके लिए यह समय ऐसा है कि आप जीवन के हर क्षेत्र में एक राहत और तसल्ली का अनुभव करें। घर से लेकर दफ्तर तक आपसे अपेक्षाएं रखने वाले आपसे संतुष्ट रहें इसकी उम्मीद भी की जा सकती है।
तुला :-
आपको कार्यस्थल पर नए दायित्वों के साथ अपेक्षित या लंबित पदोन्नति मिलने या घर में किसी नए मेहमान का स्वागत करने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक :-
काम के दबाव से आप थकान और तनाव महसूस कर सकते हैं, आपको अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहने की हिदायत दी जाती है।
धनु :-
छोटी-छोटी बातों को जितना हो सके नजरंदाज करें जो कि आपके लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। कुल मिलाकर आप हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं बशर्ते थोड़ा संभल कर चलें।
मकर :-
नौकरी और व्यवसाय के मामले में सावधानी बरतें और किसी पर आश्रित होने या फिर किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास करने से बचें।
कुंभ :-
आपके व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से यह समय बहुत ही भाग्यशाली है। किसी छोटी-मोटी पर यात्रा पर जाने की योजना भी आप बना सकते हैं।
मीन :-
काम के सम्बन्ध में आपको कुछ जरूरी व्यवसायिक फैसलें लेने पड़ सकते हैं। आपका यह फैसला अच्छे और बुरे दोनों ही परिणाम आपके लिए लेकर आ सकता है। इसलिए जो भी फैसला करें उसे पूरे विचार-विमर्श के बाद ही करें।

(*आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया ज्योतिषीऋषि सेवाव्रतीनित्यानंदस्वामीजी से संपर्क करें , #निशुल्कसेवा वाले संपर्क ना करें, #सशुल्क  यह सेवा उपलब्ध है*।)

🐢🚩🕉👪*आपसभी मंगलमय🍏☎🍭🔆आचरण को प्राप्त करकें यह जीवन सफल बनायें*⚽🌲🌞🌍
********************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें